Category: PUNJAB

  • भारत के बढ़ते कदम;DRDO ने किया अग्नि-5 का पहला परीक्षण सफल, PM मोदी ने DRDO को दी बधाई

    भारत के बढ़ते कदम;DRDO ने किया अग्नि-5 का पहला परीक्षण सफल, PM मोदी ने DRDO को दी बधाई

    भारत के बढ़ते कदम;DRDO ने किया अग्नि-5 का पहला परीक्षण सफल, PM मोदी ने DRDO को दी बधाई

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन दिव्यास्त्र को लेकर डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. अग्नि-5 मिसाइल के पहले सफल परीक्षण के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि हमें डीआरडीओ पर गर्व है. भारत की ओर से किए गए इस परीक्षण के बाद अब पूरा पाकिस्तान और चीन का करीब आधा हिस्सा मिसाइल की जद में आ गया है.

    भारत ने आज मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण डीआरडीओ की ओर से किया गया. डीआरडीओ ने इसे मिशन दिव्यास्त्र नाम दिया है. इस परीक्षण के बाद भारत एक सिंगल मिसाइल को अलग-अलग वारहेड और अलग-अलग लोकेशन पर इस्तेमाल कर सकता है. भारत की इस बड़ी कामयाबी पर पीएम मोदी ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

    पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, कि मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है. मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला परीक्षण सफल हो गया है. बता दें कि अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण सफल होने के बाद अब पूरा पाकिस्तान औऱ चीन की राजधानी बीजिंग भी भारत की जद में आ गया है.

    भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, मिशन दिव्यास्त्र परियोजना की निदेशक एक महिला हैं और इसमें महिला वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है. मिशन दिव्यास्त्र के परीक्षण के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास एमआईआरवी क्षमता है. यह मिशन स्वदेशी एवियोनिक्स प्रणालियों और उच्च सटीकता सेंसर सुरक्षा उपकरणों से लैस है.

    अग्नि-5 सीरीज में सबसे ताकतवर मिसाइल

    भारत के पास फिलहाल अग्नि सीरीज की 1 से 5 तक मिसाइलें हैं. इनमें कुछ कम रेंज की हैं तो किसी की अच्छी खासी रेंज है, लेकिन अग्नि-5 सबसे पॉवरफुल मिसाइल है. अग्नि-5 मिसाइल की रेंज 3500-5000 किमी है. मतलब यह इतनी दूर बैठे दुश्मनों को कुछ ही सेकंड में तबाह कर सकता है. डीआरडीओ इन मिसाइलों को लेटेस्ट तकनीकों से अपग्रेड भी कर रहा है ताकि समय आने पर दुश्मनों को माकूल जवाब दिया जा सके.

  • जिला प्रशासन ने चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण सैशन का किया आयोजन

    जिला प्रशासन ने चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण सैशन का किया आयोजन

     

    जिला प्रशासन ने चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण सैशन का किया आयोजन

    नोडल अधिकारियों को पोस्टल बैलेट, वीवीपैट, एमसीसी, ईआरओनेट, एमसीएमसी के अलावा अन्य कार्यों के बारे में दिया प्रशिक्षण

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 11 मार्च-आगामी लोकसभा चुनावों के उचित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशों अनुसार जालंधर जिला प्रशासन ने विभिन्न चुनाव संबंधी कार्यों के लिए जिला स्तर और विधानसभा स्तर के मास्टर प्रशिक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सैशन का आयोजन किया।

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन और एसडीएम बलबीर राज सिंह सहित राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण सैशन के दौरान डीएलएमटी और एएलएमटी को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस, ईवीएम, वीवीपीपैट, मतगणना और नतीजों की घोषणा, एमसीसी, ईईएम, मीडिया शिकायतें, एमसीएमसी, पेड न्यूज, ई-रोल, ईआरओनेट, आईटी एप्लीकेशन, डीईएमपी, मतदान दल और मतदान दिन के प्रबंधों सहित विभिन्न चुनाव कार्यों संबंधी विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रदान की।

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अधिकारियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में नवीनतम तकनीकी प्रगति से अवगत रखने के लिए एक मंच प्रदान किया जाए। बैठक में चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव कानूनगो राकेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • जरूरी सूचना; पंजाब में कल नहीं चलेंगी बसें, पनबस और पीआरटीसी की बसों का रहेगा चक्का जाम

    जरूरी सूचना; पंजाब में कल नहीं चलेंगी बसें, पनबस और पीआरटीसी की बसों का रहेगा चक्का जाम

     

    चंडीगढ़ – अगर आप भी कल पंजाब में बस का सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। मंगलवार और बुधवार को पनबस और पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसें नहीं चलने का ऐलान किया गया है।

    दोनों के कच्चे मुलाजिमों का कहना है कि सरकार उन्हें पक्का करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। हर बार हड़ताल के बाद उन्हें आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। लेकिन इस बार सरकार के खिलाफ वे डटे रहेंगे। कल दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा। इसके बाद 13 मार्च को पंजाब भर के कच्चे कर्मचारी पंजाब विधानसभा का घेराव करेंगे और इसके मद्देनजर 13 मार्च को भी कोई भी सरकारी बस सड़कों पर नहीं चलेगी। सरकारी बसें बंद होने से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

  • रूस में फंसे 8 पंजाबियों को सुरक्षित वापस लाया जायेगा: धालीवाल

    रूस में फंसे 8 पंजाबियों को सुरक्षित वापस लाया जायेगा: धालीवाल

     

     

    अमृतसर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गुरुवार को कहा कि रूस में फंसे पंजाबी युवकों को सुरक्षित वापस लाया जायेगा। श्री धालीवाल ने कहा कि गत वर्ष 26 और 27 दिसंबर को टूरिस्ट वीजा पर रूस गये करीब सात से आठ युवाओं को रूसी सेना द्वारा पकड़कर रूस-यूक्रेन सीमा पर युद्ध के लिये भेजा जा रहा है, जो बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को पहले रूसी सेना ने पकड़ लिया और प्रताड़ित किया और फिर उन्हें प्रशिक्षित करके यूक्रेन के साथ युद्ध के लिये भेजा जायेगा।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस संबंध में उन्हें अपने माता-पिता से पता चला है कि उन्हें कुछ दिनों में सीमा पर भेज दिया जायेगा।  धालीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत, विदेश मंत्रालय और रूस में तैनात भारतीय उच्चायोग से हमने पत्र-व्यवहार किया है और जल्द ही उनसे बात कर रहे हैं। श्री धालीवाल ने कहा कि ये युवक गुरदासपुर, होशियारपुर और हरियाणा के हैं।

    उन्होंने कहा कि इन युवाओं को वापस लाने के लिये विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद दिल्ली जायेंगे और इन युवाओं को सुरक्षित वापस लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और इन युवाओं को बचाने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे।

  • जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सीएएसओ अभियान चलाया, 15 को एहतियातन हिरासत में लिया गया,  सीपी ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सीएएसओ अभियान चलाया, 15 को एहतियातन हिरासत में लिया गया, सीपी ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सीएएसओ अभियान चलाया, 15 को एहतियातन हिरासत में लिया गया

    सीपी ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 7 मार्च: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में शहर में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया।

    विवरण का खुलासा करते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अपराध, स्नैचिंग और चोरी की बढ़ती चुनौतियों से निपटना है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान मुख्य फोक्स शहर के अंदर जमानत पर रिहा आरोपियों और झपटमारों पर था। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों को रोकने हेतु इस ऑपरेशन के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की गई है।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूरे शहर को दो जोन में बांटा गया है और जोन 1 में 14 टीमें और जोन 2 में 15 टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन टीमों में कानून लागू करने में कुशल कर्मी शामिल हैं, जो चोरी, झपटमारी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।  स्वपन शर्मा ने कहा कि इस ऑपरेशन के ठोस नतीजे सामने आये हैं, जिसमें कुल 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जोन 1 में 9 और जोन 2 में 6 लोगों को राउंडअप किया गया है।  उन्होंने कहा कि सभी 15 लोगों पर सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि यह अभियान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

  • सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर  14 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से शहर में सीवरेज कवरेज 60 से बढ़कर हो जाएगी 90 फीसदी

    सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर 14 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से शहर में सीवरेज कवरेज 60 से बढ़कर हो जाएगी 90 फीसदी

     

    सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर

    14 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से शहर में सीवरेज कवरेज 60 से बढ़कर हो जाएगी 90 फीसदी

    2940 घरों के 14 हजार से ज्यादा लोगों को पहुंचेगा फायदा, अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूर्ण करने के निर्देश

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) आदमपुर, 4 मार्च-लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रूपये की लागत से शुरू होने वाले सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव -पत्थर रखा। करीब 14 किलोमीटर लंबी इस सीवरेज लाइन से आदमपुर शहर के लोगों की सीवरेज से संबंधित बड़ी समस्या हल होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

    इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद इलाके में सीवरेज की कवरेज 60 से बढ़कर 90 फ़ीसदी हो जाएगी और सीधे तौर पर 2940 घरों के 14000 से ज्यादा लोगों को इसका फायदा होगा। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से आवश्यक फंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार शहरों व गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार विकास कार्यों के नींव-पत्थर रखे जा रहे हैं और जो कार्य पूरे हो गए हैं, उन्हें जनता को समर्पित किया जा रहा है।
    सुशील रिंकू ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा, सेहत व बुनियादी ढांचे समेत हर क्षेत्र में लगातार प्रगति की जारी है। लोगों को घर पर ही सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ योजना भी शुरू की गई है जिसका राज्य भर में बड़ी तादाद में लोग फायदा उठा रहे हैं।

    इस मौके पर आदमपुर हल्का प्रभारी जीत लाल भट्टी, चेयरमैन परमजीत सिंह राजवंश एसई गुरविंदर पाल सिंह, एक्सईएन जतिन वासुदेव, जेई कुलजीत बैंस, आकाशदीप, पार्षद सुरिंदर कुमार, अमरीक सिंह, विक्की बद्दन, बिंदा ग्रेवाल मौजूद थे।

  • जानें पंजाब में किस जगह पर दिनदहाड़े शादी से लौट रहे युवक को गोलियों से भून डाला

    जानें पंजाब में किस जगह पर दिनदहाड़े शादी से लौट रहे युवक को गोलियों से भून डाला

     

    तरनतारन  पंजाब में दो वारदातों में दो हत्याएं कर दी गईं। एक मृतक एनआरआई था। एनआरआई हरदेव सिंह अमृतसर में एक विवाह समारोह में आए थे। मृतक की पहचान हरदेव सिंह ठाकुर पुत्र रमेश सिंह वासी चक अमीर जिला पठानकोट के रूप में हुई। मृतक नौजवान देर रात तरनतारन से अपने साले के साथ शादी समारोह से वापिस आ रहा था। वहीं एक अन्य वारदात मोहाली के सेक्टर 67 में घटित हुई। यहां सीपी माल के सामने अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। करीब 10 से 12 राऊंड फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक युवक की माैत हो गई। मृतक का नाम राजेश डोगरा उर्फ मोहन है जोकि जम्मू का रहने वालाथा।

    सोमवार को सेक्टर-67 स्थित CP-16 शॉपिंग मॉल के बाहर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने के बाद डोगरा ने सड़क के बीचोंबीच ही दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मॉल के आसपास का इलाका सील किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। डोगरा कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। सोमवार को वह पंजाब घूमने के लिए आया हुआ था।

  • राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में लगाया फ्री चेकअप कैंप ,250 से अधिक मरीजो ने लिया स्वास्थ्य लाभ..

    राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में लगाया फ्री चेकअप कैंप ,250 से अधिक मरीजो ने लिया स्वास्थ्य लाभ..

    राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में लगाया फ्री चेकअप कैंप ,250 से अधिक मरीजो ने लिया स्वास्थ्य लाभ..

    MBD WEB NEWS(सुमेश शर्मा) राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आंखों का चेकअप नेशनल आई केयर के डॉक्टर पीयूष सूद व उनकी टीम डॉक्टर पवन चोपड़ा, दिलीप कुमार व साथीयो द्वारा किया गया मरीजों की आंखों का चेकअप दौरान चश्मा, दवाइयां मंदिर की तरफ से बिल्कुल फ्री दी गई राजेश्वरी धाम देवी राज रानी मंदिर के प्रधान श्री कैलाश बब्बर ने बताया 250 से अधिक मरीजो का चैक किया गया

     

    मोतियाबिंद ऑपरेशन वालों की मदद के लिए भी मंदिर की तरफ से मदद करने का आश्वासन दिलाया कैंप में शामिल हुए मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य राम किशन (नानू), विजय दुआ, शुशमिंद्र नय्यर, पवन नागपाल , पंडित विष्णु प्रसाद, सतीश बब्बर, मनमोहन अरोड़ा ज्योति बब्बर, राजीव सहदेव, सुरेंद्र अरोड़ा, जतिन बब्बर, रिंपी दुआ जतिन मिंटू, रिकी उप्पल, किशन लाल अरोड़ा, अशोक दौलतानी, रायन, ओमाव, राजेंद्र, नवदीप जरेवाल,विमल कुमार, विजय कुमार, रितीश उपस्थित थे

  • पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हुआ भारी हंगामा; स्पीकर ने की कार्यवाही स्थगित; सीएम मान और बाजवा के बीच हुई कहासुनी

     पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हुआ भारी हंगामा; स्पीकर ने की कार्यवाही स्थगित; सीएम मान और बाजवा के बीच हुई कहासुनी

     

     

    चंडीगढ़  : पंजाब सरकार के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण पर बहस होनी है। जैसे ही CM भगवंत मान बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने स्पीकर कुलतार संधवा को ताला-चाबी का लिफाफा गिफ्ट कर दिया।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं सच बोलूंगा तो विपक्ष भाग जाएगा। इसी बात को लेकर विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कड़ा विरोध जताया। सदन में इस बात पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। सीएम और बाजवा में जमकर कहासुनी हुई। करीब आधे घंटे तक इन दोनों के बीच बहस होती रही। उसके बाद स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया।

    बता दें इससे पहले 1 मार्च को सत्र के पहले दिन कांग्रेसी विधायकों ने गवर्नर को बजट भाषण नहीं पढ़ने दिया। इस वजह से गवर्नर ने भाषण की पहली और आखिरी लाइन पढ़कर खत्म कर दिया था। कांग्रेस ने किसान आंदोलन को लेकर पहले दिन जमकर हंगामा किया था। जिस वजह से महज 13 मिनट में ही विधानसभा की कार्रवाई खत्म कर दी गई।

  • किसान आंदोलन; 6 मार्च को दिल्ली की तरफ कूच करेंगे किसान, 10 को देशभर में ट्रेनें रोकने का ऐलान

     
    शंभु-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने 6 मार्च को दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया है। 10 मार्च को दोपहर 12 से 4 बजे तक देशभर में ट्रेनें भी रोकी जाएंगी। उक्त जानकारी देते किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आज बठिंडा में शुभकरण सिंह की अंतिम अरदास के दौरान मंच से दी। पंधेर ने कहा कि हरियाणा-पंजाब के किसान खनौरी-शंभू बॉर्डर पर ही आंदोलन चलाएंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों से किसान उस दिन दिल्ली पहुंचेंगे। किसान एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि किसानों ने दिल्ली मार्च पर कोई ऐलान नहीं लिया है लेकिन अब जगजीत सिंह डल्लेवाल ने साफ किया है कि यह आंदोलन अभी जारी रहेगा।