Tag: सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  • सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के तीन शार्प शूटरों का पुलिस को फिर मिला 29 दिन का रिमांड

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के तीन शार्प शूटरों का पुलिस को फिर मिला रिमांड

    Police got remand of three sharp shooters of Sidhu Musewala murder case

    सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के तीन शार्प शूटरों का पुलिस को फिर मिला 29 दिन का रिमांड

     

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में गैंगस्टरों से पूछताछ जारी है। मूसेवाला मामले में शार्पशूटर प्रियव्रत फौजी, कशिश और मददगार पवन टीनू को बुधवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया। यह तीनों जेल में बंद थे। मानसा कोर्ट में पेशी के बाद इन तीनों आरोपियों को फिर से 29 दिन का रिमांड मिला है। इस दौरान मानसा पुलिस फौजी, कशिश व पवन टीनू से दीपक मुंडी को लेकर पूछताछ करेगी। बता दें कि इन तीनों आरोपियों ने मूसेवाला के कत्ल के बाद ऑल्टो कार छीनी थी, उसके बारे में भी इनसे पूछताछ होगी।

     

    गौरतलब है कि मूसेवाला के कत्ल के लिए लॉरेंस गैंग ने कोरोला और बोलेरो मॉड्यूल यूज किए थे। इनमें कोरोला मॉड्यूल में पंजाब के शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू थे। इन दोनों का अमृतसर में एनकाउंटर हो चुका है। बोलेरो मॉड्यूल में फौजी के साथ अंकित सेरसा, कशिश और दीपक मुंडी शामिल थे। मुंडी के पहले रूपा और मन्नू के साथ होने की संभावना थी। वह उनके साथ नहीं मिला तो पुलिस फौजी से अब उसके दूसरे ठिकानों के बारे में पूछताछ करेगी।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का 29 मई की शाम मानसा के गांव जवाहरके में कत्ल कर दिया गया था। उस वक्त वह बिना गनमैन के दो रिश्तेदारों के साथ थार जीप से जा रहे थे। कत्ल से एक दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती कर 2 गनमैन वापस ले लिए थे। कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि मोहाली में कत्ल किए लॉरेंस के कॉलेज फ्रैंड विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की गई।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोल्डी बराड़ का एक ओर साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोल्डी बराड़ का एक ओर साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Ludhiana Police gets big success in Sidhu Musewala murder case, another partner of Goldie Brar arrested

    सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोल्डी बराड़ का एक ओर साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे

     

    लुधियानाः लुधियाना पुलिस को इस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पटियाला के भादसों इलाके में रहने वाले जसकरण सिंह उर्फ करण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। जसकरण सिंह को बलदेव चौधरी उर्फ​बल्लू को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जसकरण कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका है। उसे बलदेव चौधरी तक हथियार पहुंचाने की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सौंपी थी।  उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। जसकरण सिंह के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लारैंस बिश्नोई के साथ संबंध होने की भी बात सामने आई है।

    जानकारी अनुसार, सीआईए टू के प्रभारी इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि कुछ समय पहले पुलिस ने बलदेव चौधरी उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से पुलिस ने हथियार बरामद किए थे और उसके एक साथी अंकित शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला था कि आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नजदीकी और सहपाठी है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई कि आरोपी के पास हथियार कहां से आए।

    पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि आरोपी गोल्डी बराड़ के संपर्क में कैसे आया और हथियार सप्लाई करने के लिए बलदेव चौधरी और वह एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए। जिक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। तरह तरह के गैंगस्टरों को पुलिस गिरफ्त में ले चुकी है।