Tag: 10 घायल

  • Saudi Airlines के विमान में लैंडिंग के दौरान लगी आग, 276 यात्रियों की आई आफत, 10 घायल, देखें तस्वीरे

     Saudi Airlines के विमान में लैंडिंग के दौरान लगी आग, 276 यात्रियों की आई आफत, 10 घायल, देखें तस्वीरे

     

    नई दिल्ली- पाकिस्तान के पेशावर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान सऊदी अरब के एक यात्री विमान में अचानक आग लग गई।

    जिस कारण विमान में बैठे यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद विमान तुरंत रोका गया और सुरक्षा एवं बचाव कर्मियों ने चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में 10 लोग जख्मी हुए है।

     

     

    एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि सऊदी एयरलाइन की उड़ान संख्या एसवी-792 रियाद से पेशावर जा रही थी। पेशावर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते वक्त एक टायर में धुंआ निकलते देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक लैंडिंग गियर में कुछ खराबी के चलते ये हादसा हुआ। सभी यात्रियों और चालक दल को निकासी वाले दरवाजे से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया।

    सऊदी एयरलाइंस के विमान में 276 यात्री सवार थे। इसके अलावा 21 क्रू मेंबर थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के मुताबिक, लैंड होने के बाद विमान से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद पायलट को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को भी इन्फॉर्म किया गया।
    आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आनन-फानन में इस आग को बुझाया गया।

  • भयानक सड़क हादसा!कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट बसों की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत, 10 घायल

    भयानक सड़क हादसा!कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट बसों की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत, 10 घायल

    भयानक सड़क हादसा!कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट बसों की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत, 10 घायल

    Big Road Accident In Ambala : अंबाला-दिल्ली हाईवे (Ambala-Delhi Highway) पर सोमवार सुबह कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट डीलक्स बसों में टक्कर हो गई. भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

    अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident In Ambala) में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 10 लोग इसी दुर्घटना में घायल हो गए. हादसा उस दौरान हुआ जब 3 टूरिस्ट बसों (Tourist Buses) की आपस में भीषण टक्कर हो गई.

    विधायक ने लिया जायजा 

    स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई तीनों बसे कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही थीं. यह भयानक और दर्दनाक हादसा चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे (Chandigarh-Delhi Highway) पर सुबह तड़के करीब 3 बजे के आसपास हुआ. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद विधायक असीम गोयल भी अस्पताल पहुंचे. विधायक ने घायलों का हाल जाना.

    इस दर्दनाक सड़क हादसे में बस सवार 44 साल की मीना देवी निवासी छत्तीसगढ़, 21 साल के राहुल निवासी झारखंड, 53 साल के रोहित निवासी छत्तीसगढ़, 22 साल के प्रदीप निवासी खुशी नगर उत्तर प्रदेश समेत एक अन्य की मौत हो गई. शवों को अंबाला के अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है.