अवैध रेत खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी तलब कर सकती है ईडी!
जालंधरः अवैध रेत खन्न और तबादलों के मामले में जहां पूर्व मुख्यंमत्री चरणजीत सिंह चन्नी से साढ़े चार घंटे लंबी पूछताछ की गई है। वहीं अब ईडी की टीम पूर्व मुख्यंमत्री के बेटों से भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की कुछ माह पहले ही शादी हुईई है।
बता दें कि बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ईडी के समक्ष पेश हुए थे, जहां उनसे अवैध खन्न और तबादलों के मामले में लगातार चार घंटे तक पूछताछ की की गई थी। वहीं, शनिवार को चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी और उनके सहयोगी कुदरतदीप सिंह लवी की जमानत याचिका पर जालंधर की विशेष पीएमएलए अदालत ने सुनवाई 20 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है। करीब दो हफ्ते पहले दोनों के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कपूरथला जेल में बंद हनी और कुदरतदीप ने जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिस पर शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपिंदरजीत चहल की अदालत में सुनवाई हुई। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक पेश हुए और सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया।
जिक्रोयग्य है कि चुनावों से पहले ईडी ने इसी साल जनवरी में भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली स्थित घर पर छापामारी की थी। जांच एजेंसी को उसके पास से करीब 8 करोड़ रुपये कैश मिला था। इसके बाद हनी के सहयोगी के घर से भी 2 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद फरवरी में ईडी ने हनी को गिरफ्तार कर लिया था।







