Category: NATIONAL

  • 40 बंदरों के शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश, दोषियों की हो रही तलाश

     40 बंदरों के शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश, दोषियों की हो रही तलाश

     

    स्थानीय बताते हैं कि वे उन्हें खाना खिलाने की कोशिश की लेकिन वे खाने की स्थिति में नहीं थे. बंदरों को देखने वाले स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें जहर दिया गया था. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

     

    आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में कविता मंडल के शिलागाम इलाके में करीब 40 बंदरों के शव मिले हैं. बताया जा रहा है कि इन बंदरों को जहर दिया गया है, जिससे उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ बंदर बेहोश पड़े थे. स्थानीय बताते हैं कि वे उन्हें खाना खिलाने की कोशिश की लेकिन वे खाने की स्थिति में नहीं थे. बंदरों को देखने वाले स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें जहर दिया गया था. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

    स्थानीय लोगों के सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इनके अलावा अज्ञात के खिलाफ पशु अधिनियिम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वन विभाग के एक अधिकारी मुरली कृष्ण ने कहा कि हमने जिले में ऐसी घटना कभी नहीं देखी थी. कोई बंदरों को ट्रैक्टर से लाकर गांव के वन क्षेत्र के पास छोड़ गया. इस घटना में लगभग 40 से 45 बंदर मृत पाए गए.

    पुलिस की मदद से दोषियों का पता लगाने की कोशिश

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वन विभाग के अधिकारी ने आगे कहा, ‘इन बंदरों का पोस्टमॉर्टम किया गया. 5 दिन में रिपोर्ट आ जाएगी. पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा.” वन अधिकारियों और स्थानीय लोगों को संदेह है कि यह कुछ लोगों की करतूत हो सकती है जो पैसे के खतरे को सहन नहीं कर सके. एक अधिकारी ने कहा, “हम आसपास के गांवों में भी पूछताछ कर रहे हैं. हम पुलिस की मदद से दोषियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

    पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया शव

    अधिकारी ने कहा, “हम ओडिशा के लोगों की संलिप्तता से इंकार नहीं कर सकते. कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि ओडिशा के कुछ लोगों ने मृत बंदरों को फेंक दिया और मौके से भाग गए.” मंगलवार शाम को मृत बंदरों का पोस्टमार्टम किया गया और राजस्व और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सभी 45 बंदरों को दफना दिया गया. एक अन्य वन अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बंदरों की मौत के असली कारणों का पता चलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, “हम घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाएंगे और इसमें शामिल दोषियों को गिरफ्तार करेंगे।”

  • कार की पार्किंग को लेकर खूनी टकराव, रिटायर्ड पुलिसवाले के बेटे को पीट-पीट कर हत्या

    कार की पार्किंग को लेकर खूनी टकराव, रिटायर्ड पुलिसवाले के बेटे को पीट-पीट कर हत्या

     

    गाजियाबाद : यहां रोडरेज के एक जघन्य मामले में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा रहा। घटना को 5-6 अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जावली निवासी 35 बर्षीय युवक अरुण 2 दोस्तों के साथ मंगलवार रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए गया हुआ था।

     

    कार पार्किंग को लेकर अरुण का अज्ञात युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद 5-6 अज्ञात युवकों ने अरुण के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। इस दौरान अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अरुण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर पड़े युवक पर एक युवक ईट से हमला कर रहा है। अरुण दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा कुंवर सिंह का बेटा था।

  • रूसी हमलों के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी ‘किसी भी तरह यूक्रेन छोड़ें भारतीय’.. 

    रूसी हमलों के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी ‘किसी भी तरह यूक्रेन छोड़ें भारतीय’..

