Kangana पर फूटा मशहूर पंजाबी गायक Jasbir Jassi का गुस्सा, दी बड़ी चेतावनी

You are currently viewing Kangana पर फूटा मशहूर पंजाबी गायक Jasbir Jassi का गुस्सा, दी बड़ी चेतावनी

Famous Punjabi singer Jasbir Jassi got angry on Kangana, called Kangana a danger to look at; gave a big warning

Kangana पर फूटा मशहूर पंजाबी गायक Jasbir Jassi का गुस्सा, दी बड़ी चेतावनी

 

  •  नई दिल्लीः आए दिन अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के आपत्तिजनक बयानों को लेकर जहां पंजाबी के लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है, वहीं मशहूर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी का कंगना पर गुस्सा फूटगया है और उन्होंने कंगना को शरेआम धमकी देते कहा कि पंजाब के बारे में बुरी बातें बोलना बंद करे नहीं तो उन्हें बेनकाब कर देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार मशहूर गायक जस्सी ने कंगना को धमकी देते हुए कहा- इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, वे ऐसा करना बंद कर दें। मैं अब यह कहने के लिए मजबूर हूं क्योंकि वह पंजाब को बहुत ज्यादा निशाना बना रही हैं। एक बार वह दिल्ली में मेरी कार में मेरे और एक फीमेल फ्रेंड के साथ शराब पीकर बैठी थीं और उनका खुद पर कोई कंट्रोल नहीं था। उन्होंने जितनी शराब और ड्रग्स का सेवन किया है, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने किया होगा। अगर वह पंजाब के बारे में बात करना बंद नहीं करती हैं, तो मैं उनकी सभी कहानियों को सबके सामने खोल कर रख दूंगा।”

बता दें कि पंजाबी गायक जसबीर जस्सी, जो दिल ले गई कुड़ी, लौंग दा लश्कारा और अन्य जैसे फेमस गानों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब के बारे में बुरा-भला कहने के खिलाफ चेतावनी दी और धमकी देकर कहा कि अगर वह उनके राज्य यानी पंजाब के बारे में बुरी बातें करती रहेंगी तो वह उन्हें बेनकाब कर देंगे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में एक रैली के दौरान, कंगना को भीड़ को संबोधित करते हुए यह कहते हुए देखा गया कि पड़ोसी राज्य पंजाब में नशे की लत है और राज्य के युवा शराब के आदी हैं, जबकि हिमाचल इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने हिमाचल के युवाओं से पंजाब के लोगों से प्रभावित न होने का भी आग्रह किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *