Tag: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मां की मौत

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से Bike सवार मुनीम की मौत, धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद वापस लौट रहा था घर

    You are currently viewing अज्ञात वाहन की चपेट में आने से Bike सवार मुनीम की मौत, धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद वापस लौट रहा था घर

    Accountant riding a bike died after being hit by an unknown vehicle. He was returning home after lifting paddy

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से Bike सवार मुनीम की मौत, धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद वापस लौट रहा था घर

    फाजिल्काः फाजिल्का- मलोट हाईवे पर गांव चवाड़ियावाली के पास बीती देर रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मुनीम की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मुनीम की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए शेलर मुनीम यूनियन के अध्यक्ष साजन गुगलानी ने बताया कि धान का सीजन चल रहा है। जिसकी वजह से लगातार सड़कों पर वाहनों की जहां आवाजाही बढ़ी हुई है और अनाज मंडी में भी दिन-रात काम करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव चाहलावाली का रहने वाला और फाजिल्का की अनाज मंडी में मुनीम का काम करने वाला बलविंदर सिंह देर रात धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान जब वह चवाड़ियावाली के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मुनीम की मौत हो गई।

    शेलर मुनीम यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल, हादसा कैसे हुआ है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शोक में मुनीम यूनियन द्वारा परचेज़र यूनियन व अन्य यूनियन के साथ मिलकर आज फाजिल्का की अनाज मंडी को मुकम्मल तौर पर बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

    You are currently viewing अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

    Motorcycle rider mother killed, son seriously injured after being hit by an unknown vehicle

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

    • जालंधर : महानगर के अधीन आते लंबा पिंड चौक पर सोमवार दोपहर उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए दाखिल करवा दिया है। और अज्ञाात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गीता रानी निवासी बचिंत नगर नगर के रूप में हुई है।

    हादसे संबंधी जानकारी देते घायल आकाश ने बताया कि वह अपनी मां के साथ पीएपी चौक की तरफ जा रहा था कि इस दौरान जैसे ही वह लंबा पिंड फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह दोनों सड़क पर गिर गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मां गीता को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।