Russia-Ukraine: यूक्रेन पर ‘महाबम’ से हमला कर सकता है रूस! व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध के लिए बनाया खतरनाक प्लान

Russia-Ukraine: यूक्रेन पर ‘महाबम’ से हमला कर सकता है रूस! व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध के लिए बनाया खतरनाक प्लान

 

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) 44 टन टीएनटी के बराबर वाले ‘महाबम’ को यूक्रेन (Ukraine) पर गिराने वाले हैं. यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ऐसा दावा किया जा रहा है. इस बम को ‘सभी बमों का पिता’ (Father’s of All Bombs) कहा जाता है और इसका वजन 7000 किलोग्राम से अधिक है. ये जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है, जब नाटो (NATO) ने चेतावनी दी है कि रूस यूक्रेन (Russia-Ukraine Tensions) के खिलाफ पूर्ण रूप से युद्ध छेड़ने का प्लान बना रहा है. सुपर-पॉवरफुल नॉन-न्यूक्लियर बम में 44 टन से अधिक टीएनटी के बराबर विस्फोट होता है.

रक्षा सूत्रों ने मिरर को बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने इस बम को यूक्रेन पर गिराने का आदेश दे दिया है. इस विनाशकारी हथियार एक जेट से गिराया जाता है. वहीं, इसमें हवा के बीच में ही विस्फोट हो जाता है और ये बम छोटे सामरिक परमाणु हथियार के बराबर प्रभाव पैदा करता है. महाबम के विस्फोट के बाद सबसे ज्यादा नुकसान सुपरसोनिक शॉकवेव और अत्यधिक उच्च तापमान की वजह से होता है. सूत्रों ने बताया कि इस बम को गिराने के साथ ही युद्ध का आगाज किया जाएगा. पुतिन का इरादा बम को गिराने के बाद हुए नुकसान से यूक्रेनी लोगों के मनोबल को तोड़ना है. कहा जाता है कि इस बम का इस्तेमाल सीरिया में भी किया गया था.

नाटो ने कहा- युद्ध के लिए तैयार हो रहा रूस

सूत्रों ने कहा, बम को गिराने के बाद इसका प्रभाव भयानक होगा. ये लगभग एक मनोवैज्ञानिक हथियार है और इससे बड़े पैमाने पर हताहत होने के साथ-साथ टैंकों को भी नुकसान होगा. बम को लेकर जानकारी नाटो चेतावनी के बाद आती है. नाटो ने कहा है कि यूक्रेन पर हमले की बढ़ती आशंकाओं के बीच रूस युद्ध के लिए तैयार हो रहा है. नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग (Jens Stoltenberg) ने जर्मन ब्रॉडकास्टर एआरडी से बात करेत हुए कहा, हर संकेत इशारा कर रहा है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ पूर्ण हमले की योजना बना रहा है. हम इस बात से सहमत हैं कि यूक्रेन पर हमले का खतरा बहुत अधिक है.

बाइडेन और पुतिन करेंगे मुलाकात

वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते युद्ध के खतरे के मध्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करने के लिए तैयार हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मध्यस्थता से यह स्थिति बनी है. अमेरिका ने लगातार आगाह किया है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है और साथ ही रूस के ऐसा करने पर उस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी दी है. हालांकि, रूस ने ऐसा करने से इनकार किया है. एक अनुमान के अनुसार, यूक्रेन के सीमाओं पर रूस ने अपने 1,50,000 सैनिकों की तैनाती की है, जबकि 30 जनवरी तक वहां एक लाख सैनिक ही थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *