Blog

  • गणतंत्र दिवस ; फुल ड्रैस रिहर्सल में दिखा देश भक्ति का जज़्बा

    गणतंत्र दिवस ; फुल ड्रैस रिहर्सल में दिखा देश भक्ति का जज़्बा

    गणतंत्र दिवस ; फुल ड्रैस रिहर्सल में दिखा देश भक्ति का जज़्बा

    – डिप्टी कमिश्नर ने फहराया तिरंगा, प्रबंधों का लिया जायज़ा

    – ज़िला स्तरीय समागम को उचित ढंग से पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

    – 26 जनवरी को कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा फहराएगे राष्ट्रीय झंडा

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 24 जनवरी: 76वें गणतंत्र दिवस मौके 26 जनवरी को करवाए जाने वाले ज़िला स्तरीय समागम की आज स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में फूल ड्रैस रिहर्सल हुई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
    इस उपरांत डिप्टी कमिश्नर ने परेड का निरीक्षण किया और परेड कमांडर श्रीवैनेला के नेतृत्व वाले मार्च के पास्ट से सलामी ली। परेड में आई.टी.बी.पी., पंजाब पुलिस ( पुरुष और महिला), पंजाब होम गार्डज़, पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़के, पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़कियां और सी.आर.पी.एफ. बैंड शामिल थे।


    इसके बाद पंजाब सरकार की विकास समर्थकीय नीतियाँ और अलग- अलग विभागों की प्राप्तियाँ को दिखाती झांकियां निकाली गई।


    रिहर्सल दौरान अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने मांस पी.टी. शो पेश करने के इलावा न्यू सेंट सोलजर स्कूल, इनोसैंट हार्ट स्कूल, रैड्ड क्रास स्कूल फार डैफ्फ, डिप्स स्कूल सूरानुस्सी, सैकरड हार्ट कान्वेंट स्कूल. नौगज्जा, ए.पी.जे. स्कूल, मानव सहयोग स्कूल, एस.टी.एस. स्कूल रुड़का कलाँ, एस.डी. फुल्लरवान स्कूल और पुलिस डी.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों ने देश भक्ति की भावना वाले सांस्कृतिक नमूनें पेश किए गए।

    इस उपरांत डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने सिविल और ज़िला पुलिस के अधिकारियों के साथ विस्थारपूर्वक विचार-अदला किया गया और 26 जनवरी को होने वाले ज़िला स्तरीय समागम, जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा, को सभ्यक और निर्विघ्न ढंग से पूरा करने ज़रूरी दिशा- निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समागम दौरान सुरक्षा, ट्रैफ़िक, पार्किंग सहित सभी ज़रुरी इंतज़ाम पुख़्ता होने चाहिए।
    डा.अग्रवाल ने बताया कि ज़िला स्तरीय समागम दौरान आज़ादी संग्रामियों, शहीदों के पारिवारिक सदस्यों और अलग- अलग विभागों के बढ़िया कारगुज़ारी वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके इलावा सर्वोत्त्म झाँकी भी चुनी जाएगी।


    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस पवित्र दिवस को देश भक्ति के जज़्बा एंव पूरे उत्साह से मनाने के लिए प्रशासन द्वारा कोई कमी बाकी नहीं रहने दी जाएगी।
    इस मौके पर ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, सहायक कमिश्नर सुनील फोगट, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बुद्धि राज सिंह के इलावा अलग- अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • जिस व्यक्ति ने सैफ अली खान पर हमला किया वो अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार! पकड़े गए आरोपी के पिता आए सामने

    जिस व्यक्ति ने सैफ अली खान पर हमला किया वो अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार! पकड़े गए आरोपी के पिता आए सामने

     

     

    मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब पूरा केस एक बिंदु पर आकर टिक गया है। वो बिंदु है गिरफ्तार आरोपी शरीफुल शहजाद के फेस रिकग्निशन यानी चेहरे के मिलान का जोकि अभी तक नहीं किया गया है। शहजाद और सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी के चेहरों को अलग-अलग बताया जा रहा है।

    वहीं आरोपी शहजाद के पिता ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वो सीसीटीवी फुटेज में नहीं है। शरीफुल के पिता का यह भी कहना है कि मेरा बेटा चोरी नहीं कर सकता है। राजनीतिक वजहों से मेरा बेटा मुंबई में काम करने गया था। इधर, कई रिपोट्र्स में फॉरेंसिक एक्सपर्ट के हवाले से कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में जिस शख्स का चेहरा कैद हुआ है, उसकी आंख पकड़े गए आरोपी की आंख से मेल नहीं खा रहा है।

    आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को २९ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। आरोपी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील संदीप शेरखाने ने कहा, आरोपी का चेहरा मेल नहीं खा रहा है। चेहरे की बनावट मौजूदा आरोपी से बिल्कुल अलग है। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने उससे सवाल किया कि वह हथियार कहां से लाया और उसके साथी कौन हैं, जिसके चलते उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यह मुद्दा पहली रिमांड में उठाया गया था, उन्हें पर्याप्त समय दिया गया है। वहीं आरोपी के पिता ने साफ कहा है कि उनका बेटा चोरी नहीं कर सकता है।

  • पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम; अब 180 कैमरों के जरिए होगी तहसीलों की निगरानी

    पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम; अब 180 कैमरों के जरिए होगी तहसीलों की निगरानी

     

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सब रजिस्ट्रार/जॉइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोगों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला किया है। इस पहल के तहत, पूरे पंजाब में इन कार्यालयों में कुल 180 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

    सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक कैमरा सुचारू रूप से कार्य करे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को कैमरों की चालू स्थिति के बारे में 31 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

    मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी भी इन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करेंगे। डिप्टी कमिश्नरों को सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज के माध्यम से किसी भी समय अचानक चेकिंग करने का अधिकार दिया गया है। वे जब चाहें, कैमरों के माध्यम से कार्यालयों की गतिविधियों की निगरानी कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • जानें किस जगह लगा 17 धार्मिक स्थलों में शराब की बिक्री पर बैन, CM यादव का बड़ा ऐलान

    जानें किस जगह लगा 17 धार्मिक स्थलों में शराब की बिक्री पर बैन, CM यादव का बड़ा ऐलान

     

    इंदौर : मध्य प्रदेश में जल्द 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की। सीएम ने राज्य के नरसिंहपुर जिले में एक समारोह के दौरान कहा, ‘शराब के सेवन के दुष्प्रभावों से हर कोई वाकिफ है। हम नहीं चाहते कि हमारे युवा बिगड़ें, क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। मध्य प्रदेश सरकार 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश में जहां भी भगवान कृष्ण और भगवान राम ने अपने कदम रखे हैं, वहां शराब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।’

    मुख्यमंत्री ने पिछले साल कहा था कि राज्य सरकार मध्य प्रदेश में भगवान राम और भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी।’ हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल प्रस्तावित 17 शराब-मुक्त स्थानों के नाम नहीं बताए, न ही प्रतिबंध लागू होने की तारीख बताई है। इस मामले पर मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मंदिर नगर महेश्वर में होगी।

    सूत्रों ने टीओआई को बताया कि शराब प्रतिबंध उज्जैन, ओरछा, सलकनपुर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मैहर, अमरकंटक और मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में लागू किया जा सकता है। जहां उज्जैन और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थल हैं। वहीं मैहर एक शक्तिपीठ है। ओरछा में राजा राम मंदिर है, जहां भगवान राम की पूजा राजा के रूप में की जाती है। महेश्वर देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है और अमरकंटक वह स्थान है जहां से नर्मदा नदी का उद्गम होता है।

  • जानें किस जगह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई लोग अब भी फंसे

    जानें किस जगह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई लोग अब भी फंसे

     

    भंडारा : महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित एक ऑर्डनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 8 लोगों की जान चली गई है और 7 गंभीर रूप से घायल हैं। भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री की छत ढह गई, जिसके मलबे में 13 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।

    विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद लोहे और पत्थर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे हुए पाए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मलबे में लोगों के फंसे होने की पुष्टि की है।

    जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट जवाहरनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री की RKR ब्रांच सेक्शन में हुआ, जहाँ RDX जैसे विस्फोटक बनाए जाते हैं। विस्फोट के कारण इमारत पूरी तरह से नष्ट हो गई है। मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है।

    यह फैक्ट्री सेना के लिए एसिड सहित कई प्रकार के विस्फोटक पदार्थों का निर्माण करती है। यहाँ अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ और परीक्षण सुविधाएँ भी मौजूद हैं। यहाँ छोटे हथियारों में इस्तेमाल होने वाला स्फेरिकल पाउडर भी बनाया जाता है, जिसका उपयोग पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध में हुआ था और 1960 से इसे नागरिकों को भी दिया जाने लगा था।

    इस दुखद घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने यह भी बताया कि बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

    इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इस हादसे को मोदी सरकार की विफलता बताया है। घटना की जाँच जारी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • अमेरिका में अवैध घुसपैठ करने वालों सख्त एक्शन, 538 को किया गिरफ्तार; एयरक्राफ्ट में बिठाकर बाहर छोड़े 

    अमेरिका में अवैध घुसपैठ करने वालों सख्त एक्शन, 538 को किया गिरफ्तार; एयरक्राफ्ट में बिठाकर बाहर छोड़े

     

    वाशिंगटन : अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 538 से अधिक अवैध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लिविट ने बताया कि इनमें से सैकड़ों लोगों को अमेरिका से निष्कासित कर दिया गया है। इन लोगों को मिलिट्री एयरक्राफ्ट के जरिए देश से बाहर भेजा गया है।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए एक नए आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। आदेश में कहा गया है कि पिछले चार सालों में अवैध प्रवासियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। वाइट हाउस के अनुसार, इन अवैध प्रवासियों को बाहर निकालना जरूरी है ताकि देश के संसाधनों का उपयोग अमेरिकी नागरिकों के हित में हो सके।

    आदेश में कहा गया है, लाखों प्रवासी अवैध रूप से सीमा पार कर अमेरिका में दाखिल हुए हैं। इनमें से कई लोग कमर्शल फ्लाइट्स के जरिए आए और अब देश के विभिन्न हिस्सों में बसे हुए हैं। यह सब अमेरिका के कानूनों का उल्लंघन है।” इसके अलावा, आदेश में इन प्रवासियों को राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है। वाइट हाउस ने दावा किया है कि इन अवैध प्रवासियों द्वारा किए गए अपराधों का निर्दोष अमेरिकी नागरिकों पर बुरा असर पड़ रहा है।

    गौरतलब है कि 23 जनवरी को अमेरिकी कांग्रेस ने “लेकन रिले एक्ट” को मंजूरी दी थी, जिसके तहत गलत दस्तावेजों के साथ अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को निष्कासित करने का प्रावधान है।

    राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में सैकड़ों प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इसे अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताते हुए कहा, “हमने वादा किया था कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, और हम अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।”

    वाइट हाउस ने इस पूरे अभियान की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए भी साझा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सुभाष चंद्र बोस को नमन किया।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं ने भी संविधान सदन में नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से बातचीत की और बच्चों ने ‘जय हिंद’ के नारे लगाए।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर, मैं भारत माता के महानतम सपूतों में से एक को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सबसे दृढ़ निश्चय और प्रेरक व्यक्तियों में से एक हैं। स्वतंत्रता के लिए उनके आह्वान ने लाखों भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए नेताजी का अथक दृढ़ संकल्प और आज़ाद हिंद फ़ौज का उनका साहसी नेतृत्व भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

    वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पराक्रम दिवस पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अद्वितीय है। वे साहस और धैर्य के प्रतीक थे। उनका विजन हमें प्रेरित करता रहता है, क्योंकि हम उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

    23 जनवरी, 1897 को कटक ओडिशा में जन्मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस देशभक्ति और साहस के एक महान प्रतीक हैं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अमूल्य योगदान के सम्मान में भारत सरकार ने 2021 में उनके जन्मदिन को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में घोषित किया। यह दिन उनकी विरासत का सम्मान करने और नागरिकों, विशेषकर युवाओं को उनकी बहादुरी और राष्ट्रीय गौरव का अनुकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करता है।

    पहला पराक्रम दिवस 2021 में कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में मनाया गया, इसके बाद 2022 में इंडिया गेट पर नेताजी की एक होलोग्राफिक प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था।

  • सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख पन्नू ने CM भगवंत मान को दी धमकी, कहा- बेअंत सिंह की तरह मानव बम से उड़ा देंगे

    सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख पन्नू ने CM भगवंत मान को दी धमकी, कहा- बेअंत सिंह की तरह मानव बम से उड़ा देंगे

     

     

