CM भगवंत मान का धरनों को लेकर आया बड़ा बयान, बोले- बात-बात पर धरने लगाना अब रिवाज बन गया

 CM भगवंत मान का धरनों को लेकर आया बड़ा बयान, बोले- बात-बात पर धरने लगाना अब रिवाज बन गया

 

 

चंडीगढ़  – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। इन फैसलों में 654 लेक्चररों की भर्ती, गन्ने का मूल्य 380 रुपए क्विंटल और 16 सरकारी कालेजों में प्रिंसिपलों की नियुक्ति करने जैसे शामिल हैं। शुगर मिलें 20 नवंबर से शुरू होनी हैं। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेंस करके अहम फैसलों की जानकारी दी वहीं किसानों के धरनों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मान ने कहा कि इन धरनों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बात-बात पर धरने लगाने का रिवाज चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि रोष प्रदर्शन करना किसानों का अधिकार है परंतु सड़कों पर धरने लगाने की बजाय मंत्रियों की काेठियों के बाहर धरने लगाए जाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *