CBSE 10th Result 2022 Live Updates: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, Digilocker पर ऐसे देखें
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
CBSE 10th 12th Result 2022 Live: सीबीएसई ने 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। 10वीं का परिणाम भी cbseresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर परिणाम के तीन-तीन लिंक दिए गए हैं। दोनें कक्षाओं के स्टूडेंट्स तीनों में से किसी भी लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट डिजिलॉकर से भी चेक कर सकते हैं। साथ ही वह अपने एकेडमिक सर्टिफिकेट डिजिलॉकर से डाउनलोड भी कर सकेंगे। इस बार सीबीएसई 10वीं 12वीं के कुल 35 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा में 21,16,209 स्टूडेंट्स और 12वीं की परीक्षा में 14,54,370 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। पहले उम्मीद की जा रही थी कि सीबीएसई 12वीं रिजल्ट ( CBSE Class 12 Result 2022 ) 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएंगे लेकिन इसमें देरी हुई। सीबीएसई ने कोरोना के चलते इस अकादमिक वर्ष को दो टर्म में बांटा था। टर्म-1 की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित हुई थी। टर्म-1 में स्टूडेंट्स से ऑब्जेक्टिव टाइप वाले प्रश्न पूछे गए थे। टर्म-1 परीक्षा के तीन माह बाद रिजल्ट जारी किया गया था।
CBSE 10th result 2022: parikshasangam.cbse.gov.in से देखें परिणाम
इस साल, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 35 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई और यह निर्णय COVID-19 के कारण छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए लिया गया। सीबीएसई ने 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट parikshasangam.cbse.gov.in से देखा ज सकता है।
CBSE 10th Result 2022: 90 फीसदी से ऊपर वालों की भरमार
CBSE 10th Result 2022: इस वर्ष 64908 (3.10 फीसदी) स्टूडेंट्स ने 95 या उससे अधिक फीसदी अंक प्राप्त किए। जबकि 236993 (11.32 फीसदी) स्टूडेंट्स ने 90 या उससे अधिक फीसदी अंक प्राप्त किए।








Leave a Reply