Indian hockey team reached Punjab after winning medal in Paris Olympics, grand welcome at Amritsar airport, bowed down at Sri Darbar Sahib
Paris Olympics में पदक जीत Punjab पहुंची भारतीय हॉकी टीम, Amritsar Airport पर हुआ भव्य स्वागत,टीम के सभी सदस्य Sri Darbar Sahib में हुए नतमस्तक
बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में सुबह से ही उनके फैंस एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। वहीं खिलाड़ियों के माता-पिता भी उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे। अमृतसर पहुंचने के बाद खिलाड़ी सीधा दरबार साहिब पहुंचे, जहां वे गुरुघर में नतमस्तक हुए और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम में पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं।
वहीं, सचखंड श्री दरबार साहिब में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने हॉकी प्लेयर्स को दी बधाई। उन्होंने कहा कि मैं खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया यह गर्व की बात है कि एक पंजाब के 10 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में खेले और पदक जीतकर लौटे हैं।








Leave a Reply