Shrikant Tyagi गिरफ्तारः 5 दिन से चल रहा फरार, दर्ज है लगभग 10 केस..
Shrikant Tyagi ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े होने का दावा किया था, जबकि पार्टी ने उसके साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था। शुक्रवार रात से वह फरार था।

उत्तर प्रदेश के नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदतमीजी करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार (नौ अगस्त, 2022) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे मेरठ से धर दबोचा। वह पांच दिनों से फरार था, जबकि उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 10 केस दर्ज किए जा चुके हैं।
‘गालीबाज’ के समर्थन में त्यागी समाज, की पंचायत
हैरत की बात है कि त्यागी की ओर से महिला के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की किए जाने के बाद भी त्यागी समुदाया के सदस्यों ने उसके समर्थन में एक पंचायत की। यह पंचायत गाजियाबाद के एक रेसिडेंशियल कॉम्पलेक्स के बाहर की गई थी। सदस्यों की ओर से जिला पुलिस को एक ज्ञापन भी सौंपा गया था। इस बीच, पता चला है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी का मालिक श्रीकांत ही है, पर उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। त्यागी ने उसे याकूबपुर के आसपास कहीं हटा कर फेंक दिया था।








Leave a Reply