Category: NATIONAL

  • सिजेरियन सेक्शन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में छोड़ी कैंची

     सिजेरियन सेक्शन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में छोड़ी कैंची

     

     
     0 

    तिरुवनंतपुरम : सोमवार को एक पुलिस जांच रिपोर्ट ने हर्षिना के दावे की पुष्टि की कि उसके पेट में मिली कैंची साल 2017 में सिजेरियन सेक्शन के दौरान कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने छोड़ दी थी।

    हर्षिना ने आज सुबह विशेष पुलिस जांच दल द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद कहा, ”चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा पहले की गई जांच में डॉक्टरों की ओर से किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया गया था। उनके लगातार विरोध के बाद पुलिस जांच शुरू की गई। मुझे खुशी है कि आखिरकार सच्चाई सामने आ गई है क्योंकि जब मैंने 2017 में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गड़बड़ी के बारे में बताया था, तो इसे अस्वीकार कर दिया गया था। मैं तब तक लड़ूंगी जब तक मुझे पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता।”

    रिपोर्ट में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो डॉक्टरों और दो नर्सिंग स्टाफ को इस बड़ी गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जो इस चिकित्सीय लापरवाही पर भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई पर फैसला करेगा।

    पिछले कई महीनों से, हर्षिना विरोध कर रही थी, और मार्च में स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया था। वीना जॉर्ज ने हर्षिना को कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने फिर से विरोध शुरू कर दिया।

    हर्षिना ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब मैं इसका इंतजार करूंगी क्योंकि सच्चाई सामने आ गई है। मुझे न्याय चाहिए। इस साल की शुरुआत में जब एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जो यह दर्शाता हो कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कर्मचारियों ने उसके पेट में कैंची छोड़ दी थी, तो वह इससे बहुत परेशान हो गई थी।

    महिला को परेशानी तब शुरू हुई जब वह 30 नवंबर 2017 को अपनी तीसरी डिलीवरी के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल गई, तभी यह गड़बड़ी हुई। उसे अपने पेट में बार-बार होने वाले दर्द का अनुभव याद आया, और कई परामर्शों और जांचों के बावजूद, दर्द कम नहीं हुआ।

    अंततः, एक रेडियोलॉजिकल जांच से पता चला कि उसके पेट में कैंची मौजूद है। संयोग से, पिछले साल अक्टूबर में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी के बाद उसे निकाल दिया गया।

  • हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से साढ़े 23 लाख  लूटे..

    हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से साढ़े 23 लाख  लूटे..

     

     

     

    फिल्लाैर -लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से सोमवार को साढ़े 23 लाख रुपए लूट लिए गए। हथियारबंद लुटेरों ने कैशियर सुधाकर की कार घेर ली और हथियारों के दम पर उसे डराना शुरू कर दिया। सुधाकर ने खुद को कार में लाक कर लिया लेकिन लुटेरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और कैश वाला बैग लूट ले गए।

    लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर सुधाकर रोजाना की तरह सोमवार को बैंक में कैश जमा करवाने के लिए बोलेरो गाड़ी में फिल्लौर की तरफ निकले। लुटेरे पहले ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही सुधाकर पैसे लेकर अपने ड्राइवर के साथ निकले, लुटेरों ने पीछा शुरू कर दिया। लुटेरे ब्रिजा गाड़ी में आए थे। फिल्लौर में पुलिस नाका क्रॉस करने के बाद उन्होंने कैशियर सुधाकर की गाड़ी को घेर लिया।

  • आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मानसून सत्र से सस्पेंड

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मानसून सत्र से सस्पेंड

     

     

    नई दिल्ली-मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भी जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। संजय सिंह को बार-बार सभापति के आदेश की अवेहलना करने के कारण सस्‍पेंड किया गया है। संजय सिंह का यह निलंबन ऐसे समय में हुआ है, जब दिल्ली में नौकरशाहों पर नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश को लेकर भाजपा और आप आमने-सामने हैं.।

