Tag: 1 की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल

  • मोगा नगर निगम सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगेश गोयल ने खुद को मारी गोली, मौत

    You are currently viewing मोगा नगर निगम सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगेश गोयल ने खुद को मारी गोली, मौत

    Yogesh Goyal, former chairman of Moga Municipal Corporation Improvement Trust, shot himself dead

    मोगा नगर निगम सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगेश गोयल ने खुद को मारी गोली, मौत

     

    मोगाः मोगा नगर निगम सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगेश गोयल ने शुक्रवार देर रात अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। खुदकुशी की खबर सुन इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    जानकारी अनुसार, शहर के प्रमुख ऑर्बिट सिनेमा एवं होटल मालिक योगेश गोयल ने खुद को किन परिस्थितियों में गोली मारी, इस पर अभी कोई भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। बता दें कि योगेश गोयल सिर्फ व्यवसायी और अकाली दल के नेता ही नहीं रहे बल्कि आर्य समाज से जुड़ी शिक्षण संस्थाओं डीएम कॉलेज, बीएड कॉलेज आदि पांच शिक्षण संस्थाओं की प्रबंधक समिति में प्रमुख पदों पर भी रहे हैं।

    शनिवार सुबह जैसे ही योगेश गोयल की आत्महत्या की खबर फैली तो हर कोई हैरान रह गया। योगेश गोयल एक जिंदादिल इंसान थे, हमेशा सबके साथ आत्मीयता से बात करते थे। अकाली दल जिस समय सत्ता पर काबिज था तब दिग्गज नेता जत्थेदार तोता सिंह की मोगा ही नहीं बल्कि आसपास की बेल्ट में तूती बोलती थी। उस समय योगेश गोयल जत्थेदार के बेहद करीबी थे। इसलिए भाजपा कोटे की सीट काटकर उन्हें नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनवाया था। ऐसे में योगेश गोयल ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी है यह बात किसी के गले से नहीं उतर पा रही है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

  • संगरूर में बड़ा हादसाः पीआरटीसी की बस ने सड़क किनारे खड़े स्कूली बच्चों को कुचला, 1 की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल

    You are currently viewing संगरूर में बड़ा हादसाः पीआरटीसी की बस ने सड़क किनारे खड़े स्कूली बच्चों को कुचला, 1 की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल

    Major accident in Sangrur: PRTC bus crushed school children standing on the roadside, 1 killed and three seriously injured

    संगरूर में बड़ा हादसाः पीआरटीसी की बस ने सड़क किनारे खड़े स्कूली बच्चों को कुचला, 1 की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल

     

    संगरूरः संगरूर में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब दिल्ली- लुधियाना मेन रोड पर डिवाइडर पार कर रही छात्राओं को पीआरटीसी की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 1 छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 3 गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बच्चों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि बस का ड्राइवर घटना के बाद से फरार हो गया।

    जानकारी अनुसार, घटना आज दोपहर संगरूर के मैहलां चौक के पास हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय बच्चे डिवाइडर के पास खड़े रास्ता क्रास करने के इंतजार में थे। लेकिन कैथल से संगरूर लौटी पीआरटीसी की बस ने अपना संतुलन खोया और बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे में सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा अमनदीप कौर पुत्री जगजीवन सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि 11 वर्षीय बलजिंदर कौर पुत्री हरभजन सिंह, दमनप्रीत कौर पुत्री जगतार सिंह व 8 वर्षीय गुरवीर कौर पुत्री हरभजन सिंह निवासी मैहला चौक गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राहगीर निर्भय सिंह निवासी खेतला ने अपनी कार के जरिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दमनप्रीत कौर की हालत नाजुक होने के चलते उसे पटियाला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।