     

    कीव : यूक्रेन में रूसी हमला लगातार जारी है। इस बीच यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक नई एडवाइजरी जारी की है। सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा है। दूतावास ने रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ती शत्रुता के मद्देनजर यह परामर्श जारी किया है। यूक्रेन में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बाद इसी तरह का एक परामर्श जारी किया गया था। आपको बता दें कि दूतावास ने एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरी एडवाइजरी जारी की है।

    भारतीय दूतावास ने कहा, “19 अक्टूबर को दूतावास द्वारा जारी परामर्श के अगले क्रम के तहत यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध साधनों से तुरंत यूक्रेन छोड़ दें।” दूतावास ने कहा कि पहले के परामर्श का अनुसरण करते हुए कुछ भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

    दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि देश से बाहर जाने के लिए यूक्रेनी सीमा तक की यात्रा की खातिर वे किसी मार्गदर्शन या सहायता के लिए उससे संपर्क कर सकते हैं।

  • घर में गंधक पोटाश के पटाखा बना रहे दो बच्चे हुए घायल, एक ने दोनों हाथ गंवाए…

    घर में गंधक पोटाश के पटाखा बना रहे दो बच्चे हुए घायल, एक ने दोनों हाथ गंवाए…

     

    ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में दो भाई पटाखों के धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हाथ और पैर पूरी तरह हुए जख्मी हो गए। बताया जा रहा है गंधक पोटाश मिलाकर नाबालिक दोनों भाई घर में पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। तभी वहां बड़ा धमाका हो गया। धमाका इतना बड़ा था कि घर में लगा पत्थर भी टूट गया और एक नाबालिक भाई के दोनो हाथ भी उखड़ गए। ये मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके का है।

    रामपुर माजरा गांव में रविवार शाम गंधक और पोटाश से पटाखा बनाते हुए विस्फोट में घायल एक किशोर को दोनों हाथ गंवाने पड़े। यथार्थ हॉस्पिटल में हुए ऑपरेशन में किसी की जान बचाने के लिए एक हाथ को कलाई तक और दूसरे की सभी उंगलियों को काटना पड़ा। गांव के पूर्व प्रधान शोभा भाटी का 12 वर्ष का बेटा और 17 वर्ष का भतीजा रविवार को घर की छत पर पटाखा बनाने के लिए पोटाश और गंधक को इमाम दस्ते में कूट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ।

    पूरी तरीके से पटाखों पर बैन लगने के बाद अब कस्बे और गांव में किशोर पटाखे के रूप में गंधक पोटाश का इस्तेमाल कर रहे हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल आवारा पशुओं को भगाने के लिए किया जाता है। यह पटाखा काफी सस्ता पड़ता है और अधिक आवाज का होता है। आलम यह है कि रोक के बावजूद भी आसानी से परचून की दुकान आदि पर यह मिल जाता है।

  •  ‘खड़गे युग’ की हुआ आगाज, मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाली कांग्रेस पार्टी की कमान..

     ‘खड़गे युग’ की हुआ आगाज, मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाली कांग्रेस पार्टी की कमान..

     

    नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में पद संभाल लिया है। पार्टी की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम में सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुए। खड़गे को पार्टी की कमान सौंपते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि आज मैं बड़े दायित्व से मुक्त हो रही हूं।

    इससे पहले कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को औपचारिक रूप से निर्वाचन पत्र सौंपा गया और इसी के साथ उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने खरगे को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्य राजेश मिश्रा, अरविंदर सिंह लवली और ज्योति मणि भी मंच पर मौजूद रहे।

    सोनिया गांधी ने कहा कि मैं अब राहत महसूस कर रही हूं। मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहती हूं कि आपने इतने सालों से मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसका अहसास मुझे जीवन की आखिरी सांस तक रहेगा, लेकिन यह सम्मान एक बड़ी जिम्मेदारी भी थी। मुझसे अपनी क्षमता और योग्यता के मुताबिक जो बन पड़ा है, वह किया है। करीब 22 सालों तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने कहा कि आज हमारी पार्टी के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि देश के सामने लोकतांत्रिक मूल्यों का जो संकट खड़ा हुआ है, उसका मुकाबला हम कैसे करें।

  • अमृतसर में निगम दफ्तर में लगी भयंकर आग, 2 सिलैंडरों में हुआ धमाका, दमकल विभाग के फायर फाइटर्स ने सुरक्षित 23 सिलैंडर  बाहर निकाले…

    अमृतसर में निगम दफ्तर में लगी भयंकर आग, 2 सिलैंडरों में हुआ धमाका, दमकल विभाग के फायर फाइटर्स ने सुरक्षित 23 सिलैंडर  बाहर निकाले…

