Jalandhar जिले में 59.07% हुआ मतदान, Central हलके में पड़े सबसे कम वोट, वेस्ट हलका रहा सबसे आगे… पढ़ें पूरी खबर..
लोकसभा चुनावों का आखिरी चरण जहां शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया है। वहीं जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा लोकसभा चुनावों में हुई वोटिंग की जनकारी दी गई है। डीसी के अनुसार जालंधर जिले में लोकसभा चुनावों के लिए 59.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सेंट्रल हलके में सबसे कम मतदान हुआ है। वहीं इसमें अभी पोस्टल बैलेट से पड़ी वोटों का आंकड़ा अभी जोड़ा जाना बाकी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी हिमांशु अग्रवाल ने शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और लोगों को धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर लोगों ने प्रशासन का बहुत साथ दिया और शांत मय ढंग से चुनाव संपन्न करवाए।
आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा वोट जालंधर वेस्ट हलके में करीब 64 फीसदी पड़े हैं। जिसके बाद जालंधर नॉर्थ में 62.10 फीसदी, शाहकोट में 58.79 फीसदी, आदमपुर में 58.50 प्रतिशत, नकोदर में 58.40 फीसदी, करतारपुर में 57.98 फीसदी, जालंधर कैंट में 57.95 फीसदी, फिल्लौर में 57.80 फीसदी और जालंधर सेंट्रल में 56.40 फीसदी वोट पड़े।
जिक्रयोग्य है कि जालंधर लोकसभा सीट पर साल 2023 में होने वाले उपचुनाव में 54 फीसदी मतदान हुआ था। डॉ अग्रवाल ने बताया कि वोटों की गिनती 4 जून 2024 को सुबह 8बजे शुरू होगी। जिसके लिए प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।








Leave a Reply