Lata Mangeshkar Passes Away : जब किसी के ओवररेटेड सिंगर कहने पर छिड़ गई थी ट्विटर वॉर, अदनान सामी ने लगा दी थी हेटर्स की क्लास
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भारत की दिग्गज सिंगर थीं. पूरा देश उनके गानों का दीवाना होने के साथ-साथ उनकी रिस्पेक्ट भी करता है. कोई अगर सिंगर के खिलाफ एक शब्द भी बोलता है तो लाखों लोग उनके सपोर्ट में खड़े हो जाते हैं. एक बार तो सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के सपोर्ट के लिए सोशल मीडिया पर वॉर छिड़ गई थी. अब वो किस्सा क्या था और किसने सिंगर को ओवररेटेड कहा था वो हम आपको बताते हैं. दरअसल, एक दिन अदनान सामी (Adnan Sami) ने लता मंगेशकर, नूर जहां और आशा भोसले की फोटो शेयर की थी.
उस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने उनकी तारीफ की थी. वहीं, एक यूजर ने लता मंगेशकर को ओवररेटेड कहा था. उस यूजर को जवाब देते हुए अदनाम ने ट्वीट किया था, बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद. कुछ गलत बोलने से अच्छा है अपना मुंह बंद रखो.
कई लोगों ने अदनान को सपोर्ट किया और उस ट्वीट करने वाली महीला को ट्रोल किया. इसके अलावा डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी लता मंगेशकर को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने ट्वीट किया था. सिर्फ लता मंगेशकर की वजह से ही मैं सरस्वती पर विश्वास करता हूं और उनको लेकर गलत बोलने वालों की वजह से मैं डेविल पर विश्वास करता हूं.
वह आगे एक और ट्वीट करते हैं, अगले जन्म में लता मंगेशकर के हेटर्स हमारी तरह हों जो उनकी खूबसूरती और आवाज को सही से समझें. इसके बाद सभी ने कहा कि लता मंगेशकर जैसी कोई सिंगर नहीं हो सकतीं. ट्विटर पर उस दिन लता मंगेशकर का नाम ट्रेंड होने लगा था.
बता दें कि, लता मंगेशकर ने एक हजार से ज्यादा हिंदी फिल्मों में गाना गाया है. इसके अलावा वह 36 क्षेत्रीय फिल्मों में भी गाना गा चुके हैं. लता जी ने कुल मिलाकर 5 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. लता ने छोटी उम्र से अपने करियर की शुरुआत की थी और आखिरी साल 2009 में आई फिल्म ‘जेल’ में उन्होंने गाना गाया था.









Leave a Reply