    अमृतसर में दिवाली की रात भगतांवाला स्थित नगर निगम के कार्यालय में रात 11 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि वहां रखा सारा रिकार्ड व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पता चला है कि दफ्तर के भीतर 25 सिलैंडर रखे हुए थे। भयंकर आग के कारण दो सिलैंडर ब्लास्ट हो गए, जबकि 23 सिलैंडर को दमकल विभाग के फायर फाइटर्स ने किसी तरह बाहर निकाला।
    लोगों ने बताया कि अगर दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बताया कि सोमवार की रात जब लोग पटाखे फोड़ रहे थे तो रात 11 बजे अचानक भगतांवाला स्थित नगर निगम के कार्यालय से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंच गई तथा उन्होंने आग पर काबू की कोशिश की। इस बीच जोरदार २ धमाकों की आवाज हुई। इस दौरान विभाग को पता चला कि आसपास रेहडिय़ां लगाने वाले लोग अपने एलपीजी के सिलैंडर उक्त दफ्तर में छोड़ जाते हैं। किसी तरह 23 अन्य सिलैंडर को सुरक्षित बाहर निकाला गया जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। लगभग दो घंटे बाद दमकल विभाग की 8 गाडिय़ों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का अभी तक कारण नहीं पता लग सका है।

    वल्ला सब्जी मंडी में फ्रूट, सब्जियां और ३ खोखे राख
    दीपावली की रात एक दर्जन से ज्यादा आग लगने की शिकायतें नोट की गई। वहीं, वल्ला सब्जी मंडी में आगजनी की घटना होने पर भारी मात्रा में फ्रूट और सब्जियां और तीन खोखे जल गए। फोकल प्वाइंट में आज दोपहर को पेचों की फैक्टरी में आग लग गई। आगजनी की घटना का पता चलते ही क्षेत्र की विधायक डा. जीवनजोत कौर भी घटनास्थल पर पहुंची। फैक्टरी में फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा भल्ला कॉलोनी इस्लामाबाद, चौक जय सिंह, सुल्तानपिंड रोड के शहीद उधम सिंह नगर, तरनतारन रोड पुल के नीचे, भगतावाला के समीप फतेह सिंह कॉलोनी में एक मकान, पंज पीर न्यू गोल्डन एवेन्यू के समीप एक प्लाट में, थाना सदर रामतीर्थ रोड की ओर जाते रास्ते में एक कबाड़ की दुकान, घासमंडी में आगजनी की घटना हुई हैं।

  • जानिए कहां की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब प्राइवेट स्कूलों में 12वीं तक बेटियों की  एडुकेशन होगी फ़्री

    जानिए कहां की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब प्राइवेट स्कूलों में 12वीं तक बेटियों की  एडुकेशन होगी फ़्री

     

    जयपुर : राजस्थान में बेटियों को अब प्राइवेट स्कूल्स में भी फ्री एजुकेशन मिलेगी और वो भी पूरी 12वीं कक्षा तक। इसके लिए राजस्थान सरकार ने राज्य में नई स्कीम लागू की है जिसका नाम है, इंदिरा शक्ति बालिका फीस पुनर्भरण योजना। सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा में इस योजना की जानकारी दी थी, लेकिन इसका लाभ लेने के लिए आपको एक शर्त पूरी करनी होगी। उसके बाद राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अप्लाई भी करना होगा। सरकार की तरफ से Girls Free Education Scheme के लिए इस पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है ।

    अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको 31 दिसंबर 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन राजस्थान शिक्षा विभाग के पास करना होगा। आवेदन 1 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी आपके आवेदनों का वेरिफिकेशन करेंगे। उसके बाद 28 फरवरी 2023 तक आपके अकाउंट में फीस की रकम दो किश्तों में भेज दी जाएगी।

    इस तरह करें स्कीम के लिए अप्लाई

    – इसके लिए आप सबसे पहले राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    – 1 नवंबर को रजिस्ट्रेशन/ एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक जारी किया जाएगा। उसे क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्टर कर लें।

    – रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जो आप खुद जेनरेट करेंगे। उसे सेव कर लें क्योंकि इसी के जरिए आगे लॉगिन करना होगा।

    – लॉगिन करके फॉर्म भरें, लेकिन इससे पहले स्क्रीन पर जो भी दिशानिर्देश दिए गए हों, उन्हें ध्यान से जरूर पढ़ लें।

  • सावधानी हटी दुर्घटना घटी; गिलास के नीचे रखकर चलाया पटाखा, स्टील का टुकड़ा गले में लगने से युवक की जान गई

    सावधानी हटी दुर्घटना घटी; गिलास के नीचे रखकर चलाया पटाखा, स्टील का टुकड़ा गले में लगने से युवक की जान गई

     

    सोनीपत : सोनीपत के बहालगढ़ स्थित एक ढाबे के पास गिलास के नीचे पटाखा रखकर चलाना युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। पटाखा फटने के साथ ही स्टील के गिलास का टुकड़ा युवक के गले में जा लगा जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक दो दिन पहले से ही घर से अपने भाई से मिलने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यूपी के जिला हरदोई गांव जज्वासी निवासी अमन कुमार (18) अपने भाई हरिपाल से मिलने बहालगढ़ आया था। उसका बड़ा भाई हरिपाल बहालगढ़ स्थित ढाबे पर रसोइया का काम करता है। देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब अमन पटाखे चला रहा था तो उसने पटाखे के ऊपर गिलास रख दिया। जब उसने पटाखे में आग लगाई तो गिलास फट गया और उसका टुकड़ा अमन के गले में जा लगा। जिससे उसके गले से खून बहने लगा और वह बेसुध होकर गिर गया। उसने भाई ने अन्य साथियों व ढाबा संचालक की मदद से उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक ने युवक के गले से गिलास का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

  • महिला को घूरने के बाद हुआ का विवाद, 3 की गोली मारकर हत्या

    महिला को घूरने के बाद हुआ का विवाद, 3 की गोली मारकर हत्या

     

    दमोह -मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक महिला को घूर कर देखने पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र के देवरान गांव में जगदीश पटेल और उसके पड़ोसी घमंडी अहिरवार के बीच गाली गलौज हुआ। पटेल परिवार का आरोप था कि अहिरवार परिवार का सदस्य उसके घर की महिला को घूरकर देखता है।

    गाली गलौज हुआ, जिस पर जगदीश और उसके परिवार के सदस्यों ने घमंडी के परिवार के परिवार के सदस्य पर गोली चला दी, इसमें घमंडी परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार इस घटना में घमंडी उसकी पत्नी रामप्यारी और बेटे मानक लाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक बेटा बबलू गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जगदीश पटेल और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण कर लिया गया है, सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

  • ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक पर चिदंबरम की टिप्पणी से कांग्रेस का किनारा

    ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक पर चिदंबरम की टिप्पणी से कांग्रेस का किनारा

     

    नयी दिल्ली- कांग्रेस ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर भारत को अल्पसंख्यकों के मामले में सबक लेने संबंधी श्री पी चिदंबरम के बयान पर टिप्पणी करने से किनारा कर दिया है।

    कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश से मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इस बारे में जो भी सवाल करना है श्री चिदंबरम से ही पूछिए। यह बयान उन्होंने क्यों दिया इस बारे में जवाब वही देंगे। रमेश ने कहा,“उनसे पूछिए, मैं भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहा हूं। किसी और व्यक्ति ने जो कहा है मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। मैंने देखा भी नहीं है कि उन्होंने क्या कहा है। मैं सिर्फ भारत जोड़ो यात्रा पर बोलूंगा। किसी अन्य के वक्तव्य पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा।”चिदम्बरम ने कहा,“पहले कमला हैरिस, अब ऋषि शुनक। अमेरिका और ब्रिटेन के लोगों ने अपने देशों के गैर-बहुसंख्यक नागरिकों को गले लगा लिया है और उन्हें सरकार में उच्च पद के लिए चुना है। मुझे लगता है कि भारत और बहुसंख्यकवाद का पालन करने वाली पार्टियों द्वारा सीखने के लिए एक सबक है।”