Crime News: Fearless robbers targeted a house in broad daylight, escaped with cash and jewelery worth Rs 2 lakh
Crime News: बेखौफ लुटेरों ने दिन-दिहाड़े एक घर को बनाया निशाना, 2 लाख रूपए की नकदी सहित गहने ले हुए फरार
इस संबंधी जानकारी देते हुए घर की मालकिन ने बताया कि वह अपने पति को लेकर सिविल अस्पताल गई हुई थी और उनका बेटा कॉस्मेटिक की दुकान पर काम के लिए गया हुआ था। उन्होंने बताया कि आज दोपहर जब वह अपने पति को दिखाकर अस्पताल से घर आई तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे।
पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर बच्चों की गोलक सहित अलमारी में पड़ी 2 लाख से ज्यादा की नगदी और 4 तोले सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।








Leave a Reply