SHO ने ASI को ड्यूटी दौरान बेरहमी से पीटा, अस्पताल में उपचाराधीन, SHO और उसके गनमैन सस्पेंड

You are currently viewing SHO ने ASI को ड्यूटी दौरान बेरहमी से पीटा, अस्पताल में उपचाराधीन, SHO और उसके गनमैन सस्पेंड

SHO brutally beats ASI while on duty, undergoing treatment in hospital, SHO and his gunman suspended

SHO ने ASI को ड्यूटी दौरान बेरहमी से पीटा, अस्पताल में उपचाराधीन, SHO और उसके गनमैन सस्पेंड

 

  • पठानकोटः जिले के अंतर्गत आते थाना नरोट जैमल सिंह में उस वक्त हंगामा हो गया, जब ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी व ASI में आपस में तकरार हो गई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया और SHO ने अपने ही ASI को ड्यूटी दौरान पीट दिया। जिसके बाद पीड़ित ASI को उपचार के लिए पठानकोट के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं मामला उच्चाधिकारियों के सामने आने के बाद SHO और उसके दो गनमैनों को किया सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इस पूरे मामले की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीड़ित ASI अर्जुन सिंह ने SHO सरबजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह ड्यूटी पर तैनात था कि अचानक वहां पर SHO अपने गनमैन तथा ड्राइवर के साथ आ गए। जिसके बाद SHO ने मुझे पीटना शुरू कर दिया तथा उनके गनमैनों ने मुझे दोनों तरफ से पकड़ लिया। पीड़ित अर्जुन सिंह ने कहा कि मैने कई बार उनसे कारण पूछा, लेकिन वो बिना कोई कारण बताए पीटते ही रहे। जिसके बाद मैने पूरी घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी।

वहीं इस संबंध में जब डीएसपी (देहात) हरकृष्ण सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि पूरा मामला उनके ध्यान में है तथा मामले की जांच चल रही है। हालांकि SHO और उनके गनमैनों को सस्पेंड कर दिया गया है। डीएसपी ने कहा कि चाहे पीड़ित अर्जुन सिंह ड्यूटी के दौरान सोए हुए पाया गया था, लेकिन SHO को ऐसी हरकत बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए थी।

वहीं इस मामले में जब पत्रकारों द्वारा SHO सरबजीत सिंह के साथ सम्पर्क करके उनका पक्ष जानना चाहा तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *