
Punjab सरकार ने इस दिन किया छुट्टी का ऐलान… पढ़ें क्या है कारण
चंडीगढ़: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने 4 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के चलते 20 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि बरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में 20 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 4 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के चलते जहां छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं इन जिलों में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा।
इस संबंध में जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपयोग की जाने वाली मतदाता सूची में मतदाता है और पंजाब के किसी अन्य जिले में सरकारी कार्यालय या शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत है, वह मतदान हेतु अपना वोटर कार्ड प्रस्तुत कर विशेष अवकाश ले सकता है।








Leave a Reply