    चंडीगढ़ : गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब पुलिस और एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। इसी बीच सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख और खालिस्तानी आतंकी (Khalistan terrorist) गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Maan) को धमकी दी है। खालिस्तानी आतंकी (Khalistan terrorist) गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) ने वीडियो जारी कर कहा कि जो उल्टा चलता है, उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह (Beant Singh) जैसा होगा।

    पन्नू ने कहा कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम में उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। यहां भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने वाले हैं। सिख युवा कमर पर बम न बांधें और तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में अब डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।

    पंजाब के युवा और किसान जो पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर बैठे हैं, वे अमृतसर, गुरदासपुर, और जालंधर जैसे जिलों में DC ऑफिसों पर खालिस्तान के झंडे फहराएं ताकि पंजाब से संदेश सीधा डोनाल्ड ट्रम्पतक पहुंच सके। वॉशिंगटन डीसी, सेंट फ्रांसिस्को, कनाडा में टोरंटो, ओटावा, वेंकूवर, यूके, इटली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की एंबेसियों में खालिस्तान के झंडे फहराएंगे।

    ऐसा करके वह स्थानीय सरकारों, विशेषकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यह संदेश देगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म और राजनीति को लेकर बड़ा अंतर है।

  • शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर मिला कुबेर का खजाना..

    शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर मिला कुबेर का खजाना..

     

    पटना- बिहार के बेतिया जिले में DEO यानी जिला शिक्षा पदाधिकारी पर कुबेर का खजाना मिला है। विशेष निगरानी इकाई ने गुरुवार को पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापा मारा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने अपनी 20 वर्षो की सेवा में करोड़ों की अवैध कमाई की। विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की तो घर से बड़े पैमाने पर कैश बरामद हुआ। यह रकम इतनी बड़ी है कि बिस्तरों पर नोटों के बंडल दिख रहे हैं और इस कैश कि गिनती के लिए मशीनें लगाई गई हैं।

    अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर जिस समय विजिलेंस की टीम छापेमारी को पहुंची तो वह पूजा कर रहे थे। विजिलेंस की टीम ने बेतिया में रजनीकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की है तो वहीं समस्तीपुर में सुसराल और दरभंगा में भी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी मिली है कि इन्होंने पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये कमाए। छापामारी की यह कार्रवाई बेतिया, समस्तीपुर और दरभंगा में चल रही है। विशेष निगरानी इकाई को छापामारी के दौरान भारी मात्र में नकद बरामद हुआ है। विशेष निगरानी इकाई को विश्वसनीय स्रोत से जानकारी प्राप्त हुई थी कि रजनी कांत प्रवीण, जो वर्तमान में जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेतिया (पश्चिम चंपारण) के पद पर पदस्थापित हैं, ने वर्ष 2005 से अब तक की अवधि के दौरान अवैध रूप से आपराधिक षडयंत्र को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 1,87,23,625 रुपये की भारी चल एवं अचल संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी आय के वैध स्रोत से अधिक है।

    रजनी कांत प्रवीण बिहार राज्य शिक्षा विभाग के 45वें बैच के अधिकारी हैं। वे वर्ष 2005 में सेवा में आये और दरभंगा, समस्तीपुर एवं बिहार के अन्य जिलों में शिक्षा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। उनकी कुल सेवा अवधि लगभग 19-20 वर्ष है। रजनी कांत प्रवीण की पत्नी सुषुमा कुमारी एक संविदा शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी है और वर्तमान में ओपन माइंड बिरला स्कूल, दरभंगा की निदेशक, वास्तविक मालिक के रूप में कार्य कर रही हैं और रजनी कांत प्रवीण के अवैध रूप से अर्जित धन से इस संस्थान कर रही है।

  • 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

     

    30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

    सह-आरोपी एस.एच.ओ. गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार

    MBD NEWS चंडीगढ़, 22 जनवरी: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सह-आरोपी एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया।

    आज यहां जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला रूपनगर के नंगल सब-डिवीजन की निवासी हरदीप कौर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत की थी कि उक्त आरोपी ने एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली के नाम पर उसके (हरदीप कौर) भाई, जिसे पुलिस ने एक झगड़े के मामले में अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था, को नशीले पदार्थों के केस में शामिल न करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 50,000 रुपये में तय हो गया।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।