    भोजनावकाश के बाद स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू होने पर उप सभापति हरिवंश ने सदन में डटे श्री सिंह से बाहर जाने की अपील करते हुये कहा कि नियम के अनुसार उन्हें सदन के बाहर चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “ मेरा आग्रह है कि श्री संजय सिंह सदन से बाहर चले जाऐं जिससे सदन की कार्यवाही चल सके। ”हालांकि संजय सिंह के इसके बावजूद सदन में डटे रहने के कारण हरिवंश ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले भोजनावकाश के बाद कार्यवाही शुरू होने पर भी इसी वजह से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। मानसून सत्र में लगातार तीसरे दिन कोई कामकाज नहीं हो सका। इससे पहले सदन की कार्यवाही मणिपुर, महिला सुरक्षा आदि मुद्दों पर 11 बजे,12 बजे और निलंबन पर दो बजे स्थगित की गयी थी। पहले स्थगन के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को अनुचित आचरण के कारण सत्र की शेष अवधि के लिए कार्यवाही से निलंबित कर दिया। भोजनावकाश के उपरांत सदन की कार्यवाही शुरु होने पर संजय सिंह सदन में मौजूद थे।

  • Police ACP के सिर पर हुआ खून सवार, पत्नी और भतीजे की गोली मारकर उतारा मौत के घाट , खुद को भी किया शूट

     Police ACP के सिर पर हुआ खून सवार, पत्नी और भतीजे की गोली मारकर उतारा मौत के घाट , खुद को भी किया शूट

     

     

    पुणे : यहां रविवार देर रात अमरावती के एसीपी भरत गायकवाड़ ने अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद एसीपी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह वारदात करीब 3.30 बजे घटित हुई। भरत की पत्नी और बच्चे यहां पुणे में ही रहते थे।

    भरत गायकवाड़ अमरावती शहर के राजापेठ डिविजन के एसीपी थे। हाल ही में उनका सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर से प्रमोशन हुआ था और वे एसीपी बने थे। उनकी पोस्टिंग अमरावती में हुई थी। उन्होंने सुबह रिवॉल्वर से पहले पत्नी मोनी गायकवाड़ को गोली मार दी, जिनकी उम्र 44 साल थी। आवाज सुनकर 35 वर्षीय भतीजा दीपक गायकवाड़ ऊपर कमरे में पहुचे। दीपक को देखते ही उन्होंने उसे भी गोली मार दी। हालांकि, सास और बेटे सुहास गायकवाड़ को दरवाजे से धक्के देकर दरवाजा बंद कर दिया। फिर खुद के सिर में गोली मार ली और उनकी भी मौत हो गई।

  • सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा सर्वेक्षण पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने को कहा

    सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा सर्वेक्षण पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने को कहा

     

     

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आदेश दिया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण की अनुमति देने वाले वाराणसी अदालत के निर्देश को बुधवार शाम पांच बजे तक लागू नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपील के लिए अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी को कुछ समय दिया जाना चाहिए।

    भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला व न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने मस्जिद प्रबंधन समिति को वाराणसी जिला न्यायालय द्वारा पारित आदेश को चुनौती देने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जाने की अनुमति दी। शीर्ष अदालत ने उपरोक्त निर्देश यह देखने के बाद दिया कि जिला अदालत का आदेश 21 जुलाई शाम 4.30 बजे सुनाया गया था। एएसआई की एक टीम सोमवार को सर्वेक्षण करने के लिए मस्जिद पहुंची थी।

  • केंद्र सरकार ने ईपीएफ खाताधारकों को बड़ा दिया तोहफा, PF पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान, अब नौकरीपेशा लोगों को इतने प्रतिशत मिलेगा ब्याज

    केंद्र सरकार ने ईपीएफ खाताधारकों को बड़ा दिया तोहफा, PF पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान, अब नौकरीपेशा लोगों को इतने प्रतिशत मिलेगा ब्याज

     

     

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने ईपीएफ खाताधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल वित्त मंत्रालय की ओर से EPFO Interest Rate का ऐलान करते हुए 8.15% की ब्‍याज दर कर दिया है। वित्त मंत्रालय के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के एक सर्कुलर में कहा गया क‍ि भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना के प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज जमा करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी दे दी है।

    बता दें कि ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर ब्याज दर बढ़ाई हैं। अब कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया जाएगा। बता दें कि वित्तवर्ष 21-22 के लिए यह दर 8.10 प्रतिशत थी। इसके पहले मार्च में अपनी दो दिन की बैठक में ईपीएफओ (EPFO) ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 2022-23 के कर्मचारी के भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर की बढ़ोतरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था, जिसे आज मंजूर कर लिया गया है। अब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के पांच करोड़ से अधिक खाताधारकों के खातों में डाल दी जाएगी।

