CM केजरीवाल ने चीनी उत्पादों के बायकॉट के लिए जनता से की अपील, बोले- स्वदेशी खरीदें, भले ही दाम दोगुने हों
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद ही खरीदें, भले ही उनकी कीमत दोगुनी हो।
अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग तंग आ चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन जब भारत पर हमला कर रहा है तो भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार उससे आयात जारी रखने की अनुमति क्यों दे रही है।
केजरीवाल ने कहा कि मैं लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील करता हूं, हम भारतीय उत्पाद खरीदेंगे भले ही उनकी कीमत दोगुनी क्यों न हो। ‘आप’ के नेता ने कहा कि उद्योगपति और अमीर लोग भारत छोड़ रहे हैं, क्योंकि भाजपा सरकार उन्हें काम नहीं करने दे रही है और ईडी और सीबीआई को उनके पीछे लगा रही है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ‘आप’ सरकार ने दिखाया है कि महंगाई पर काबू पाया जा सकता है और रोजगार सृजित किए जा सकते हैं। भारत में सबसे कम मुद्रास्फीति दिल्ली में 4.7 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) बदलाव लाने और भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का साधन है, जहां कोई भी धर्म और जाति के नाम पर पर न लड़े। 10 साल के अंदर राष्ट्रीय पार्टी बनने वाली ‘आप’ इकलौती पार्टी हम 2027 में गुजरात में सरकार बनाएंगे।









Leave a Reply