Tag: 10 लोगों की मौत

  • जानें किस जगह पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 100 के अधिक घायल

    जानें किस जगह पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 100 के अधिक घायल

     

    बैंकॉक : थाईलैंड के दक्षिणी नाराथिवाट प्रांत में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 118 घायल और झुलस गए इसके अलावा 200 से अधिक आवासीय सुविधाएं और एक स्थानीय बाजार भी दुर्घटना से प्रभावित हुआ।

    थाई मीडिया ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब 03:00 बजे हुआ। थायरथ दैनिक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया की सीमा से लगे थाई शहर सु-नगाई कोलोक में निर्माणाधीन आतिशबाजी कारखाने के एक गोदाम में विस्फोट हुआ।

    अखबार की खबर के अनुसार प्रारंभिक पुलिस जांच से पता चलता है कि विस्फोट धातु संरचनाओं की वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी के कारण हुआ जो आतिशबाजी के एक डिब्बे में जा गिरी। विस्फोट के कारण लगी आग स्थानीय समय के अनुसार शाम 04:30 बजे तक बुझ गई। अखबार ने कहा कि पुलिस और प्रांतीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू की।

  • वॉलमार्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों की मौत

    वॉलमार्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों की मौत

     

    वर्जीनिया :  अमेरिका में वर्जीनिया के चेसापीक स्थित वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ गोलीबारी में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि अन्य के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। फायरिंग की घटना का पता चलते ही चेसापीक पुलिस ने बैटलफील्ड ब्लाव्ड के ठीक सामने वॉलमार्ट में कथित सक्रिय शूटर को पकड़ने के प्रयास किए और उस पर फायरिंग की।

    हालंकि पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि बैटलफील्ड बुलेवार्ड के वॉलमार्ट में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध मारा गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि 10 लोगों मौत हुई है।

    इससे पहले अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर के एक नाइट क्लब में 20 नवंबर को ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग घायल हो गए थे।

  • वैन में करंट लगने से हुआ बड़ा हादसा,10 लोगों की मौत,27 हुए घायल…

    वैन में करंट लगने से हुआ बड़ा हादसा,10 लोगों की मौत,27 हुए घायल…

     

    पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बड़ा हादसा हुआ है। पिकअप वैन में करंट दौड़ने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

    कूच बिहार, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बड़ा हादसा हुआ है। जलपेश जा रहे 10 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। ये हादसा रविवार रात को हुआ है। बताया जा रहा है कि लोग पिकअप वैन में सवार थे।

    जेनरेटर में शार्ट सर्किट से दौड़ा करंट

    एजेंसी के मुताबिक, पिकअप वैन में डीजे लगा था। डीजे के लिए जेनरेटर लगा था। जेनरेटर में शार्ट सर्किट हुआ जिससे पिकअप वैन में करंट दौड़ गया। हादसे के वक्त लोग पिकअप वैन में सवार थे। करंट की चपेट में आने से 10 की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद, घायलों को अस्पताल ले जाया गया। 27 में से 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

     

    कई लोग घायल भी हुए

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला कि डीजे सिस्टम के जेनरेटर की वायरिंग की वजह से हादसा हो सकता है। जेनरेटर पिकअप वैन में ही रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि लोगों को चंग्रबंध बीपीएचसी लाया गया था। चिकित्सा अधिकारी ने 27 में से 16 व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    उन्होंने आगे बताया कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन चेकअप की जरूरत है। डॉक्टरों ने 10 लोगो को मृत घोषित कर दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।