भयानक सड़क हादसा!कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट बसों की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत, 10 घायल
Big Road Accident In Ambala : अंबाला-दिल्ली हाईवे (Ambala-Delhi Highway) पर सोमवार सुबह कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट डीलक्स बसों में टक्कर हो गई. भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident In Ambala) में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 10 लोग इसी दुर्घटना में घायल हो गए. हादसा उस दौरान हुआ जब 3 टूरिस्ट बसों (Tourist Buses) की आपस में भीषण टक्कर हो गई.
विधायक ने लिया जायजा
स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई तीनों बसे कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही थीं. यह भयानक और दर्दनाक हादसा चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे (Chandigarh-Delhi Highway) पर सुबह तड़के करीब 3 बजे के आसपास हुआ. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद विधायक असीम गोयल भी अस्पताल पहुंचे. विधायक ने घायलों का हाल जाना.
इस दर्दनाक सड़क हादसे में बस सवार 44 साल की मीना देवी निवासी छत्तीसगढ़, 21 साल के राहुल निवासी झारखंड, 53 साल के रोहित निवासी छत्तीसगढ़, 22 साल के प्रदीप निवासी खुशी नगर उत्तर प्रदेश समेत एक अन्य की मौत हो गई. शवों को अंबाला के अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है.









Leave a Reply