PM मोदी 5 KM लंबा रोड शो कर अपने क्षेत्र की जनता से होंगे रूह ब रूह, स्वागत में गुलजार हुई वाराणसी

PM मोदी 5 KM लंबा रोड शो कर अपने क्षेत्र की जनता से होंगे रूह ब रूह, स्वागत में गुलजार हुई वाराणसी

 

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह तैयार है। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी यहां आज 5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - India TV Hindi

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की आज वोटिंग हो रही है। वहीं, बाकी बची सीटों के लिए चुनाव-प्रचार जोर शोर से चल रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करेंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह तैयार है। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी यहां शहनाई की धुन, शंखनाद, ढोल की थाप और मंत्रोच्चार के बीच रोड शो करेंगे।

पांच किलोमीटर लंबा रोड शो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के गेट चौराहे से शुरू होगा, जहां प्रधानमंत्री बीएचयू के संस्थापक ‘महामना’ पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। रोड शो काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर- 4 पर समाप्त होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो है। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मंगलवार सुबह 11:40 बजे प्रधानमंत्री मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *