Tag: लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

  • Restaurant में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing Restaurant में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

    A massive fire broke out in the restaurant, goods worth lakhs of rupees burnt to ashes

    Restaurant में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

    बठिंडाः भुच्चो-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां आदेश अस्पताल के सामने दो मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाईं दे रही थी और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस आग ने अगल-बगल की दो इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित विपन बांसल ने बताया कि इस आग के कारण रेस्टोरेंट के अंदर रखा सारा फर्नीचर और बिल्डिंग बुरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे उन्हें करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आज सुबह साढे 6 बजे के करीब रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। विपन बांसल ने बताया कि गनीमत रही कि आगजनी में जानी नुकसान से बचाव रहा।

    वहीं, मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें आज सुबह साढे़ 6 बजे के करीब आदेश अस्पताल के सामने भुच्चो मंडी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और भुच्चो मंडी सहित अलग-अलग इलाकों से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के दौरान रेस्टोरेंट में रखा सिलेंडर फट गया जिस कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। वहीं, स्टोरेंट में लगी आग ने आसपास की दुकानों के बाहर लगे बोर्ड को अपनी चपेट में ले लिया था, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्इकत के बाद इस आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • लुधियानाः कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing लुधियानाः कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

    Ludhiana: Fierce fire in clothes showroom, goods worth lakhs of rupees burnt to ashes

    लुधियानाः कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

     

    लुधियानाः लुधियाना के अधीन आते बाबा थान सिंह चौक के पास नवां मोहल्ला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग शोरुम की दूसरी मंजिल पर लगी थी। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आग लगने की सूचना स्टोर के कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग और शोरूम के मालिक को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

    घटना संबंधी जानकारी देते शोरूम के मालिक ने पुलिस को बताया कि आग लगने से उनके शोरूम में पड़ा लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि बाबा थान सिंह चौक के पास उनका ऑक्टेव कंपनी का रेडीमेड गारमेंट शोरूम है। वीरवार रात को वह शोरूम को बंद करके घर चले गए थे कि देर रात अचानक शोरूम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोरूम के अंदर से धुआं निकलता देख शोर मचाया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। वहीं आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी मौके पर पहुंचे दमकल विभाग केो कर्मचारियों ने आसपास की छतों पर जाकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    घटनास्थल पर संबंधित थाना पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों की भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है।