Tag: लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा

  • लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में मॉरिशयस से आए युवक की मौत

    You are currently viewing लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में मॉरिशयस से आए युवक की मौत

    Tragic road accident in Ludhiana, a young man from Mauritius died in a car and bike collision

    लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में मॉरिशयस से आए युवक की मौत

     

    लुधियानाः लुधियाना में शुक्रावार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कार और बाइक सवारों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्रेन की मदद से वाहनों को साइड पर करवाया। मृतक युवक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा गांव लोहारा और घायल युवक सिमरन के रूप में हुई है।

    बता दें कि जगजीत 3 महीने पहले ही मॉरिशयस से वापस आया था। जगजीत सिह के माता-पिता नहीं है। यहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था और मॉरिशयस से आने के बाद शहर में कहीं काम करने लग पड़ा था। वह अपने दोस्त के साथ लंच करने के बाद वापिस काम पर लौट रहा था तो उस समय रास्ते में भयानक हादसा हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार और बाइक के परख्च्चे तक उड़ गए। कार चालक युवकों को कुचलने के बाद कुछ दूरी पर खड़े ट्राले से टकरा गया। कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसकी जान बच गई। उसे लोगों की मदद से डीएमसी भेजा गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार सवार 3 बच्चों सहित 5 की मौत

    You are currently viewing लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार सवार 3 बच्चों सहित 5 की मौत

    Traumatic road accident in Ludhiana, 5 killed including 3 children in car

    लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार सवार 3 बच्चों सहित 5 की मौत

     

     

    लुधियानाः महानगर में सोमवार देर रात चंडीगढ़ रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक ओवरस्पीड कार बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार सवार तीन बच्चों सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी मं रखवा दिया है।

    वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक की पत्नी को उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। यहां उसकी हालत गंभीर ही बनी हुई है। मृतकों की पहचान माधोपुरी के रहने वाले कार चालक राजेश कुमार उसकी 5 वर्षीय बेटी जैस्मिन व प्रताप नगर निवासी उसकी साली संजना, उसकी दो बेटियां माही (5) और खुशी (3) के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार, परिवार चंडीगढ़ से फैमिली फंक्शन में शामिल होकर देर रात वापस घर लौट रहा था। करीब 2:30 बजे वह चंडीगढ़ रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल के नजदीक पहुंचे थे कि हादसे का शिकार हो गए। तीव्र गति होने के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा कर बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दौरान कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे की सूचना देते पुलिस चौकी जीवन नगर के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच करने पर सामने आया है कि कार की स्पीड 100 से अधिक थी। जिस कारण कार हादसे का शिकार हो गई।

  • लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने एक्टिवा दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल

    You are currently viewing लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने एक्टिवा दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल

    Traumatic road accident in Ludhiana, Scorpio hit Activa couple, husband dies, wife seriously injured

    लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने एक्टिवा दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल

     

    लुधियानाः लुधियाना में शनिवार देर शाम रोज गार्डन रोड़ पर उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक्टिवा सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है वहीं, गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी को उपचार के लिए डीएमसी में भर्ती करवाया दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की स्पीड काफी ज्यादा होने के कारण संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी तरफ चली गई और एक्टिवा सवार दंपति से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने से दंपति उछलकर सड़क पर आ गिरा। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कॉर्पियो पर पुलिस विभाग का स्टीकर भी लगा था। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 8 के अधीन पड़ती घुमार मंडी चौकी एवं थाना पीएयू के अधीन पड़ती किचलू नगर चौकी की टीम मौके पर पहुंची।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की स्पीड काफी ज्यादा होने के कारण संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी तरफ चली गई और एक्टिवा सवार दंपति से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने से दंपति उछलकर सड़क पर आ गिरा। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कॉर्पियो पर पुलिस विभाग का स्टीकर भी लगा था। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 8 के अधीन पड़ती घुमार मंडी चौकी एवं थाना पीएयू के अधीन पड़ती किचलू नगर चौकी की टीम मौके पर पहुंची।

    बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार दंपति सग्गू चौक की तरफ से डीएमसी की तरफ जा रहे थे। हादसे का शिकार हुए दंपति का कोई रिश्तेदार डीएमसी में दाखिल था, जिसे खाना देने वह जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घुमार मंडी चौकी इंचार्ज मनिंदर कौर ने कहा कि हादसे में स्कॉर्पियो चालक और उसके दोस्त को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतकों के बारे में अस्पताल जाकर पता चलेगा कि वे कौन हैं? अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से पूछताछ करके उनके परिजनों तक सम्पर्क साधकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।