Category: NATIONAL

  • माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, नया मार्ग हुआ बंद; हेलीकॉप्टर सेवा भी की गई निलंबित

    माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, नया मार्ग हुआ बंद; हेलीकॉप्टर सेवा भी की गई निलंबित

     

     

    जम्मू : देशभर में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। खराब मौसम और बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को भी कई बार स्थगित किया जा चुका है। इसी बीच माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन आदेशों के बारे में पूरा जान लेना चाहिए।

    दरअसल, खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी है, हालांकि यात्रा पुराने ट्रैक पर सुचारू रूप से चल रही है। ऐसे में अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो पुराने ट्रैक का प्रयोग कर सकते हैं।

    रियासी के एसएसपी अमित गुप्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद कर दिया है। इसके अलावा रियासी जिले में मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि इस साल की शुरुआत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में बैटरी कार सेवा को भी निलंबित करना पड़ा था।

  • एक के बाद एक परिवार के चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप,जानें कहां हुई दिल दहलाने वाली वारदात.

    एक के बाद एक परिवार के चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप,जानें कहां हुई दिल दहलाने वाली वारदात.

     

    जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। चारों शव जली अवस्था में एक झोपड़ी में से पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार ओसियां थाना क्षेत्र के रामनगर ग्राम पंचायत गंगाणीयो कि ढाणी में रात में झोपड़ी में सो रहे एक पुरुष, दो महिलाएं सहित एक बच्ची की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद झोपड़ी को तेल डालकर जला दिया गया। इस हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

    चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतकों में परिवार के मुखिया पूनाराम बैरड़ (55), उनकी पत्नी भंवरीदेवी (50), पुत्रवधु धापू (24) और सात महीने की बच्ची शामिल है। सामूहिक हत्याकांड की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। SFL, डॉग स्क्वायड के साथ DST भी जांच कर रही है।

  • अंतरिक्ष से गिरा मलबा बहकर ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट परपहुंचा, ISRO करेगा अध्ययन

    अंतरिक्ष से गिरा मलबा बहकर ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट परपहुंचा, ISRO करेगा अध्ययन

     

     

    चेन्नई : जब भारतीय अपने चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो ऐसे समय में ऑस्ट्रेलिया से आई एक तस्वीर ने टेंशन पैदा कर दी। जी हां, ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर गुंबद के आकार की एक विशाल रहस्यमय वस्तु बहकर आई है, हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) के पीएसएलवी प्रक्षेपण यान का हिस्सा है या नहीं, जिसके इसरो ने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था।

    ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा, “हम वर्तमान में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ज्यूरियन खाड़ी के पास एक समुद्र तट पर स्थित इस वस्तु के बारे में जांच कर रहे हैं।” एजेंसी ने कहा, ”वस्तु किसी विदेशी अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान से संबंधित हो सकती है और हम वैश्विक अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ संपर्क कर रहे हैं जो अधिक जानकारी प्रदान करने में सक्षम हो सकते हैं।”

    एजेंसी ट्वीट में कहा, “अगर समुदाय को कोई और संदिग्ध मलबा दिखता है, तो उन्हें स्थानीय अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए और एसपीएसीई.एमओएनआईटीओआरआईएनजी@एसपीएसीई.जीओवी.एयू के माध्यम से ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी को सूचित करना चाहिए।”

  • पंजाब अलर्ट: ब्यास-घग्गर ने मचाई तबाही, धुस्सी टूटने से खेत जलमग्न

     

     

    पंजाब अलर्ट: ब्यास-घग्गर ने मचाई तबाही, धुस्सी टूटने से खेत जलमग्न

     

    MBD WEB NEWS  तरनतारन (सुमेश शर्मा) पंजाब में 22 जुलाई तक मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन पहाड़ों से आ रहे पानी को रोकने में बांध नाकाफी साबित हो रहे हैं। ब्यास नदी पर बने पौंग बांध से छोड़े गए पानी से अब निचले इलाके डूबने लगे हैं। तरनतारन क्षेत्र में ब्यास के पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है।

