Punjab : मोहाली में गुरुद्वारे की प्रधानगी पर विवाद

You are currently viewing Punjab : मोहाली में गुरुद्वारे की प्रधानगी पर विवाद

Punjab : मोहाली में गुरुद्वारे की प्रधानगी पर विवाद

  •  चंडीगढ़ से सटे मोहाली में गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी और गोलक में रखे पैसे को लेकर बवाल हो गया। नयागांव में दो गुटों की तरफ से प्रधान की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाए जाने की बात की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को शांत करने की कोशिश की है।दोनों गुटों की तरफ से गुरु पर्व मनाने की तैयारी चल रही है। इसी तैयारी के दौरान एक गुट की तरफ से गुरुद्वारा साहिब के गोलक से पैसे निकालने की कोशिश की गई है। वहीं दूसरे ग्रुप ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगे हुए तालों को तोड़ने के आरोप लगाए हैं।

मौके पर मौजूद सतनाम सिंह ने कहा कि सर्वसम्मति से उसे प्रधान चुना गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से जानबूझकर माम में दखल दिया जा रहा है।वहीं, नगर कौंसिल नयागांव की प्रधान बीबी बलविंदर कौर वे पति गुरुध्यान सिंह ने कहा कि दूसरा गुट AAP सरकार की शय पर इस तरह के काम कर रहा है। हलका विधायक के पिता की तरफ से उन्हें सपोर्ट किया जा रहा है। इसी कारण पुलिस भी उनका ही साथ दे रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *