Category: NATIONAL

  • दिल्ली नगर निगम चुनाव में 15 साल बाद BJP सत्ता से हुई बाहर,MCD चुनाव में AAP की शानदार जीत…

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में 15 साल बाद BJP सत्ता से हुई बाहर,MCD चुनाव में AAP की शानदार जीत…

     

     

     

     

     

     

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने अब तक 250 में से 240 सीटों पर आए नतीजों में 131 सीटें हासिल की हैं। यानी बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। वहीं, बीजेपी ने 99 और कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है। अभी 10 सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं।

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर ट्वीट किया, एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने ईमानदार और कर्मठ अरविंद केजरीवाल जी को जिताया है। हमारे लिए यह सिर्फ जीत नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है।

    एमसीडी की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी काबिज थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली का दिल यानी नगर निगम पर जीत हासिल करने में सफल रही है।

    जनता जीत गई- भगवंत मान
    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि चुनाव लड़ते तो नेता हैं, लेकिन जीतती जनता है। इस बार एमसीडी चुनाव में 15 साल बाद जनता जीत गई। आम आदमी पार्टी को बने हुए अभी 10 साल हुए हैं, लेकिन मान ने दिल्ली भी जीती और दिल्ली की दिल भी जीता। कल शाम तक आम आदमी पार्टी गुजरात में भी जीत जाएगी।

  • शीतकालीन सत्र से पहले मीडिया को सम्बोधित करते हुए क्या बोले PM मोदी,जाननें के लिए पूरी खबर..

     शीतकालीन सत्र से पहले मीडिया को सम्बोधित करते हुए क्या बोले PM मोदी,जाननें के लिए पूरी खबर..

     

    पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के सांसदों का भी यही बोलना है कि हमें बोलने का मौका नहीं मिलने से बहुत नुकसान होता है. उम्मीद है सभी पार्टी अपने सांसदों के युवा सांसदों की वेदना को समझेंगे.

    संसद में हो हल्ला से युवा सांसदों का नुकसान- शीतकालीन सत्र से पहले बोले PM मोदी

    संसद सत्र के पहले पीएम मोदी ने मीडिया को किया सम्भोदित

    संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. इसके लिए संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान सदनों में होने वाले हंगामे की ओर इशारा करते हुए कहा है कि संसद में हो हल्ला होने से युवा सांसदों का बड़ा नुकसान होता है. वे कुछ सीखना चाहते हैं, लेकिन वे अछूते रह जाते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष के सांसदों का भी यही बोलना है कि हमें बोलने का मौका नहीं मिलने से बहुत नुकसान होता है. उम्मीद है सभी पार्टी अपने सांसदों के युवा सांसदों की वेदना को समझेंगे. पीएम ने कहा कि ‘मैं आग्रह के साथ संसद सत्र को प्रगतिशील बनाने का सामूहिक प्रयास के लिए मांग करता हूं.’

    पीएम मोदी ने इस दौरान भारत को मिली जी20 की मेजबानी पर भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि यह भारत के लिए बड़ा अवसर है. भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का स्थान महत्वपूर्ण है. विश्व समुदाय में भारत को सम्मान मिला और भारत से अपेक्षाएं बढ़ी हैं. ऐसे समय में जी20 की मेजबानी मिलना बड़ी बात है. ये सिर्फ डिप्लोमेटिक अवसर नहीं है बल्कि भारत के समग्रता को दिखाने और भारत को जानने का अवसर है. भारत के लिए विश्व पटल पर अपनी मजबूत स्थिति दिखाने का अवसर है.

    युवा सांसदों को मिले मौका

    पीएम मोदी ने कहा कि सभी दलों से शांतपूर्ण चर्चा की उम्मीद है. इस संबंध में सभी दलों से बातचीत हुई है. मुझे विश्वास है कि सभी दल चर्चा को और मूल्यवान बनाएंगे. नए विचारों से चर्चा को ताकत देंगे. दिशा को स्पष्ट रूप से उजागर करने में मदद करेंगे. सदन से भी यहीं स्वर निकलेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत को बढ़ाने का अवसर है. मुझे विश्वास है कि सभी राजनीतिक दल अपने विचारों से निर्णयों को लेने में मददगार होंगे. पीएम मोदी ने कहा कि संसद का जो कार्यकाल बचा है, मैं सभी पार्टी के फ्लोर लीडर को आग्रह करता हूं कि जो पहली बार युवा जीतकर आए हैं, उनको ज्यादा अवसर दें ताकि चर्चाओं में उनकी भागीदारी बढ़े.

  • जम्मू पुलिस ने म्यांमार की मानव तस्करी की शिकार हुई दो किशोरियों को छुड़ाया

    जम्मू पुलिस ने म्यांमार की मानव तस्करी की शिकार हुई दो किशोरियों को छुड़ाया

     

     

    जम्मू : जम्मू पुलिस ने म्यांमार की दो नाबालिग किशोरियों को मुक्त कराया है, जो कथित तौर पर मानव तस्करी की शिकार हुई थीं। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कि दो किशोरियों को राज्य के बाहर से जम्मू ले जाया गया था। इस सूचना पर त्रिकुटा नगर थाने की एक टीम ने तेजी से कार्रवाई की और उन्हें बचा लिया।

    सूत्रों ने कहा, “दोनों किशोरियों को दलाल के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। दलाल फिलहाल फरार है।” सूत्रों ने बताया कि दोनों किशोरियां म्यांमार की रहने वाली हैं। पुलिस ने कहा, “किशोरियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज करने के लिए अदालत में पेश किया जाना है।” उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • RBI ने रेपो रेट में किया 0.35 फीसदी का इजाफा , आपके कार-होम और पर्सनल सभी तरह लोन होंगे महंगे…

    RBI ने रेपो रेट में किया 0.35 फीसदी का इजाफा , आपके कार-होम और पर्सनल सभी तरह लोन होंगे महंगे…

     

     

     

    मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने बुधवार को मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर को 35 आधार अंकों (0.35 फीसदी) से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। रेपो रेट, जिसे पॉलिसी रेट भी कहा जाता है, वह ब्याज है जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैंकों को पैसा उधार देता है। एमपीसी के प्रमुख आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की। इससे आने वाले दिनों में लोन महंगा हो सकता है।

  • आज से होगा शुरू संसद का शीतकालीन स्त्र; सरकार को घेरने के मूड में विपक्षी दल, तैयार किए मुद्दे

    आज से होगा शुरू संसद का शीतकालीन स्त्र; सरकार को घेरने के मूड में विपक्षी दल, तैयार किए मुद्दे

     

    सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सहित 31 दलों ने सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर चर्चा की मांग की. संसद के इस सत्र में 23 दिनों में कुल 17 बैठकें होनी है.

    संसद सत्र आज से होगा शुरू; सरकार को घेरने के मूड में विपक्षी दल, तैयार किए मुद्दे

    संसद के शीतकालीन सत्र में कुल 17 बैठकें होनी हैं.

    संसद का तीन हफ्ते तक चलने वाला शीतकालीन सत्र आज बुधवार से शुरू हो रहा है और इसमें पहला हफ्ता हंगामेदार रहने की उम्मीद है क्योंकि इस दौरान दिल्ली में नगर निगम चुनाव के बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. नगर निगम का परिणाम आज बुधवार और विधानसभा चुनाव का परिणाम गुरुवार को आएगा. हालांकि इस सत्र में राहुल गांधी और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने की वजह से शामिल होने की संभावना नहीं है.

    इस बीच विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग सहित कई अहम मुद्दों की पहचान की है, जिसने 16 नए बिलों को विचार और पारित करने के लिए तैयार किया है. सरकार के विधायी एजेंडे में 25 बिल होंगे जिसमें से 16 नए, सात पेंडिंग और दो फाइनेंस बिल होंगे.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ मंत्रियों ने कल मंगलवार को कई राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की और सदन के सुचारू संचालन के लिए उनका सहयोग मांगा. हालांकि इस सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं हुए. शीतकालीन सत्र में विपक्षी दलों ने महंगाई, बेरोजगारी, चीन सीमा पर स्थिति, कॉलेजियम के विषय व केंद्र राज्य संबंध जैसे मुद्दों को उठाने व चर्चा के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की है.

    संसद में विपक्षी दलों की आवाज सुनी जाए

    विपक्षी नेताओं ने सरकार से कहा कि उसे संसद में विपक्षी दलों की आवाज सुननी चाहिए. कुछ नेताओं ने राजनाथ सिंह, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बताया कि सत्र पूर्व सर्वदलीय बैठकें सरकार के साथ महज सजावटी चीज बनकर रह गई हैं. बहस की अनुमति देने के आश्वासन पर बात नहीं चल रही है.

    सूत्रों ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सहित 31 दलों ने सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर चर्चा की मांग की.

    बैठक में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व उसके लोकसभा नेता अधीर राजन चौधरी और राज्यसभा में मुख्य सचेतक सैयद नसीर हुसैन ने किया, ने कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की, लेकिन पार्टी मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर (बॉर्डर पर चीनी घुसपैठ, कीमतों में वृद्धि तथा बेरोजगारी और स्वतंत्र संस्थानों पर हमला) ध्यान केंद्रित करेगी.

  • दिल्ली नगर निगम चुनाव: आज हो जाएगा 1,349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, शुरुआती रुझान में AAP-BJP के बीच कांटे की टक्कर

    दिल्ली नगर निगम चुनाव: आज हो जाएगा 1,349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, शुरुआती रुझान में AAP-BJP के बीच कांटे की टक्कर

     

    नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। 250 वार्डों में चुनाव लड़ने वाले 1,349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होने जा रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों दलों का भी भविष्य दांव पर लगा हुआ है। सुबह 8 बजे से 42 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। सभी वार्डों में मतगणना के 5 से 10 राउंड होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे के बाद तक लगभग दिल्ली की मिनी सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

    शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस इस फाइट से बाहर नजर आ रही है। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। दिल्ली चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए राजधानी में कुल 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं। दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था।

    ये मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में बनाए गए हैं।

  • खेलते – खेलते बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम बच्चा, 60 फीट की गहराई में फंसा; रेस्क्यू जारी

    खेलते – खेलते बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम बच्चा, 60 फीट की गहराई में फंसा; रेस्क्यू जारी

     

    बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में खेलते समय बोरवेल में एक 5 साल का बच्चा गिर गया है, जिसका नाम तन्मय है। वह 400 फीट गहरे गड्ढे में लगभग 60 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। उसे सुरक्षित निकालने के लिए एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

    जिले के आठनेर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांडवी में एक सप्ताह पूर्व सुनील दियावार ने बोरवेल के लिए गड्ढा कराया था, जिसमें मंगलवार शाम पांच बजे उनका बेटा तन्मय गिर गया। बोरवेल में तन्मय के गिरने की खबर तत्काल सुनील दियावार ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सहित एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

    बच्चे के रेक्स्यू ऑपरेशन के लिए भोपाल और होशंगाबाद से SDRF की टीमें बुलाई गई हैं। बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। तन्मय के रेस्क्यू ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार नजर बनाए हुए हैं। बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

  • सूरी हत्याकांड की जिम्मेवारी लेने वाले आतंकी लखबीर लंडा के 3 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    सूरी हत्याकांड की जिम्मेवारी लेने वाले आतंकी लखबीर लंडा के 3 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधर –अमृतसर के  सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी लखबीर लंडा हरीके के तीन साथियों को फिल्लौर पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी ग्रामीण स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 7 पिस्तौल मैगजीन सहित, एक रिवाल्वर 32 बोर, एक पिस्तौल 315 बोर तथा 35 जिंदा कारतूस और एक आई-20 कार बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वर्णदीप सिंह ने यह जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि फिल्लौर पुलिस ने इन गैंगस्टरों को एक मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर जज्जा चौक के पास से गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार किये गए इन गैंगस्टरों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र शेर सिंह निवासी भोजला थाना गढ़शंकर, गगनदीप सिंह उर्फ गगन पुत्र लंबर सिंह निवासी मोहल्ला रणजीतपुरा गांव तलहन, थाना बिलगा, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जग्गा सिंह निवासी जंगवाड़ थाना गोराया के तौर पर हुई है। एसएसपी ने बताया कि इन तीनों ने रवि बलाचोरिया, जो इस समय होशियारपुर जेल में बंद है, के कहने पर किसी व्यक्ति की हत्या करनी थी। इन लोगों को पटियाला जेल में बंद कैदी गैंगस्टर राजबीर कौशल की मार्फत हथियारों की सप्लाई ही थी। यह सभी हथियार उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ से मंगवाए गए थे और इन हथियारों का इस्तेमाल विरोधी गुट के सदस्यों को मारने, रंगदारी वसूलने और अन्य बड़ी वारदातों में किया जाना था। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए तीनों गैंगस्टरों से गहन पूछताछ करने के लिए अदालत से उनका पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। गौरतलब है कि कनाडा में बैठा आतंकी लखबीर लंडा पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का साथी है जोकि कनाडा से पंजाब में आतंकी गतिविधियों का नेटवर्क चला रहा है। पिछले दिनों आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई थी। आतंकी रिंदा की मौत के पश्चात आतंकी लखबीर लंडा के साथियों का हथियारों के इतने बड़े जखीरे के साथ पकड़ा जाना कोई साधारण घटना नहीं लगती ।पुलिस ने भी तभी उक्त आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। शुरुआती जांच के उपरांत संभावित है कि उक्त आरोपी जो की हारड क्रिमिनल है वह लंडा के इशारे पर जालंधर या लुधियाना के किसी बड़े हिंदू नेता की टारगेटिंग किलिंग के मिशन पर हो।

    अमृतसर के  सुधीर कुमार सूरी के दिनदहाड़े हुए मर्डर के उपरांत कनाडा से बैठे आतंकी लखबीर लंड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर सूरी की हत्या की जिम्मेवारी ली थी।

  • कल सुबह होगी दिल्ली नगर निगम चुनाव मतगणना ,42 मतगणना केंद्रों पर तैयारियां पूरीं

    कल सुबह होगी दिल्ली नगर निगम चुनाव मतगणना ,42 मतगणना केंद्रों पर तैयारियां पूरीं

     

    नई दिल्ली -दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर हुए चुनाव के लिए सात दिसंबर को सुबह आठ बजे से 42 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू होगी।

    दिल्ली में नगर निगम चुनाव के मतों की गिनती की तैयारियां पूरी कर ली गई और इसके लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के बेहद खास और कड़े इंतजाम दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बलों को तैनात कर किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।

    दिल्ली नगर निगम चुनाव पर आए सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की जीत रही है। अगर नतीजों के दिन भी परिणाम यही रहे तो निगम में डेढ़ दशक से काबिज भाजपा के लिए यह बड़ा झटका होगा। आम आदमी पार्टी ने इस बार कूड़े के पहाड़ से लेकर साफ-सफाई के मुद्दे पर दिल्लीवालों के बीच गई थी। भाजपा ने भी लगातार चौथी बार जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी थी लेकिन एग्जिट पोल को माने तो भाजपा के लिए नतीजे सुखद नहीं दिख रहे हैं।

    ग़ौरतलब है कि 2017 के निगम चुनाव में भाजपा ने तीनों नगर निगमों को मिलाकर कुल 181 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उत्तरी नगर निगम के 103 में से 64 सीटें, दक्षिण निगम की 104 में से 70 सीटें और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 63 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में आप को महज 48 सीटें जबकि कांग्रेस को 30 सीटें ही मिल पाई थी। अन्य के खाते में 11 सीटें गई थी।

    उल्लेखनीय है कि पहले तीन निगमों को मिलकर 272 वार्ड थे लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के बाद वार्डों की संख्या 250 हो गई है।

  • जालंधर में जिम से लौटते युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर रूप से घायल

    You are currently viewing जालंधर में जिम से लौटते युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर रूप से घायल

    Youth returning from gym in Jalandhar attacked with sharp weapons, seriously injured

    जालंधर में जिम से लौटते युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर रूप से घायल

     

     

    जालंधरः महानगर में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर-चोरी लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। ऐसा ही एक मामला जिले के अन्तर्गत आते दानिमंदा के लसूड़ी मोहल्ले से सामने आया है यहां जिम से लौट रहे रहे दो युवकों पर दातरों से किए गए हमले में सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों युवकों के सिर पर डॉक्टरों ने टांके लगाए हैं।

    घटना की जानकारी देते घायल युवकों ने बताया कि जैसे ही वह जिम से घर की की तरफ बाइक पर लौट रहे थे तो उन्हें रास्ते में शिवाजी नगर के युवकों वरूण, काली और उनके दो साथियों ने उन्हें रोका। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन देने के लिए कहा। जब मोबाइल फोन नहीं दिया तो उन्होंने दातरों से हमला कर दिया। वहां पर कुछ लोगों ने उन्हें छुड़ाया और मौके से उन्हें भगाया। हमलावर उनकी बाइक, मोबाइल, पर्स सब कुछ छीन कर ले गए।

    इसी बीच वरूण, काली और उनके साथियों का कहना है कि जिन युवकों को चोटें आई हैं वह शिवाजी नगर में हुल्लड़बाजी कर रहे थे। मोटरसाइकिल से पटाखे बजा रहे थे। जब उन्हें रोका तो इन्होंने उन पर हमला किया। बचाव में उन्हें भी चोटें लगी हैं। वहीं घायल युवकों ने कहा कि वह स्पलेंडर बाइक पर थे और पटाखे बुलेटमोटरसाइकिल से चलते हैं।