School में बच्चों की बकाया फीस को लेकर हुआ हंगामा ,स्कूल में अभिभावकों ने क्लर्क को पीटा, जमकर चले थप्पड़…

School में बच्चों की बकाया फीस को लेकर हुआ हंगामा ,स्कूल में अभिभावकों ने क्लर्क को पीटा, जमकर चले थप्पड़…

लुधियाना- शहर के एक नामी स्कूल में उस समय हंगामा हो गया जब छात्रों के अभिभावकों ने प्रिंसीपल के दफ्तर में आकर स्कूल के क्लर्क के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अभिभावकों द्वारा मारपीट की वजह क्लर्क द्वारा फीस मांगना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह स्कूल प्रिंसिपल के दफ्तर में ही क्लर्क के साथ बातचीत करते हुए अचानक से अभिभावक थप्पड़ जड़ने शुरू कर देते हैं। जिसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल बाकी के स्टाफ को मौके पर बुलाती है। लेकिन फिर भी बच्चों के अभिभावकों का गुस्सा शांत नहीं होता। जिसके बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने आरोपी विजय चौहान व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

 

पौने दो लाख रुपए फीस पेंडिंग
इस मामले को लेकर शालीग्राम जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाना मंडी की प्रिंसिपल सुनीता रानी ने बताया कि अभिभावक विजय चौहान से स्कूल ने करीब पौने दो लाख रुपए फीस के लेने है। विजय अपने भाई के साथ स्कूल में बच्चों की फीस देने आए थे। विजय ने उनसे कहा कि दो महीने पहले क्लर्क सुखविंदर ने उन्हें फीस जमा करवाने के लिए फोन किया था। उस समय सुखविंदर सिंह ने फोन पर उनसे गलत शब्द इस्तेमाल किए थे। प्रिंसिपल ने कहा कि जब उन्होंने सुखविंदर सिंह को दफ्तर में बातचीत करने के लिए बुलाया तो बात करते-करते विजय ने मारपीट करनी शुरू कर दी। प्रिंसिपल ने कहा कि सुखविंदर को छुड़वाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का मारा।

अभिभावक विजय चौहान ने दी सफाई
वहीं दूसरी तरफ अभिभावक विजय चौहान ने बताया कि उनके 6 बच्चे स्कूल में पढ़ते है। विजय ने कहा कि उन्होंने स्कूल का करीब 1 लाख 45 हजार रुपए देने थे। जिसमें से 20 हजार वो पहले जमा करवा चुके है। उन्होंने कहा कि 2 महीने पहले क्लर्क सुखविंदर को बच्चों ने स्कूल में कहा था कि पेरेंट्स को फोन करना है कि आकर स्कूल से ले जाए। सुखविंदर ने बच्चों से गलत बर्ताव से बातचीत की। फिर जब स्कूल फीस के लिए फोन किया तो क्लर्क ने उन्हें गालियां निकाली। अभिभावक ने पुलिस को क्लर्क के खिलाफ भी बनती कार्रवाई करने की बात कही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *