Punjab Police और BSF ने तस्कर के घर पर छापामारी कर 2 करोड़ रूपये की नकदी की बरामद

You are currently viewing Punjab Police और BSF की बड़ी कार्रवाई, तस्कर के घर छापामारी कर 2 करोड़ रूपये किए बरामद

Big action by Punjab Police and BSF, raided smuggler’s house and recovered Rs 2 crore

Punjab Police और BSF ने तस्कर के घर पर छापामारी कर 2 करोड़ रूपये की नकदी की बरामद

 

 

  • अमृतसरः लोकसभा चुनावों के एक दिन बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब जवानों ने Punjab Police की मदद से संयुक्त अभियान चलाकर एक तस्कर के घर पर छापामारी कर वहां से 2 करोड़ रुपये बरामद किए।

इस संबंधी BSF अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव कक्कड़ का व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है, जिसके तहत जवानों ने Punjab Police को साथ लेकर घर में छापा मारा तो तलाशी के दौरान तस्कर के घर से BSF को तीन बैग बरामद हुए जिनमें ये पूरा पैसा भर कर छिपाया गया था। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ जारी है।

BSF अधिकारियों ने कहा कि यह बरामदगी सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी को खत्म करने के लिए फोर्स की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। फिलहाल, जवानों द्वारा उक्त इलाके में तालाशी अभियान जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *