Category: PUNJAB

  • एनसीसी एडीजी मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने एनसीसी कैडेटों में उज्जवल भविष्य की प्रेरणा जगाई

    एनसीसी एडीजी मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने एनसीसी कैडेटों में उज्जवल भविष्य की प्रेरणा जगाई

    एनसीसी एडीजी मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने एनसीसी कैडेटों में उज्जवल भविष्य की प्रेरणा जगाई

    MBD WEB NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) एनसीसी अपर महानिदेशक मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने जीजीडीएसडी कालेज,चंडीगढ़ में 527 एनसीसी कैडेटों की एक सभा को संबोधित किया और जीवन के हर पहलू में नेतृत्व, टीम वर्क और दृढ़ता के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने शानदार सैन्य करियर के व्याख्यानों को साझा किया। मेजर जनरल मोखा ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेटों के अनुशासन,नेतृत्व और टीम वर्क के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य के नेताओं को तैयार करने में ऐसे प्लेटफार्मों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जसप्रीत सिंह ने मेजर जनरल मोखा को सम्मानित किया।  कर्नल जोशी ने कैडेटों के लिए सशस्त्र बलों में विविध करियर के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए एक प्रेरक व्याख्यान दिया।यह इंटरैक्टिव सत्र एनसीसी कैडेटों के लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव साबित हुआ।

  • केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से  मूसेवाला के नवजन्में भाई की IVF रिपोर्ट मांगी , माता चरण कौर के ट्रीटमेंट की भी मांगी जानकारी

    केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से  मूसेवाला के नवजन्में भाई की IVF रिपोर्ट मांगी , माता चरण कौर के ट्रीटमेंट की भी मांगी जानकारी

     

    केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी मूसेवाला के भाई की IVF रिपोर्ट

     

    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर के IVF के जरिए हुए बच्चे की रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 58 साल की उम्र में माता चरण कौर के गर्भवती होने व ट्रीटमेंट की जानकारी पंजाब सरकार को देनी होगी।

    बता दें कि आर्टिफिशियल रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (Regulation) एक्ट 2021, धारा 21 G निर्धारित आयु सीमा (21 से 50 साल तक) की समीक्षा की आवश्यकता है: केरल एचसी बेंच ने केंद्र सरकार/बोर्डों को निर्णय लेने का निर्देश दिया।

    मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पंजाब सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पोस्ट के जरिए बलकौर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही पंजाब सरकार उन्हें परेशान कर रही है। आपको बता दें कि दिवंगत गायक के निधन के दो साल बाद उनकी मां चरण कौर ने 17 मार्च को दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

    मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बलकौर सिंह ने कहा कि प्रशासन बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट्स पेश करने को लेकर बार-बार परेशान कर रहा है। इसके साथ ही CM मान उन्हें जेल भेजकर जांच करा सकते हैं। बलकौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से निवेदन करना चाहते हैं कि वह उन पर रहम करे। उनके बेटे का ट्रीटमेंट पूरा होने दिया जाए। मैं यहीं का रहने वाला हूं, कहीं भागने वाला नहीं हूं। आप जहां भी बुलाओगे मैं पेश हो जाऊंगा।

     

    बलकौर सिंह ने कहा कि मैं यूटर्न लेने वालों में से नहीं हूं, जान दे सकता हूं लेकिन यूटर्न नहीं लेता। मैंने कानून नहीं तोड़ा। अगर मैंने किसी कानून का उल्लंघन किया है तो मुझे जेल में डाल दो। मैं पूर्व सैनिक हूं और हर जगह देश के कानून का सम्मान करता हूं। मैंने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। यदि तुम्हें मेरी बात पर विश्वास नहीं है तो मेरे विरुद्ध मामला दर्ज कर दे। मुझे जेल में डाल दो और फिर मामले की जांच कर ले। वह अपने विश्वास के साथ कह रहे हैं कि ट्रीटमेंट पूरा होने पर वह सभी लीगल डॉक्यूमेंट पेश करेंगे।

  • पुलिस ने लिया नशे के खिलाफ सख्त एक्शन; अफसरों सहित 250 पुलिस कर्मियों ने की रेड

    पुलिस ने लिया नशे के खिलाफ सख्त एक्शन; अफसरों सहित 250 पुलिस कर्मियों ने की रेड

     पुलिस ने लिया नशे के खिलाफ सख्त एक्शन; अफसरों सहित 250 पुलिस कर्मियों ने की रेड

     

    श्री मुक्तसर साहिब : सुबह-सुबह पंजाब पुलिस का सख्त एक्शन  देखने को मिला। पंजाब पुलिस ने आज सुबह श्री मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा में एक स्टिंग ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के तहत डी. एस. पी. सतनाम सिंह, डी. एस.पी. अमनदीप सिंह, डी. एस. पी. जसबीर सिंह, डी. एस.पी. डी. जसपाल सिंह व थाना प्रमुखों के साथ करीब 250 पुलिस कर्मियों ने छापेमारी की।

    इस बीच पुलिस ने संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की। यह ऑपरेशन खास तौर पर ड्रग तस्करों को रोकने के लिए किया गया था। पुलिस द्वारा संदिग्धों के घरों की गहनता से तलाशी ली गई, जहां देसी शराब और नशीली गोलियां बरामद हुई।

    इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए डी. एस. पी.डी. मनमीत सिंह ने बताया कि आज सुबह गिद्दड़बाहा में CASO ऑपरेशन चलाया गया है। छापेमारी के दौरान 1080 नशीली गोलियां और 51 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। वहीं पुलिस द्वारा 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और अलग-अलग थानों में 7 एफ.आई.आर.दर्ज की गई है।

  • जानिए पंजाब में किस जगह जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की हुई मौत, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर..

    जानिए पंजाब में किस जगह जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की हुई मौत, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर..

    जानिए पंजाब में किस जगह जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की हुई मौत, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर..

     

     संगरूर; पंजाब के जिला संगरूर से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल उक्त जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि उन्हें यह शराब कहां से मिली, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्होंने गांवों में बिकने वाली शराब ही पी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    प्रारंभिक जांच के मुताबिक चारों दोस्तों ने रात को एक साथ शराब पी थी। रात को वे घर जाकर सो गए लेकिन सुबह नहीं उठे। मृतकों में 2 की उम्र 32-32 साल, 1 की 42 साल और एक की 50 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन सुबह ही मौके पर पहुंचा और उचित कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए संगरूर भेज दिया गया है।

  • चुनाव आयोग ने जालंधर के DC विशेष सारंगल समेत  3 अफसरों के किए तबादले

    चुनाव आयोग ने जालंधर के DC विशेष सारंगल समेत  3 अफसरों के किए तबादले

    चुनाव आयोग ने जालंधर के DC विशेष सारंगल समेत  3 अफसरों के किए तबादले

    इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि उन्हें उनकी वर्तमान पोस्टिंग से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए, जो उनका गृह जिला नहीं है। यह भी लिखा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी तैनाती जिले से बाहर कहीं हो जो जालंधर लोकसभा क्षेत्र में न हो। चुनाव आयोग ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर की नियुक्ति के लिए 3 अधिकारियों का पैनल मांगा है।

    इसी तरह रोपड़ रेंज के एडीजीपी जसकरण सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआइजी नरेंद्र भार्गव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन दोनों अधिकारियों को मौजूदा जिलों से प्रतिनियुक्त करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि नए प्रतिनियुक्त जिले मौजूदा प्रतिनियुक्त जिलों या लोकसभा सीटों के अंतर्गत नहीं आते हैं।

  • जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया  159 बीमा प्रमाणपत्र, 222 वाहन प्रमाणपत्र, 57 आरसी ट्रांसफल फाइलें, 35 आरसी और 180 आवेदन पत्र समेत एक गिरफ्तार

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया 159 बीमा प्रमाणपत्र, 222 वाहन प्रमाणपत्र, 57 आरसी ट्रांसफल फाइलें, 35 आरसी और 180 आवेदन पत्र समेत एक गिरफ्तार

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया

    159 बीमा प्रमाणपत्र, 222 वाहन प्रमाणपत्र, 57 आरसी ट्रांसफल फाइलें, 35 आरसी और 180 आवेदन पत्र समेत एक गिरफ्तार

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 19 मार्च: पुलिस आयुक्त  स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बड़ी तादाद में फर्जी लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्र जब्त करके फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

    विवरण का खुलासा करते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्र बनाने में शामिल था। उन्होंने कहा कि यह पाया गया कि एक व्यक्ति आरटीए और परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों की मदद से यह रैकेट चला रहा था। स्वपन शर्मा ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने अरविंद कुमार नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, स्टांप पेपर, बीमा प्रमाण पत्र और आवेदन पत्र सहित कई दस्तावेज बरामद किये हैं। श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही 159 वाहन बीमा प्रमाणपत्र (बिना क्यूआर कोड), 222 वाहन प्रमाणपत्र (क्यूआर कोड के साथ), 57 आरसी की ट्रांसफर फाइलें, 35 पंजीकरण प्रमाणपत्र और 180 आवेदन पत्र सहित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद कुमार उर्फ ​​बिंदु पुत्र किशोरी लाल निवासी मकान नंबर-15 उपकार नगर जालंधर के रूप में हुई है।  उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 जालंधर में एफआईआर नंबर 45 दिनांक 03-03-2024 धा,आ 420,465,467,468,471,120बी आईपीसी दर्ज की गई है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही एक प्राथमिकी लंबित है और मामले के बारे में अधिक जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

  • जानिए अब किस मैदान पर वापसी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

     जानिए अब किस मैदान पर वापसी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

     

    जालंधर : नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट कंमेंटेटर के रूप में अपनी पारी की नई शुरुआत करेंगे।
    नवजोत सिंह सिद्धू अब इंडियन प्रीमियर लीग में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। इसे लेकर Star Sports ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर कहा है कि सरदार आफ कामेंटरी बॉक्स इज बैक।

    लोकसभा चुनाव और IPL का समय एक ही है, ऐसे में कमेंट्री में व्यस्त होने के कारण सिद्धू चुनाव प्रचार में कांग्रेस की ओर से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौर हो कि कांग्रेस की प्रांतीय लीडरशिप उन्हें पटियाला संसदीय सीट पर उतारना चाहती थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के इंडियन प्रीमियर लीग में कमेंट्री करने पर अब कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका लगा है।

  • जिला चुनाव अधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग

    जिला चुनाव अधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग

     

    जिला चुनाव अधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग

    आदर्श चुनाव संहिता की पालन करने को कहा

    उम्मीदवारों की खर्च सीमा 70 लाख से बढ़ाकर 95 लाख की गई

    विभिन्न स्वीकृतियों के लिए सिंगल विंडो स्थापित

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 18 मार्च जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श चुनाव संहिता का सख्ती से पालन करें और पूरे चुनाव के सफल संचालन के लिए अपना पूरा सहयोग दें।

    उन्होंने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है और चुनाव की घोषणा के बाद ही आदर्श चुनाव संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

    जिला चुनाव अधिकारी श्री सारंगल और एस.एस.पी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 7 मई को जारी की जाएगी, जिसके बाद 14 मई नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी।

    उन्होंने कहा कि नामांकन की जांच 15 मई को की जाएगी और 17 मई को उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। उन्होंने कहा कि 1 जून को वोट पड़ेंगे और 4 जून को वोटों की गिनती होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया 6 जून 2024 तक पूरी कर ली जाएगी।

    उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने के लिए 1951 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और 16.41 लाख वोटर अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

    उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र जमा करने के दिन से लेकर चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन तक किये गये चुनाव खर्च का हिसाब किताब प्रतिदिन मेनटेन किया जायेगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा किये गये 10,000 रुपये से अधिक के खर्च का भुगतान उम्मीदवार द्वारा चुनाव खर्चे के संबंध में खुलवाये गये बैंक खाते में चेक, डिमांड ड्राफ्ट एवं नैफ्ट के माध्यम किया जायेगा।

    जिला चुनाव अधिकारी श्री सारंगल ने आगे बताया कि राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों द्वारा अपने चुनाव प्रचार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से किये जाने वाले विज्ञापनों की सामग्री की जिला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स के कमरा नंबर 14-ए में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन और मोनीटरिंग कमेटी द्वारा प्री-सर्टिफिकेशन करवाना अनिवार्य है।

    उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग किये जाने वाले वाहनों एवं उनमें लगने वाले लाउडस्पीकर आदि का उपयोग करने से पूर्व उनकी लिखित सूचना संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को देना तथा वाहन एवं लाउडस्पीकर के संबंध में अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही किया जा सकता है।

    उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, लोकसभा चुनाव क्षेत्र 04-जालंधर (अ ज) द्वारा संबंधित माह के दूसरे और चौथे शनिवार को नामांकन पत्र नहीं लिये जायेंग क्योंकि इन दिनों को नैगोशीइबल इंसटरामैंट एक्ट 1881 के अंतर्गत छुट्टी घोषित किया गया है

    उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन फॉर्म कार्य दिवसों पर जिला चुनाव कार्यालय कमरा नंबर 201, दूसरी मंजिल, जिला प्रशासनिक कंपलैक्स से प्राप्त किए जा सकते हैं।

    जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार-प्रसार के संबंध में विभिन्न प्रकार की स्वीकृतियां दी जानी है।स्वीकृतियों के संबंध में एन.ओ.सी लेने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए जिला स्तर पर सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित किया गया है। यह टीम उम्मीदवार/आवेदक को मंजूरी देने के लिए आवश्यक शर्तों को पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के साथ तालमेल करके ज़रूरी शर्तें पूरी करेंगे और सिंगल विंडो के माध्यम से अनुमति ले सकते है।

    जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की खर्च सीमा 70 लाख से बढ़ाकर 95 लाख कर दी है।

    उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार या उनके कार्यकर्ताओं को किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी जमीन, भवन या दीवार पर झंडा, बैनर, नोटिस, नारे आदि लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
    इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डॉ अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) लखविंदर सिंह रंधावा भी उपस्थित थे।

     

  • चुनाव प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम व पता अवश्य प्रिंट हो – जिला चुनाव अधिकारी द्वारा प्रिंटरों व प्रकाशकों को निर्देश

    चुनाव प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम व पता अवश्य प्रिंट हो – जिला चुनाव अधिकारी द्वारा प्रिंटरों व प्रकाशकों को निर्देश

    चुनाव प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम व पता अवश्य प्रिंट हो – जिला चुनाव अधिकारी द्वारा प्रिंटरों व प्रकाशकों को निर्देश

    कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 महीने की सजा और जुर्माने का प्रावधान

    धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय, भाषा या विरोधी के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक भाषा के आधार पर अपील कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 18 मार्च जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर  विशेष सारंगल ने प्रिंटरों और प्रकाशकों को स्पष्ट रूप से कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान उनके द्वारा छपवाए जाने वाले चुनाव प्रचार सामग्री जैसे पैंफलेट या पोस्टर आदि पर प्रिंटर और प्रकाशक के नाम की लाईन स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए।

    जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में प्रिंटर व प्रकाशकों के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रचार सामग्री जैसे पैंफलेट व पोस्टर आदि नहीं छापेगा, जिस पर प्रिंटर व प्रकाशक का नाम अंकित न हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उसे 6 महीने तक की जेल या 2000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई दस्तावेज या चुनाव प्रचार सामग्री जिस में कोई एतराज़योग भाषा जैसे कि धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर अपील या किसी प्रतिद्वंद्वी के चरित्र के बारे में आपत्तिजनक भाषा में पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों से राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा पैम्फलेट और पोस्टर आदि पर अनुचित खर्च पर अंकुश लगेगा।

    श्री सारंगल ने यह भी स्पष्ट किया कि धारा 127-ए का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मामला दर्ज करना और प्रिंटिंग प्रेस का लाइसेंस रद्द करना भी शामिल है।

    उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव प्रचार सामग्री छापने से पहले प्रिंटर द्वारा प्रकाशक से हस्ताक्षरित किये स्व-घोषणा पत्र प्राप्त करना होगा, जो प्रकाशक को जानने वाले दो व्यक्तियों द्वारा तस्दीक़ हो।

    उन्होंने बताया कि प्रिंटर द्वारा इस स्व-घोषणा पत्र के साथ छापी गई चुनाव प्रचार सामग्री की गिनती और इस पर आने वाले खर्च से संबंधित की जानकारी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर जिला चुनाव कार्यालय को उपलब्ध करवाई जायेगी।

    उन्होंने आगे कहा कि आदर्श चुनाव संहिता लागू रहने के दौरान अवैध फ्लेक्सों, पोस्टर, पैंफलेट को रोकने के लिए टीमें पहले ही गठित की जा चुकी हैं।

    जिला चुनाव अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों एवं अन्य को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अधिकारी उक्त धारा एवं चुनाव आयोग के निर्देशों को सही ढंग से लागू करने में असफल पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

  • सीपी ने 600 फलदार पौधे लगाकर माइक्रो फॉरेस्ट  प्लांटेशन अभियान की शुरुआत की , अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करना

    सीपी ने 600 फलदार पौधे लगाकर माइक्रो फॉरेस्ट  प्लांटेशन अभियान की शुरुआत की , अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करना

    सीपी ने 600 फलदार पौधे लगाकर माइक्रो फॉरेस्ट  प्लांटेशन अभियान की शुरुआत की

    अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करना

    MBD NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर, 17 मार्च: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस लाइन, पुलिस स्टेशनों और चौकियों में 600 फलदार पौधे लगाकर माइक्रो फॉरेस्ट प्लांटेशन अभियान की शुरुआत की।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब वन विभाग और जालंधर की फुलकारी महिलाओं के सहयोग से यह संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इन पौधों को लगाने के लिए पुलिस लाइन, पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकियों सहित 20 स्थानों का चयन किया गया है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य व्यापक भागीदारी एवं प्रभाव सुनिश्चित कर शहर में हरियाली बढ़ाना है।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रजातियों के लगभग 600 फलदार पेड़ और स्वदेशी पौधे लगाए गए।  उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने के महत्व के बारे में जागरूक करना और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाना है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि स्थानीय गैर सरकारी संगठनों, पुलिस और सरकार का यह सामूहिक प्रयास पर्यावरण स्थिरता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

    पुलिस आयुक्त ने शहर की हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भरपूर प्रयास करे, अधिक से अधिक लोगों को साथ लेकर ऐसे अभियान को जन आंदोलन बनाने की इस पूरी प्रक्रिया में प्रत्येक व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि पेड़ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो समय की मांग है।