    तरनतारन के मुंडा गांव में ब्यास नदी के बहाव से बचाव के लिए बनाए गए धुस्सी बांध में दरार आ गई है। इससे पानी ने इस क्षेत्र के करीब आठ से दस गांवों की तरफ अपना रुख कर लिया है। गांवों में खेत पानी से लबालब भर गए और धान की सारी फसल पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि पानी के साथ भारी गाद भी आ रही है, जिससे उनके खेत खराब हो गए हैं।

    तरनतारन के मुंडा और गुज्जरपुरा के लोगों ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे ब्यास नदी में पानी का बहाव बढ़ने से धुस्सी बांध में दरार आई। उसके बाद लगातार पानी का बहाव बढ़ता जा रहा है। गांव वालों ने कहा कि इस क्षेत्र में कम से कम अभी तर 6 से 7 किलोमीटर एरिया में पानी से खेत डूब गए हैं। वह मिट्टी से भरी बोरियां भी डाल रहे हैं, लेकिन बहाव इतना तेज है कि मिट्टी की बोरियां भी उसमें बह गईं।

    घग्गर नदी पर चांदपुर में धुस्सी बांध टूटने के बाद निकला पानी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी चपेट में लेने के बाद अब सरदूलगढ़ शहर की तरफ बढ़ रहा है। लोगों ने शहर के आसपास जहां से पानी शहर में घुसने की आशंका है वहां पर अपने स्तर पर मिट्टी से बांध बनाने शुरू कर दिए हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने शुरू हो गए हैं और अपने जानवरों को भी साथ में लेकर सुरक्षित स्थानों की तरफ निकल रहे हैं।

  • बेंगलुरु में हो रहे विपक्ष की बैठक पर PM मोदी ने बोला बड़ा हमला,जानें क्या कहा .

    बेंगलुरु में हो रहे विपक्ष की बैठक पर PM मोदी ने बोला बड़ा हमला,जानें क्या कहा .

     बेंगलुरु में हो रहे विपक्ष की बैठक पर PM मोदी ने बोला बड़ा हमला,जानें क्या कहा .

     

    एनडीए की होने वाली बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पोर्ट ब्लेयर के एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री का पूरा फोकस विपक्षी बैठक पर रहा.

    PM Modi: बेंगलुरु में हो रहा 'कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन', विपक्ष की बैठक पर PM मोदी का बड़ा हमला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर किया वार

    बेंगलुरु में विपक्ष एकजुट होकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंथन कर रहा है. इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी विपक्षी एकता पर तीखा हमला बोला और इस बैठक को ‘कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन’ करार दिया. पीएम मोदी ने सीधा वार करते हुए कहा कि जातिवादी जहर फैलाने वाले और भ्रष्टाचार करने वाले लोग बेंगलुरु में अपनी दुकान खोलकर बैठे हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के लोग 2024 के चुनाव में हमारी सरकार को वापस लाने का मन बना चुके हैं, ऐसे में भारत की बदहाली के जिम्मेदार कुछ लोग अपनी दुकान खोलकर बैठ गए हैं. इन्हें देखकर मुझे एक कविता याद आती है, गाइत कुछ है हाल कुछ है, लेबल कुछ है माल कुछ है.

    पीएम मोदी बोले कि 2024 के लिए 26 होने वाले विपक्षी दलों पर ये फिट बैठता है. विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि इनकी दुकान की यही सच्चाई है, इनकी दुकान पर दो चीजों की गारंटी मिलती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग जातिवादी जहर बेचते हैं और असीमित भ्रष्टाचार करते हैं.

    विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी बोले कि यहां अगर कोई करोड़ों की घोटाले में जमानत पर है तो उसे सम्मान दिया जाता है, अगर पूरा परिवार ही जमानत पर है तो उसे ज्यादा सम्मान मिलता है. अगर किसी दल का वर्तमान मंत्री जेल में जाता है, कोई अदालत से सजा पाता है तो यहां उसकी आवाभगत होती है. लालू यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अदालत से सजा पाने वाले लोगों से यहां मार्गदर्शन लिया जाता है.

    पीएम मोदी ने कहा कि मैं इनके लिए सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि नफरत है, घोटाले हैं, तुष्टिकरण करने वाले हैं. इनके लिए देश के बच्चों का विकास नहीं बल्कि अपने बच्चे, भतीजों का विकास मायने रखता है. आजकल देश में स्टार्टअप बढ़ रहे हैं, हमारे युवा आगे बढ़ रहे हैं लेकिन विपक्ष ने कभी इस शक्ति के साथ न्याय नहीं किया.

    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बाढ़ घोटाले, शराब घोटाले की बात की और विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस, लेफ्ट के कार्यकर्ताओं को चुनाव में मारा जा रहा है और यहां सब टीएमसी के साथ मिल गए हैं. जब कोई एजेंसी एक्शन लेती है, तब सभी एकजुट होकर फंसाने की बात करते हैं. तमिलनाडु हो या कर्नाटक, हर जगह भ्रष्टाचारी एकजुट हो रहे हैं.

  • अब से “INDIA” नाम से जाना जाएगा विपक्षी दलों का गठबंधन, जानें क्या होगा इसका पूरा मतलब

    अब से “INDIA” नाम से जाना जाएगा विपक्षी दलों का गठबंधन, जानें क्या होगा इसका पूरा मतलब

     

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक हो रही है. इसमें 25 से ज्यादा पार्टियां शिरकत कर रही हैं. बैठक में गठबंधन के नाम पर अंतिम फैसला हो गया है. NDA से मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने अपने गठबंधन को INDIA नाम दिया है.

    INDIA के नाम से जाना जाएगा विपक्षी दलों का गठबंधन, जानें क्या है इसका पूरा मतलब

    विपक्ष ने अपने गठबंधन को दिया नाम

    2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत 25 से ज्यादा दल एक मंच पर आए हैं. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इन पार्टियों की बैठक हो रही है, जिसमें गठबंधन के नाम पर मुहर लग गई है. NDA से मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने अपने गठबंधन को INDIA नाम दिया है. इसमें I-इंडिया, N- नेशनल, D- डेमोक्रेटिक, I- इंक्ल्यूसिव और A- अलायंस है. शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 2024 में Team INDIA बनाम NDA होगा. चक दे INDIA.

    2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत 25 से ज्यादा दल एक मंच पर आए हैं. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इन पार्टियों की बैठक हो रही है, जिसमें गठबंधन के नाम पर मुहर लग गई है. NDA से मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने अपने गठबंधन को INDIA नाम दिया है. इसमें I-इंडिया, N- नेशनल, D- डेमोक्रेटिक, I- इंक्ल्यूसिव और A- अलायंस है. शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 2024 में Team INDIA बनाम NDA होगा. चक दे INDIA.

    राष्ट्रीय जनता दल ने गठबंधन के इस नाम को भारत का प्रतिबिंब बताया है. पार्टी ने ट्वीट किया कि अब बीजेपी को इंडिया कहने में भी पीड़ा होगी. बता दें कि बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक का आज दूसरा दिन है. इस मीटिंग में 26 दल हिस्सा ले रहे हैं. बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद यादव और अन्य छोटे दलों के नेता मौजूद रहे.

  • सुरक्षाबलों ने आंतकियों पर किया बड़ा प्रहार; पुंछ में 4 दहशतगर्द किये ढेर

     सुरक्षाबलों ने आंतकियों पर किया बड़ा प्रहार; पुंछ में 4 दहशतगर्द किये ढेर

     

     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा बलों को मंगलवार की सुबह ही बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार देर रात से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ पुंछ के सिंधरा इलाके में हुई।

    बता दे कि सुरक्षाबलों को सोमवार शाम को सिंधरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात 11.30 बजे के करीब आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग भी हुई। इसके बाद पूरी रात आतंकियों को घेरकर निगरानी की गई।

    मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर फायरिंग शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि सभी आतंकी विदेशी हैं।

  • सेना का विमान खराब मौसम के कारण हुआ हादसे का शिकार ; पांच लोगों की मौत, कई घायल

     सेना का विमान खराब मौसम के कारण हुआ हादसे का शिकार ; पांच लोगों की मौत, कई घायल

     

     

    वारसॉ  मध्य पोलैंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सेना का एक विमान हवाई क्षेत्र के हैंगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पोलैंड में राज्य अग्निशमन सेवा के मुख्य कमांडेंट आंद्रेज बार्टकोविआक ने हादसे की पुष्टि की है। आंद्रेज बार्टकोविआक ने सोशल मीडिया पर हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि क्रिसिनो शहर में विमान उस हैंगर से टकरा गया, जहां लोग शरण लिए हुए थे। उन्होंने बताया कि विमान खराब मौसम में उतर रहा था, जिस दुर्घटना का शिकार हो गया है।

    पोलिश प्रेस एजेंसी ने स्टेट फायर सर्विस की मोनिका नोवाकोव्स्का-ब्रायंडा के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट थे, उनमें से एक की मौत हो गई, एक घायल हो गया और तीसरा बिना किसी चोट के बच गया। उन्होंने बताया कि अन्य मौतों में शरण लेने वाले लोग भी शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

  • बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची, सुरक्षित निकालने के लिए बचाव कार्य जारी

     बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची, सुरक्षित निकालने के लिए बचाव कार्य जारी

     

     

    विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में खुले पड़े बोरवेल के गड्ढे में एक ढाई साल की बच्ची गिर गई। बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य अभियान शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के कजरी बरखेड़ा गांव में मंगलवार को ढाई साल की अस्मिता खेलते हुए आंगन में खुले पड़े बोरवेल के गड्ढे में जा गिरी और वह लगभग 15 फीट इस गड्ढे में है।

    इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है और जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कार्य किया जा रहा है, वहीं रस्सी के सहारे बच्ची को भी बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। जिस गड्ढे में अस्मिता गिरी है उसके पास उसका पिता बैठा हुआ है और वह लगातार बेटी को किसी तरह की परेशानी न आए और गर्मी न लगे, इसके लिए कपड़े के गमछे से हवा बेटी तक पहुंचाने की कोशिश में लगा है।

    इस घटना की तस्वीर साझा करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा है कि आखिर कब रुकेंगी ऐसी घटनाएं। बच्चों की सलामती के लिए उन्होंने प्रार्थना की है। साथ ही कहा है कि विदिशा जिले की सिरोंज तहसील के ग्राम कजरी बरखेड़ा में अस्मिता बोरवेल के गड्ढे में गिर गई है। हम सब मिलकर उसकी सलामती के लिए प्रार्थना करें, स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि बच्ची को सकुशल निकाले जाने के लिए हर संभव प्रयास करें। सवाल उठ रहा है कि आखिर कब रुकेगी इस तरह की घटनाएं?

  • अगर मुख्यमंत्री ने समय रहते कदम उठाए होते तो; पंजाब को इस आपदा से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता था: सुनील जाखड़

    बीजेपी पंजाब के लोगों पर मंडरा रहे कठिन समय में हर मदद के लिए तैयार: जाखड़

     

    MBD WEB NEWS जालंधर,17 जुलाई  (सुमेश शर्मा) भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से पंजाब को काफी नुकसान हुआ है। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि अगर मुख्यमंत्री मान साब ने समय रहते कदम उठाए होते तो पंजाब को इस नुकसान से बचाया जा सकता था। जाखड़ ने कहा की राज्य सरकार अक्षम है कि जब पहले भारी बारिश का खतरा जताया गया था तो सरकार को पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे। अगर मुख्यमंत्री साब ने समीक्षा बैठक की होती 4 जुलाई को पंजाब के लोगों को परेशानी नहीं होती।जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री साब तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साब दो दिन और हैदराबाद में व्यस्त रहेंगे। बीजेपी  पंजाब के  इस कठिन समय में हर मदद के लिए तैयार है। इस मौके पर उनके साथ मनोरंजन कालिया, सुशील शर्मा, जीवन गुप्ता, राकेश राठौड़, राजेश बाघा, अनिल सच्चर, जयवीर शेरगिल, केडी भंडारी, इंदर इकबाल सिंह भाटिया, सरबजीत मक्कड़, अशोक सरीन हिक्की, तरूण कुमार भी थे। , अमित भाटिया, पुष्पिंदर सिंघल मौजूद थे।