Sad News: इंटरनेशनल Kabaddi खिलाड़ी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, Sports जगत में फैली शोक की लहर
मोगा : मोगा जिले के अंतर्गत आते गांव सिधवां बेट इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे तहत किशनपुरा कलां के एक इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी ने आज फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान अवतार सिंह शंटी को एक समय किशनपुरा कलां के रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि शंटी आज सुबह अपने गांव किशनपुरा कलां से निकला था और यहां आकर सफेदे के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगने पर मौके पर पहुंचे शंटी के बेटे और अन्य करीबियों की मौजूदगी में पुलिस ने रस्सी काटकर लटकते शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि मृतक इंटरनेशनल कबड्डी की टीम का मशहूर खिलाड़ी रहे बंटी से शंटी 2 भाइयों में से छोटे भाई थे कबड्डी खेल जगत में मृतक का काफी नाम था। शंटी को एक समय किशनपुरा कलां के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टीम का स्तंभ माना जाता था।
थाना गिद्दड़विंडी के प्रभारी राजविंदर सिंह ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जगराओं भेज दिया। मृतक शंटी अपने पीछे मां, पत्नी और दो बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।








Leave a Reply