Punjab के लिए आतंकी हमले का अलर्ट जारी, ISI ने चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की साजिश रची साजिश

Punjab के लिए आतंकी हमले का अलर्ट जारी, ISI ने चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की साजिश रची साजिश

Terrorist attack alert in Punjab: पंजाब पर आतंकी हमले का अलर्ट मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी कर दिया गया है। खबर के मुताबिक पंजाब पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों से अलर्ट मिला है।

 

पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की साजिश रच रही है। खबर के मुताबिक आतंकी चंडीगढ़, मोहाली में अपने मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में हैं और बस स्टेंड को निशाना बना सकते हैं। इसमें कुछ नेताओं को भी निशाना बनाने का भी अलर्ट है। खुफिया अलर्ट के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षाबल अलर्ट हो गए हैं।  कहा जा रहा है कि सरकार कुछ नेताओं को अतिरिक्त सुरक्षा भी इस अलर्ट के चलते मुहैया करा सकती है।

कुछ दिन पहले मिला था विस्फोटक

कुछ दिन पहले ही पंजाब के अमृतसर में एक पुलिस अधिकारी के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के नीचे छिपा कर रखी हुई विस्फोटक सामग्री मिली थी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने एसयूवी के नीचे विस्फोटक सामग्री रखी और फिर मौके से फरार हो गए। बम निरोधक दस्ते के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय कर दिया था।

स्वतंत्रता दिवस से पहले भी पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर बताया था,‘स्वतंत्रता दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से बड़े आतंकी खतरे को नाकाम किया और पाक-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। कनाडा के अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया के गुरजंत सिंह से जुड़े मॉड्यूल के चार सदस्य गिरफ्तार। तीन हथगोले (पी-86), एक आईईडी, दो पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए गए।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *