Tag: पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

  • पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,आतंकी मॉड्यूल पकड़ा, ग्रेनेड, पिस्टल, ड्रोन बरामद:10 युवक गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,आतंकी मॉड्यूल पकड़ा, ग्रेनेड, पिस्टल, ड्रोन बरामद:10 युवक गिरफ्तार

     

    अमृतसर : पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के दौरान कमिश्नरेट पुलिस (सीपी) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित हरविंदर रिंदा और विदेश आधारित हैपी पासियन, जीवन फौजी और जशनप्रीत सिंह उर्फ़ लाल द्वारा संचालित सीमापार आतंकवादी मॉड्यूल के 4 मुख्य संचालकों सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बटाला क्षेत्र में पुलिस विभाग पर संभावित ग्रेनेड हमले को टालने में सफलता प्राप्त की है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए चार मुख्य अपराधियों की पहचान अर्जुनप्रीत सिंह निवासी अवान रामदास, अमृतसर; लवप्रीत सिंह उर्फ़ लव निवासी पेरेवाल, अमृतसर; बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ़ अमन दोनों निवासी बाबा बकाला साहिब, अमृतसर के रूप में हुई है। इसके अलावा, लॉजिस्टिक सहायता देने वाले छह हैंडलरों की पहचान भी की गई है, जिनमें बरींदरपाल सिंह उर्फ़ मनी और राजबीर सिंह उर्फ़ राजू दोनों निवासी कटेल, अमृतसर; विश्वास मसीह उर्फ़ भंबो निवासी भागनपुरा, अमृतसर; दिलप्रीत सिंह उर्फ़ मन्ना, हरजोत कुमार उर्फ़ मीतू और जोएल मसीह उर्फ़ रोहन उर्फ़ नोनी, तीनों निवासी डेरा बाबा नानक, बटाला शामिल हैं।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो .30 बोर और एक .32 बोर पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड और एक ड्रोन भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि इसके पीछे के अन्य संबंधों का पता चल सके। सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि मॉड्यूल की गतिविधियों के बारे में मिली विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट ने अमृतसर ग्रामीण, बटाला और अमृतसर शहर के रामदास क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह बरामदगी डेरा बाबा नानक के गांव खाना चमारा, रामदास के गांव अवान और अमृतसर शहर के वल्ला क्षेत्र से की गई है। सीपी ने बताया कि दोनों आरोपी बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ़ अमन की गिरफ्तारी से अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 28 नवंबर, 2024 को बटाला में पुलिस अधिकारी के आवास पर हुए हमले का मामला भी सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने इस मॉड्यूल के दूसरे मुख्य संचालक की पहचान भी कर ली है और पुलिस टीमें उसे पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं।

    इस संबंध में थाना छावनी, अमृतसर में भारतीय दंड संहिता (बी.एन.एस.) की धाराओं 111(1), 111(2), 111(3), 111(4), 249 और 253, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यू.ए.पी.ए.) की धाराओं 13, 16, 17, 18, 19 और 20 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25(6) और 25(7) के तहत एफआईआर नंबर 191 दिनांक 03.12.2024 को मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बरनाला-पटियाला में हाईवे पर गऊओं से भरा ट्रक बरामद, 3 गिरफ्तार

    You are currently viewing पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बरनाला-पटियाला में हाईवे पर गऊओं से भरा ट्रक बरामद, 3 गिरफ्तार

    Big success in the hands of Punjab Police, truck full of cows recovered on the highway in Barnala-Patiala, 3 arrested

    पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बरनाला-पटियाला में हाईवे पर गऊओं से भरा ट्रक बरामद, 3 गिरफ्तार

     

     खन्ना : बरनाला-पटियाला रोड नेशनल हाईवे मार्ग पर पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी सफलता लगी, जब पुलिस ने टी प्वाइंट पैट्रोल पंप के पासशिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप ने गऊओं से भरा हुआ ट्रक काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते शिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बरनाला साइड से गौ का ट्रक पटियाला के साइड से पंजाब से किसी और स्टेट में काटने के मकसद से ले जाया जा रहा था।

    हमने इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के कंट्रोल रूम एवं हमारे जिला संगरूर के प्रधान अमित कुमार को दी। सूचना के आधार पर संगरूर पुलिस और गौ रक्षा दल द्वारा टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की गई। कुछ ही समय बाद ट्रक आते हुए दिखाई दिया तो उसे संदेह के आधार पर रोककर चैक किया गया तो उसमें 13 गऊओं को बेरहमी से भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से 3 तस्करों को गिऱफ्तार कर लिया है।

  • पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश से लाई गई 5 किलो अफीम समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश से लाई गई 5 किलो अफीम समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    Big success in the hands of Punjab Police, 3 drug smugglers arrested including 5 kg opium brought from Madhya Pradesh

    पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश से लाई गई 5 किलो अफीम समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

     

     

    पठानकोटः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पठानकोट पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने 3 अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू, नरवेल सिंह और कश्मीर सिंह तीनों निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर पठानकोट पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 तस्कर मध्य प्रदेश से अफीम को पठानकोट ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और पठानकोट के सुंदरचक मोड़ के पास अपने ग्राहकों को बेचने जा रहे हैं। सीआईए पठानकोट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रविंदर कुमार रूबी की देखरेख में सघन तलाशी ली और तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 5 किलो अफीम बरामद की गई है।

    उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू मध्य प्रदेश से अफ़ीम और चूरा पोस्त की तस्करी करता था। उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। पहले वह चूरा पोस्त बेचने के अवैध धंधे में भी शामिल था, जिसे वह जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश से मंगवाता था। खख ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी ताकि आरोपियों के इस पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

  • पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तरनतारन में 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद, जांच में जुटे अधिकारी

    You are currently viewing पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तरनतारन में 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद, जांच में जुटे अधिकारी

    Punjab Police got a big success, 3.5 kg RDX recovered in Tarn Taran, officers engaged in investigation

    पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तरनतारन में 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद, जांच में जुटे अधिकारी

     

    तरनतारनः रविवार को पंजाब पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी लगी, जब पुलिस ने तरनतारन के पास से 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद करते हुए एक बार फिर से पंजाब को दहलाने की साजिश को बेनकाब कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह आरडीएक्स एक खंडर से बरामद किया है। बता दें कि करनाल से आतंकी पकड़े जाने के बाद से खुफिया एजेंसियों के अधिकारी इस मिशन पर काम कर रहे थे।

    वहीं जांच में सामने आया है कि राज्य में बड़े धमाके करने की साजिश थी और इसके लिए तरनतारन में पाकिस्तान की और से बड़ा नेटवर्क बनाया जा रहा था। तीन दिन से जिले में खुफिया एजंसियों के आधिकारी इस मिशन पर काम कर रहे थे और आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

    वहीं इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है। अभी कुछ बताया जाना संभव नहीं। जांच के बाद ही जानकारी दी जा सकती है।