Punjab Press Club Election :महाबीर सेठ ने वाइस प्रेसीडेंट,नरिंदर गुप्ता ने ज्वाइंट सैक्रेटरी के लिए भरा नामांकन, प्रदीप बसरा ने सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के लिए नामांकन किया

Punjab Press Club Election :महाबीर सेठ ने वाइस प्रेसीडेंट,नरिंदर गुप्ता ने ज्वाइंट सैक्रेटरी के लिए भरा नामांकन, प्रदीप बसरा ने सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के लिए नामांकन किया

 

 

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) : पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव के लिए नामांकन के आज आखिरी दिन कई पत्रकारों ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि प्रेस क्लब की चुनाव समिति ने देर रात तक यह नहीं बताया कि कितने पत्रकारों और किस पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किये हैं

 

सूत्रों के मुताबिक पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव में नरिंदर गुप्ता ने ज्वाइंट सैक्रेटरी के पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। नरिंदर गुप्ता ने बताया कि पत्रकारों के हक के लिए लड़ेंगे। संदीप साही, प्रदीप सिंह बसरा और राजेश थापा ने बताया कि उन्होंने सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के पद पर नामांकन भरा है।

महाबीर प्रसाद ‘सेठ’ गुरप्रीत सिंह पापी और मनदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने वाइस प्रेसीडेंट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। पुष्पिंदर कौर और निशा शर्मा ने बताया कि उन्होंने महिला वाइस प्रेसीडैंट के पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। शिव शर्मा और सुमित महेंद्रू ने बताया कि उन्होंने कैशियर के पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *