वैन में करंट लगने से हुआ बड़ा हादसा,10 लोगों की मौत,27 हुए घायल…

वैन में करंट लगने से हुआ बड़ा हादसा,10 लोगों की मौत,27 हुए घायल…

 

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बड़ा हादसा हुआ है। पिकअप वैन में करंट दौड़ने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

कूच बिहार, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बड़ा हादसा हुआ है। जलपेश जा रहे 10 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। ये हादसा रविवार रात को हुआ है। बताया जा रहा है कि लोग पिकअप वैन में सवार थे।

जेनरेटर में शार्ट सर्किट से दौड़ा करंट

एजेंसी के मुताबिक, पिकअप वैन में डीजे लगा था। डीजे के लिए जेनरेटर लगा था। जेनरेटर में शार्ट सर्किट हुआ जिससे पिकअप वैन में करंट दौड़ गया। हादसे के वक्त लोग पिकअप वैन में सवार थे। करंट की चपेट में आने से 10 की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद, घायलों को अस्पताल ले जाया गया। 27 में से 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

कई लोग घायल भी हुए

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला कि डीजे सिस्टम के जेनरेटर की वायरिंग की वजह से हादसा हो सकता है। जेनरेटर पिकअप वैन में ही रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि लोगों को चंग्रबंध बीपीएचसी लाया गया था। चिकित्सा अधिकारी ने 27 में से 16 व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन चेकअप की जरूरत है। डॉक्टरों ने 10 लोगो को मृत घोषित कर दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *