Category: POLITICAL

  • प्रधानमंत्री मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग कर सूडान में फंसे भारतीयों को  सुरक्षित घर वापसी के लिए तुरंत योजना बनाने के दिये निर्देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग कर सूडान में फंसे भारतीयों को  सुरक्षित घर वापसी के लिए तुरंत योजना बनाने के दिये निर्देश

     

    नई दिल्ली : सूडान के लगातार चिंताजनक होते जा रहे हालात के मद्देनजर वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय कई स्तरों पर लगातार प्रयास कर रहा है। सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज हाईलेवल मीटिंग की और जरूरतों पर समीक्षा की।

    पीएम मोदी ने हाई लेवल मीटिंग में सूडान में रह रहे भारतीयों को निकालने के लिए तुरंत योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।जानकारी के मुताबिक सूडान में फिलहाल 3000 से ज्यादा भारतीयों के फंसे होने की आशंका है। पीएम मोदी ने मीटिंग में सूडान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा है। इस मीटिंग में पीएम मोदी ने सूडान में गोली लगने से जिस भारतीय की पिछले हफ्ते मौत हो गई थी उस पर भी शोक जताया है।

    प्रधानमंत्री ने अपने नागरिकों की इमरजेंसी एग्जिट या एयरलिफ्ट करने जैसी योजनाओं की तैयारी, तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य और विभिन्न विकल्पों की जरूरतों के निर्देश दिए। पीएम मोदी के साथ इस हाई लेवल मीटिंग में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सूडान में भारतीय राजदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

    गौरतलब है कि सूडान में पिछले कुछ समय से सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई अब सड़क पर उतर चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस खूनी जंग में 300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। राजधानी खार्तूम समेत कई प्रमुख शहरों में हवाई हमलों और टैंकों से गोलीबारी की भीषण लड़ाई देखी जा सकती है। नतीजन पचास मिलियन लोगों में से अधिकांश बिजली, भोजन और पानी के बिना जीवन जीने को मजबूर हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में संचार व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

  • मनीष कश्यप पर NSA लगाए जाने पर  सुप्रीम कोर्ट ने कहा, इस आदमी के खिलाफ यह प्रतिशोध क्यों

     मनीष कश्यप पर NSA लगाए जाने पर  सुप्रीम कोर्ट ने कहा, इस आदमी के खिलाफ यह प्रतिशोध क्यों

     

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह यूट्यूबर मनीष कश्यप को मदुरै जेल से दूसरी जेल में नहीं ले जाए, क्योंकि राज्य में कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। कश्यप को कथित तौर पर दक्षिणी राज्य में प्रवासी मजदूरों पर हमले के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कश्यप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने के औचित्य के बारे में भी पूछा।

    कश्यप का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामला प्रस्तुत किया। दवे ने न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा से कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ एनएसए लगाया गया है और बताया कि कश्यप के खिलाफ तमिलनाडु में छह और बिहार में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।

    मुख्य न्यायाधीश ने आश्चर्य जताया कि राज्य ने इस मामले में कश्यप के खिलाफ एनएसए क्यों लगाया है, और तमिलनाडु सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से पूछा, मिस्टर सिब्बल, यह एनएसए क्या है?, इस आदमी के खिलाफ यह प्रतिशोध क्यों? सिब्बल ने कहा कि उन्होंने फर्जी वीडियो बनाकर दावा किया कि तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले हो रहे हैं। पीठ ने कहा कि वह याचिकाकर्ता के खिलाफ तमिलनाडु में दर्ज एफआईआर को बिहार स्थानांतरित करने की इच्छुक है।

    एफआईआर के स्थानांतरण का विरोध करते हुए, सिब्बल ने कहा कि कश्यप के 60 लाख अनुयायी हैं और वह एक राजनेता हैं, न कि पत्रकार। वह चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि कश्यप ने तमिलनाडु में प्राथमिकी दर्ज करने को सही ठहराते हुए दक्षिणी राज्य में साक्षात्कार किए थे। बिहार सरकार के वकील ने तमिलनाडु के एफआईआर को बिहार में स्थानांतरित करने का विरोध किया और तर्क दिया कि अलग-अलग अपराध हैं और कश्यप एक आदतन अपराधी हैं।

    शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता के वकील को एनएसए के तहत उनकी नजरबंदी को चुनौती देने के लिए याचिका में संशोधन करने की अनुमति दी और तमिलनाडु और बिहार सरकारों को नोटिस भी जारी किया।

    पीठ ने कहा, अनुच्छेद 32 के तहत मांगी गई राहत के अलावा, याचिकाकर्ता एनएसए के तहत नजरबंदी के आदेश को चुनौती देना चाहता है। याचिकाकर्ता को याचिका में संशोधन करने की अनुमति है। संशोधित प्रार्थनाओं पर नोटिस जारी करें। दवे ने अदालत से आग्रह किया कि उनके मुवक्किल को मदुरै जेल से कहीं और न ले जाने देने का निर्देश दिया जाए।

    शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु सरकार से उसे मदुरै की जेल से कहीं और नहीं ले जाने के लिए भी कहा और मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को निर्धारित की। शीर्ष अदालत ने 11 अप्रैल को कश्यप की उस याचिका पर केंद्र, तमिलनाडु और बिहार सरकार को नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने की मांग की गई थी।

    सिब्बल ने कहा था कि यह कोई साधारण मामला नहीं है और कश्यप को पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया जा चुका है और उन्होंने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। इस महीने की शुरुआत में, कश्यप मदुरै जिला अदालत में पेश हुए, जिसने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कश्यप और अन्य पर तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमले के कथित रूप से फर्जी वीडियो प्रसारित करने के मामले चल रहे हैं।

    कश्यप ने तमिलनाडु में उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को बिहार में दर्ज एफआईआर के साथ जोड़ने की मांग की है।

  • जालंधर में जल्द ही खोला जाएगा पीजीआई स्तर का अस्पताल : अरविंद केजरीवाल

    जालंधर में जल्द ही खोला जाएगा पीजीआई स्तर का अस्पताल : अरविंद केजरीवाल

    जालंधर ( शर्मा) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर में अपने उपचुनाव उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में वीरवार को विशाल जनसभा आयोजन किया । जनसभा में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत शामिल हुए।
    जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने सिर्फ एक साल में अपने सभी बड़ी गारंटियों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हमें राजनीति करनी नहीं आती, लेकिन मैं कहता हूं कि हम यहां राजनीति करने नहीं लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं। पारंपरिक पार्टियां अपने चुनावी वादे आखरी एक साल में पूरे करती है, हमने पहले साल में ही पूरे कर दिए। उन्होंने कहा कि जालंधर में 38 मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं और जल्द ही चुनाव के बाद और खोले जाएंगे। उन्होंने जालंधर में पीजीआई चंडीगढ़ के स्तर का एक बड़ा अस्पताल बनाने का वादा किया, ताकि लोगों का बिना किसी परेशानी के इलाज हो सके। उन्होंने 28 हजार सरकारी नौकरी देने और 25 हजार कर्मचारियों को नियमित करने के लिए मान सरकार की सराहना की और कहा कि अगले चार साल में लाखों युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

    केजरीवाल ने जीरो बिजली बिल का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमने इस गारंटी का ऐलान किया था तो विपक्षी पार्टियां इसे नामुमकिन कहती थीं, लेकिन हमने सरकार बनने के पहले तीन महीनों मे ही अपना यह वादा पूरा किया। अब पंजाब के 80 फीसदी घरों में जीरो बिजली बिल आ रहे हैं।

    जालंधर के स्थानीय मुद्दों के बारे में बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी खराब सडक़ों, विशेष रूप से दीप नगर रोड, आदमपुर मुख्य सडक़ और जालंधर पश्चिम स्मार्ट सिटी रोड का जल्द ही पुनर्निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार नीले कार्ड धारकों की समस्याओं का भी समाधान करेगी।
    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव न तो सरकार बदलने वाला है और न ही सरकार बनाने वाला है,

    लेकिन आप को वोट देने का मतलब इतिहास रचना होगा। मान ने कहा कि पंजाब में ईमानदार आप की सरकार बनने के बाद से एनआरआई आप सरकार पर भरोसा कर रहे हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। मान ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म किया और भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मान ने आप सरकार के पिछले एक साल के प्रदर्शन की बात करते हुए कहा कि हमने बिजली फ्री की, किसानों और उद्योग क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिल रही है। पीएसपीसीएल को सब्सिडी के 20,200 करोड़ का भुगतान किया। अच्छे स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक खोले। हमने रेत माफिया खत्म किया और युवाओं को सरकारी नौकरी दे रहे हैं।

    पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि इन पार्टियों की सरकारों ने जनता के टैक्स का पैसा गैंगस्टरों पर खर्च किया। यूपी के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रोपड़ की जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया और तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा अदालतों में महंगे वकीलों को उसके बचाव के लिए रखा जिसका बिल 55 लाख हुआ। लेकिन हम इस पैसे को उस मंत्री से वसूलने की योजना बना रहे हैं जिसने इसे मंजूरी दी थी। उन्होंने धड़ों में बंटी कांग्रेस पर चुटकी ली और कहा कि जब कांग्रेसी एक साथ बैठते हैं और उनमे कोई विवाद न हो, तो यह पंजाब के समाचार पत्रों की मुख्य खबर बन जाती है। सुखबीर बादल के लिए मान ने कहा कि वह पूरी तरह से फेल हैं। मान ने कहा कि इस जीत से राज्य में आप सरकार का हौसला बढ़ेगा और हम पंजाब को फिर से ‘रंगला’ बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत यह भी साबित करेगी कि पंजाब के लोग आप को स्वीकार करते हैं और हमें पसंद करते हैं। मान ने कहा कि जालंधर में कचरे के पहाड़, आदमपुर एयरपोर्ट, खराब सडक़ें आदि जैसी समस्याओं से वह वाकिफ हैं और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जालंधर के लोगों से आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को वोट देने की अपील की।

    पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और आप पंजाब के अध्यक्ष सीएम भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के की कड़ी मेहनत के बदौलत हम बड़ी मार्जिन से यह चुनाव जीतेंगे। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर भी निशाना साधा और कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद वे चन्नी का अपमान करते थे और अब उनके नाम पर वोट मांग रहे हैं। जनसभा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, करतारपुर के विधायक बलकार सिंह, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक इंद्रजीत कौर मान, विधायक रमन अरोड़ा, राजविंदर कौर थियाड़ा, मोहिंदर भगत, दिनेश ढल, प्रेम कुमार, रतन सिंह, जीत लाल भट्टी, सुरिंदर सिंह सोढ़ी और जगबीर बराड़ मौजूद थे।

  • सुशील रिंकू को विजय बनाने के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने लगाई ताकत, ऐतिहासिक होगी साईं दास स्कूल ग्राउंड में आज आम आदमी पार्टी की चुनावी सभा, पिछले कई दिनों की रमन अरोड़ा की टीम की मेहनत आज लाएगी रंग, साई दास स्कूल ग्राउंड में आज होने वाली आम आदमी पार्टी की चुनाव सभा जालंधर में रचेगी इतिहास – सूत्र

    You are currently viewing सुशील रिंकू को विजय बनाने के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने लगाई ताकत, ऐतिहासिक होगी साईं दास स्कूल ग्राउंड में आज आम आदमी पार्टी की चुनावी सभा, पिछले कई दिनों की रमन अरोड़ा की टीम की मेहनत आज लाएगी रंग, साई दास स्कूल ग्राउंड में आज होने वाली आम आदमी पार्टी की चुनाव सभा जालंधर में रचेगी इतिहास – सूत्र

    सुशील रिंकू को विजय बनाने के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने लगाई ताकत, ऐतिहासिक होगी साईं दास स्कूल ग्राउंड में आज आम आदमी पार्टी की चुनावी सभा, पिछले कई दिनों की रमन अरोड़ा की टीम की मेहनत आज लाएगी रंग, साई दास स्कूल ग्राउंड में आज होने वाली आम आदमी पार्टी की चुनाव सभा जालंधर में रचेगी इतिहास – सूत्र

     

    जालंधर (गोल्डी जिंदल) आम आदमी पार्टी लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी सुशील रिंकू के लिए चुनाव प्रचार को उस समय बहुत भारी बल मिलेगा जब आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानऔर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जालंधर केंद्रीय विधानसभा विधायक रमन अरोड़ा के विधानसभा क्षेत्र में साईं दास स्कूल ग्राउंड में 3:00 बजे शुरू होने वाली है चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेगे।

    अभी तक की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहुत ही इतिहासिक होने जा रही है और जालंधर शहर में अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक सभा में से एक होगी। ज्ञात हो जिस दिन से आम आदमी प्रत्याशी सुशील रिंकू मैदान में उतरे हैं उसी दिन से विधायक रमन अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में दिन रात एक कर सुशील रिंकू के हक में चुनाव प्रचार शुरू किया हुआ है।

    आज की चुनावी सभा की तैयारियों को लेकर भी विधायकर रमन अरोड़ा द्वारा बीते दिनों में मोहल्ला स्तर पर सैकड़ों नुक्कड़ बैठके की गई। आज की चुनावी सभा में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों के ग्राउंड में पहुंचने की संभावना है।

  • इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन जालंधर ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को सबसे ज्यादा गुमराह किया -हरचंद सिंह बरसट,  पंजाब सूबे में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद लोगों का पार्टी की नीतियों में विश्वास बढ़ा – रमन आरोडा

    You are currently viewing इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन जालंधर ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान,   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को सबसे ज्यादा गुमराह किया -हरचंद सिंह बरसट,         पंजाब सूबे में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद लोगों का पार्टी की नीतियों में विश्वास बढ़ा – रमन आरोडा

    इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन जालंधर ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को सबसे ज्यादा गुमराह किया -हरचंद सिंह बरसट,  पंजाब सूबे में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद लोगों का पार्टी की नीतियों में विश्वास बढ़ा – रमन आरोडा

     

    जालंधर (जिंदल) जालंधर लोकसभा उप-चुनाव में इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन जालंधर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया और आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, जलंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा, इंदरबंस सिंह चड्ढा, आत्म प्रकाश बबलू, सुरेश गुप्ता, संजय कोचर विशेष रूप से उपस्थित थे।

     

    आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी वर्ग एक वह वर्ग है जो अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है, साथ ही सरकार को टैक्स भी देता है, ताकि सरकार का काम भी चलता रहे तांकि लोक कल्याण के कार्य भी होते रहे। उन्होंने कहा कि व्यपारियों के सहयोग के बिना सिस्टम नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में सभी व्यापारियों की मांग पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी बंद करने के बाद दिल्ली में व्यापारियों से कर संग्रह दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने व्यापारियों पर भरोसा करती है और जो सरकार जानती है कि व्यापारी ही सरकार की रीढ़ है, वह हमेशा व्यापारियों के पक्ष में फैसले लेती है।

    हरचंद सिंह बरसट ने आगे कहा कि पिछले आठ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को सबसे ज्यादा गुमराह किया है, क्योंकि उन्होंने देश में कारपोरेट घरानों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट का मतलब छोटे व्यापारी खत्म। हरचंद सिंह बरसट ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने शुरू में कहा था कि वह विदेशों से काला धन वापस लाएंगे और देश के नागरिकों के खातों में पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये जमा कराएंगे। उन्होंने कहा कि काला धन तो वापस नहीं आया, लेकिन देश के पूंजीपति यहां के लोगों का लाखों करोड़ रुपये लेकर विदेश जरूर भाग गए और आज तक कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल देश के नागरिकों की भलाई की बजाय अडानियों का कर्ज माफ कर दिया, जो पहले से ही गलत तरीके से दिया गया था।

    विधायक रमन आरोडा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज दिल्ली सहित पंजाब सूबे में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद लोगों का पार्टी की नीतियों में विश्वास बढ़ा है और ‘आप ‘देश की व्यवस्था को बदलने के लिए एक क्रांति लाने की निति पर काम कर रही है, जिसको पुरे देश में समर्थन मिल रहा है। आज यहां जालंधर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने ‘आप’ प्रत्याशी रिंकू के पक्ष में वोट कर बड़े अंतर से जीत दिलाने का वादा किया।

  • गुरु गोबिंद सिंह एवेंन्यू मे लगे कूड़े के ढेर को लेकर भाजपा नेताओं ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन,  स्मार्ट सिटी के पैसे से जालंधर स्मार्ट नहीं नेता और अधिकारियों के घर स्मार्ट हुए : किशनलाल शर्मा

    You are currently viewing गुरु गोबिंद सिंह एवेंन्यू मे लगे कूड़े के ढेर को लेकर भाजपा नेताओं ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन,      स्मार्ट सिटी के पैसे से जालंधर स्मार्ट नहीं नेता और अधिकारियों के घर स्मार्ट हुए : किशनलाल शर्मा

    गुरु गोबिंद सिंह एवेंन्यू मे लगे कूड़े के ढेर को लेकर भाजपा नेताओं ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन,  स्मार्ट सिटी के पैसे से जालंधर स्मार्ट नहीं नेता और अधिकारियों के घर स्मार्ट हुए : किशनलाल शर्मा

     

    जालंधर (सुमेश‌ शर्मा) भाजपा नेता किशनलाल शर्मा की अध्यक्षता मे पिछले लबे समय से गुरु गोबिंद सिंह एवेंन्यू मे लगे अवैध कूड़े के डंप को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

    इस अवसर पर भाजपा नेता किशनलाल शर्मा ने कहा की जालंधर का नगर निगम खस्ता हालात मे है। उन्होंने कहा कूड़े के ढेर को लेकर नगर निगम को कई बार अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा पिछले दिनों नगर निगम के जॉइंट कमिनर शिखा भगत को भी कूड़े के लगे ढेर के चित्र दिखाए थे लेकिन लोगो की समस्या को लेकर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा ज़ब से पंजाब सरकार आए है पंजाब का सत्यानाश कर दिया है। उन्होंने कहा मोदी सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी द्वारा जालंधर को दिया पैसा अगर लग जाता तो जालंधर के हालत आज कुछ और होते।उन्होंने कहा आज शहर मे कूड़े के ढेर, सड़के टूटी, लाइटे बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कूड़े के ढेर, एवं गंदे पानी के कारण शहर मे बीमारिया फ़ैल रही है।उन्होंने कहा स्मार्ट सिटी के पैसे से जालंधर नहीं नेता और अधिकारी स्मार्ट हुए।

    इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष तजिंदर सिंह ने कहा की जालंधर मे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जालंधर के विकास की बात की जाए तो सडके टूटी, गलियों मे गन्दा पानी, एवं सड़को पर कूड़े के ढेर लगे हुई है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने 1 साल मे विकास नहीं शहर का विनाश कर दिया है।

    इस अवसर पर किशनलाल शर्मा, विनीत शर्मा,तजिंदर सिंह,दीपक भल्ला, अंकुश भल्ला,पुष्कर, निक्कू, अभी प्रिंस मौजूद रहे।

  • लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल ने शिअद से इस्तीफा सबको चौकाया.

    लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल ने शिअद से इस्तीफा सबको चौकाया.

     

    Former Deputy Speaker of Lok Sabha Dr. Charanjit Singh Atwal resigns from SAD

    लुधियाना -लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल ने शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। डा. अटवाल ने अपना इस्तीफा शिअद प्रधान सुखबीर बादल को भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि डा. अटवाल के पुत्र इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को भाजपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

  • सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, हमीरपुर जाते हुए अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

     सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, हमीरपुर जाते हुए अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

    ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की गाड़ी आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। सतपाल सत्ती हमीरपुर जा रहे थे, इसी दौरान लठियानी में उनकी गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में सतपाल सत्ती उनका पीएसओ संदीप और गाड़ी का चालक पूर्ण रूप से स्वस्थ है। वहीं विधायक को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, उपमंडल बंगाणा के लाठियानी के समीप अचानक ही विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे में कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। वहीं दुर्घटना में गाड़ी को काफी नुक्सान पहुंचा है। उधर, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।

  • सुशील रिंकू के नामांकन दाखिल करने जाते समय जालंधर के उपचुनाव से पहले AAP कार्यकर्ताओं में हुई खूनी झड़प, कई युवक घायल

    सुशील रिंकू के नामांकन दाखिल करने जाते समय जालंधर के उपचुनाव से पहले AAP कार्यकर्ताओं में हुई खूनी झड़प, कई युवक घायल

    जालंधर : सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू के नामांकन दाखिल करने से पहले रो शो के दौरान आप कार्यकर्ताओं में खूनी भिड़ंत हो गई। इसमें कई युवक घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में ये झड़प हुई और पुलिस इस पर काबू पाने में नाकामयाब रही। इस झड़प में कुछ युवकों को गहरी चोटें भी आई हैं। बता दें कि आप प्रत्याशी सुशील रिंकू के नामांकन के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत मान शहर आ रहे हैं। उससे पहले डीसी दफ्तर के बार यह झड़प हुई है।

  • चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज 2 भाजपा नेताओं ने खाया जहर, एक की मौत; दूसरा गंभीर

     चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज 2 भाजपा नेताओं ने खाया जहर, एक की मौत; दूसरा गंभीर

    लखनऊ : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के शामली और अमरोहा से है। यहां टिकट कटने से नाराज दो भाजपा नेताओं ने जहर खा लिया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शामली के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला में सभासद पद के लिए एक व्यक्ति बीजेपी से टिकट मांग रहा था। लेकिन, पार्टी ने उसे टिकट नहीं दिया। इसके बाद उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक सैनी है।

    वहीं, दीपक की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है। मृतक के घरवाले सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां ने बताया कि इस बार दीपक चुनाव लड़ना चाहता था। लेकिन, बीजेपी नेताओं ने टिकट बंटवारे में धांधली की। वहीं, स्थानीय लोगों को ये विश्वास नहीं हो रहा है कि दीपक अब इस दुनिया में नहीं है। मृतक दीपक सैनी वार्ड नंबर 3 नगर पंचायत कांधला से सभासद रह चुका है। मृतक की मां ने बीजेपी के नगर पंचायत और कांधला के प्रत्याशी नरेश सैनी पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि बीजेपी के प्रत्याशी नरेश ने अपने बराबर में ना खड़े होने के कारण बेटे का टिकट कटवा दिया।

    वहीं, दूसरी घटना अमरोहा की है। भाजपा नेता मुकेश सक्सेना मोहल्ला मंडी चौब वार्ड नंबर 27 से टिकट मांग रहा था। दावा किया जा रहा है कि पार्टी से जारी प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम शामिल था। लेकिन, पार्टी ने मुकेश सक्सेना को टिकट नहीं दिया। इसके बाद आहत होकर उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।

    बताया जा रहा है कि मुकेश सक्सेना पिछले 12 साल से अमरोहा नगर से बीजेपी का महामंत्री है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चौब की है।पहले चरण का नामांकन का आज आखिरी दिन है। वहीं, दूसरे चरण के लिए आज से प्रत्याशी अपना पर्चा भरना शुरू कर देंगे। दोनों चरणों के मतों की गिनती 13 मई को की जाएगा। नामांकन केंद्रों के बाहर काफी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।