    ईपीएफओ मार्च, 2022 में 2021-22 के लिए अपने करीब पांच करोड़ सब्सक्राइबर्स के ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर ले आया था। यह दर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, तब ईपीएफ पर ब्याज दर आठ प्रतिशत हुआ करती थी। 2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी। आपको बता दें कि मार्च, 2020 में ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को कम करके सात महीने के निचले स्तर 8.5 प्रतिशत पर ला दिया था. 2018-19 के लिए यह 8.65 प्रतिशत थी।

  • बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में जुटे युवकों को बस ने रौंदा; 4 की दर्दनाक मौत

    बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में जुटे युवकों को बस ने रौंदा; 4 की दर्दनाक मौत

     

     

    अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घटना टप्पल की है। यहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की भिड़ंत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे युवकों को पीछे से आ रही बस ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण और कार सवार सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।

    दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस ने कार सवार और बाहर खड़े युवकों को रौंद दिया। ये घटना सोमवार सुबह करीब 4:10 बजे की है। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइन स्टोन 56 पर आगरा से नोएडा जा रही एक कार हादसे की शिकार हो गई। कार में सवार बच्चा समेत तीन लोग बुरी तरह से चीख-चिल्ला रहे थे।

    इस दौरान वहां से 4 युवक जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए बाइक से जा रहे थे। कार सवारों की चीखने की आवाज सुनकर चारों युवक रुक गए और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने लगे। इसी दौरान पीछे से आर रही वोल्वो बस ने कार सहित इन सभी युवकों को रौंद दिया। हादसे में कार में सवार एक महिला और पुरुष के साथ 2 और लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

  • टमाटर से भरा पूरा ट्रक लूट ले गया कपल, पीड़ित किसान ने रोते हुए बताई वारदात..

    टमाटर से भरा पूरा ट्रक लूट ले गया कपल, पीड़ित किसान ने रोते हुए बताई वारदात..

    टमाटर से भरा पूरा ट्रक लूट ले गया कपल, पीड़ित किसान ने रोते हुए बताई वारदात..

     

     

     बेंगलुरु में एक कपल को टमाटर लूटने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लूटे हुए टमाटर की कुल कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस इस डकैती में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

    Tomatoes Stolen News: पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरु के आरएमसी यार्ड इलाके में एक कपल को ₹3.5 लाख के टमाटर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बुधवार को हुई इस घटना में तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तमिलनाडु निवासी भास्कर और सिंधुजा के रूप में की है. बता दें कि भास्कर और सिंधुजा पति-पत्नी हैं. एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया है कि अभी इस घटना में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्य आरोपियों की पहचान रॉकी, कुमार और महेश के तौर पर की गई है.

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना 8 जुलाई को तब हुई, जब टमाटरों से भरी एक लॉरी को देखकर बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. गाड़ी रुकवाने के लिए बदमाशों ने झूठे दुर्घटना का नाटक किया. इसके बाद किसान और गाड़ी चला रहे ड्राइवर के साथ बदमाशों ने मारपीट की. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने कथित नुकसान की भरपाई के बहाने किसान को लूट लिया. इसके बाद आरोपियों ने किसान को मालवाहक वाहन में अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया, बाद में उन दोनों को बीच रास्ते में जबरदस्ती छोड़ कर बदमाश आगे निकल गए. इस दौरान वे चोरी किए गए टमाटरों के साथ तमिलनाडु की ओर भाग गए.

    गाड़ी बदलकर भागे आरोपी

    पुलिस ने कहा कि टमाटर चुराने के बाद, आरोपियों ने चोरी की गाड़ी को बेंगलुरु के पीन्या के पास छोड़ दिया और इसके बाद अन्य गाड़ी में बैठकर नौ दो ग्याहर हो गए. आपको बता दें कि इन दिनों टमाटर के दाम आसमान पर हैं, कई जगहों पर टमाटर 110 रुपये किलो से लेकर 120 रुपये किलो तक बेचे जा रहे हैं. वहीं सरकार की पहल के बाद NAFED और NCCF के सेंटरों पर टमाटर के भाव 70 रुपये किलो तक हुए हैं. इससे पहले इन्हीं सेंटरों पर टमाटर का भाव 80 रुपये किलो था.

  • कश्मीर में कई जगह फटे बादल,भूस्खलन और बादल फटने के कारण आम लोग भी चिंतित और डर के माहौल..

    कश्मीर में कई जगह फटे बादल,भूस्खलन और बादल फटने के कारण आम लोग भी चिंतित और डर के माहौल..

     

     

    नई दिल्ली- कश्मीर घाटी में लगातार बारिशों होने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा होते जा रहे हैं। वहीं, दूरदराज के कई इलाकों में भूस्खलन और बादल फटने के कारण आम लोग भी चिंतित और डर के माहौल में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मौसम का मिजाज अगर ऐसे ही बना रहा तो 2014 वाली विनाशकारी बाढ़ जैसे हालात दोबारा देखने को मिल सकते हैं। पिछली बार आई बाढ़ में जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर डूब गई थी।

    रविवार सुबह सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के बटपोरा में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। हायहामा चौक में भारी बारिश के कारण पार्क में खड़ी गई गाड़ियां पानी के साथ बह गईं। जिला प्रशासन कुपवाड़ा ने मौसम के मिजाज को देखकर केरन, करनाह, माछिल, बुदनामल, जुमगुंड, नौगाम, कुमकाडी जैसे क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा है। बारिश के कारण नालों और नदियों के घाट पर भूस्खलन की संभावनाएं अधिक होती हैं, इसलिए ऐसे इलाकों में घूमने से एहतियात बरतने को भी कहा गया है।

    दिशा निर्देश के अनुसार जब तक मौसम के मिजाज में सुधार नहीं आता तब तक इन क्षेत्रों में आम जनता के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। शनिवार को जम्मू कश्मीर में हो रही बारिशों से कई इलाकों में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। गनीमत की बात है कि कश्मीर में इन घटनाओं में ज्यादा नुकसान नहीं देखने को मिला है।

    मौसम विभाग के अनुमान आज आसमान बादलों से घिरा रहने के साथ-साथ हल्की बारिशों की संभावना हैं। विभाग द्वारा चेतावनी जताते हुए कहा गया हैं कि पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक बाढ़, भूस्खलन, भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं, लोगों को सतर्क रहने और नदियों, नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

  • जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय बीते कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज की मांग हुई पूरी, केंद्र ने दी अनुमति

    जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय बीते कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज की मांग हुई पूरी, केंद्र ने दी अनुमति

     

     

    नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया को मेडिकल कॉलेज शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। देश के प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शुमार दिल्ली का जामिया विश्वविद्यालय बीते कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहा था। गौरतलब है कि दिल्ली में स्थित अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी तक में फिलहाल मेडिकल कॉलेज नहीं है।

    रविवार को जामिया मिलिया इस्लामिया का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के दौरान जामिया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने घोषणा की कि केंद्र सरकार ने जामिया में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की अनुमति दे दी है।

    वाइस चांसलर द्वारा की गई इस घोषणा के दौरान मंच पर उपराष्ट्रपति और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे। विश्वविद्यालय का कहना है कि यह मेडिकल कॉलेज न केवल दक्षिण दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी है, बल्कि यूपी और हरियाणा के आसपास के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी होगा।

    स्वतंत्रता संग्राम और असहयोग आंदोलन से जन्मी संस्था जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपनी स्थापना के 102 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी गौरवमयी यात्रा पूरी करने के बाद अब जामिया मिलिया इस्लामिया शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम हासिल करना चाहता है। इसके लिए जामिया ने केंद्र सरकार से जामिया परिसर के भीतर ही एक मेडिकल कॉलेज शुरू करने की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

    जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कि जामिया में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने पर यहां एमबीबीएस जैसे महत्वपूर्ण मेडिकल कोर्सेज भी शुरू हो सकेंगे।

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान भी कुलपति ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मंजूरी प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपति की सहायता मांगी थी। राष्ट्रपति से हुई इस मुलाकात से पहले भी विश्वविद्यालय केंद्र सरकार से मेडिकल कॉलेज के लिए मंजूरी देने की अपील कर चुका था।

    प्रो. अख्तर ने राष्ट्रपति से जनजातीय छात्रों के लिए एक छात्रावास स्थापित करने में मदद मांगी है। विश्वविद्यालय जनजातीय अध्ययन एवं विकास विभाग और जनजातीय छात्रों के लिए एक छात्रावास स्थापित करना चाहता है और इसके लिए मदद की आवश्यकता है। शैक्षणिक कार्यक्रमों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय में अतिरिक्त शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए भी अनुरोध किया था।