Kangana ने की एक बार फिर विवादित टिप्पणी, बोलीं- हमारे पड़ोसी राज्य के युवा Bikes पर आते हैं और उत्पात मचाते हैं

Kangana ने की एक बार फिर विवादित टिप्पणी, बोलीं- हमारे पड़ोसी राज्य के युवा Bikes पर आते हैं और उत्पात मचाते हैं

You are currently viewing Kangana ने की एक बार फिर विवादित टिप्पणी, बोलीं- हमारे पड़ोसी राज्य के युवा Bikes पर आते हैं और उत्पाद मचाते हैं

Kangana
  •  मंडीः अपनी टिप्पणियों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाली हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनोट ने एक बार फिर से विवाद टिप्पणी करते हुए पंजाब का नाम लिए बगैर कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य के युवा बाइक पर आते हैं और और उत्पाद मचाते हैं। बताया जा रहा है कि कंगना मंडी में गांधी जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रही थीं।

मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सरकाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद कंगना

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद कंगना ने अपने संबोधन के दौरान कहा, हमारे पड़ोसी राज्य से नई-नई चीजें यहां आने लगी है। कोई चिट्टा, कोई कुछ, कोई कुछ, इन्होंने हमारे यूथ को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। हमने इनसे से कुछ नहीं सीखना। वो चाहे चिट्टा हो, वो चाहे उग्रता हो, चाहे कुछ भी हो। फिर कंगना जनता से पूछती है कि आपको पता है कि मैं किस राज्य की बात कर रही हूं। आखिर में कंगना कहती हैं कि बाइक पर आते हैं, ड्रग्स लेते हैं और बहुत हो हल्ला करते हैं, बहुत उत्पात मचाते हैं। पता नहीं कौन कौन कौन सी शराब पीते हैं। आप कल्पना नहीं कर सकते हैं।

कंगना ने कहा कि हिमाचलवासियों की जो अपनी संस्कृति हैं,हमारा जो अपना ग्रामीण कल्चर है, हमारे अपने बच्चे किसी तरीके से इनके प्रभाव न आएं। हमें ये संकल्प करना है हमें आप गांव की और अपने पशुओं की स्वच्छता बनाए रखनी है।

स्वच्छता केवल बाहर की नहीं होती। स्वच्छता स्वभाव और संस्कार की भी होती है। कंगना कहती है पश्चिम बंगाल हो या कोई और.. लोग बेटी को अकेले देखते हैं और रेप कर देते हैं। मगर, हिमाचल ऐसा इकलौता राज्य है, जहां यदि कोई बेटी रात में गाड़ी रोकती है तो गाड़ी चालक उस बेटी-बहन को सुरक्षित घर छोड़कर आता है।

जिक्रयोग्य है कि इससे पहले भी कंगना रनोट किसान आंदोलन के संबंध में लेकर पंजाब और पंजाब के किसानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देती रही है। यही वजह है कि कंगना का पंजाब के लोग बार-बार विरोध करते रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *