Category: NATIONAL

  • बड़ी खबर ;ग्रह मंत्री अमित शाह की बहन का मुंबई में हुआ निधन, अगले दो दिनों के कार्यक्रम रद्द

     बड़ी खबर ;ग्रह मंत्री अमित शाह की बहन का मुंबई में हुआ निधन, अगले दो दिनों के कार्यक्रम रद्द

     

    मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। राजेश्वरीबेन (65) साल की थी। उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद इलाज चल रहा था, और बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    पिछले हफ्ते, शाह ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी। उनके निधन के बाद, शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके अहमदाबाद में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने की संभावना है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। शाह कुछ दिनों के लिए मकर संक्रांति पर्व पर अहमदाबाद में थे जब उन्हें दुखद संदेश मिला।

    भाजपा के एक नेता ने कहा कि अपनी बड़ी बहन की मृत्यु के बाद अमित शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। अमित शाह को आज गुजरात में दो सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेना था। एक कार्यक्रम बनासकांठा जिले के देवदार में बनास डेयरी में और दूसरा गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में था। अमित शाह का बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं और उत्पादों को लॉन्च करने और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था।

  • महासचिव चंपत राय ने दी श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी हर जानकारी

    महासचिव चंपत राय ने दी श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी हर जानकारी

     महासचिव चंपत राय ने दी श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी हर जानकारी

     

    अयोध्या – 22 जनवरी को होने वाले श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दाैरान चंपत राय ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12.20 से 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद सभी महानुभाव, प्रधानमंत्री, डॉ. मोहन भागवत और मुख्यमंत्री अपने मनोभाव प्रकट करेंगे। इसके अलावा देशभर के 150 से अधिक संतों को समारोह का न्योता भेजा गया है। 22 जनवरी को सूर्यास्त 5 बजकर 45 मिनट पर होगा। उसके बाद अयोध्या में प्रभु की प्रसन्नता के लिए अयोध्या में दीप जलाए जाएंगे।

    पीएम का कहना है ऐसा ही पूरे देश के लोग करें। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को पूरा करने के लिए 20 और 21 जनवरी को राम लला के दर्शन बंद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के दिन परिसर में 8000 कुर्सियां लगाई जाएंगी। कर्मकांड की सभी विधि वाराणसी के लक्ष्मीकांत दीक्षित जी के द्वारा संपन्न होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधी कल यानी 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी और पूजन विधि 21 जनवरी तक चलेगी. मंदिर में भगवान राम के बालरूप को स्थापित किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने बताया कि रामलला को 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। मूर्ति का वजन 120 से 200 किलो है। खड़ी प्रतिमा 5 वर्ष के बालक के स्वरुप की होगी। मसलन, 18 जनवरी को प्रतिमा आसन पर खड़ी कर जाएगी।

  • 2024 बजट में डिफेंस के लिए बड़े ऐलान संभव, एक्सपोर्ट बढ़ाने पर होगा फोकस

    2024 बजट में डिफेंस के लिए बड़े ऐलान संभव, एक्सपोर्ट बढ़ाने पर होगा फोकस

    2024 बजट में डिफेंस के लिए बड़े ऐलान संभव, एक्सपोर्ट बढ़ाने पर होगा फोकस

     

    India Budget 2024: इस साल लोकसभा चुनाव होने है तो इस वजह से अंतरिम बजट पेश किया जाएगा. इस बार के बजट से कई सेक्टर्स को काफी उम्मीदें हैं. सूत्रों के मुताबिक, कई अधिकारियों ने इस बार के रक्षा बजट के लिए बड़े ऐलान के संकेत दिए हैं.  

    1 फरवरी को वित्त मंत्री देश का बजट पेश करेंगी. इस बार का बजट वोट ऑन अकाउंट होने वाला है. इस साल लोकसभा चुनाव होने है तो इस वजह से अंतरिम बजट पेश किया जाएगा. इस बार के बजट से कई सेक्टर्स को काफी उम्मीदें हैं. सूत्रों के मुताबिक, कई अधिकारियों ने इस बार के रक्षा बजट के लिए बड़े ऐलान के संकेत दिए हैं.

    ज़ी बिज़नेस के मुताबिक, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा है कि बजट में सरकार का फोकस डिफेंस एक्सपोर्ट को बढ़ाने पर होगा. रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने हमारी सहयोगी वेबसाइट से कहा कि इस वित्तीय वर्ष में हम अभी तक करीब 16,000 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट कर चुके हैं.

    रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने के मुताबिक, इस साल डिफेंस एक्सपोर्ट को 20,000 करोड़ पर ले जाना चाहते हैं. इसमें प्राइवेट सेक्टर का योगदान भी काफी ज्यादा है. 2024 बजट में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए जो भी जरूरत है, वह उपलब्ध की जाएगी.

    मिल सकता है पर्याप्त बजट

    उम्मीद की जा रही है कि इस बार वित्त मंत्रालय से रक्षा मंत्रालय को पर्याप्त बजट मिल सकता है. रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने आगे कहा है कि अभी नेवी में आत्मिर्भरता में काफी इजाफा देखा गया है. इसके साथ ही चार पब्लिक सेक्टर शिपयार्ड और एक प्राइवेट सेक्टर शिपयार्ड में जो भी जरूरते हैं, वह सभी उपलब्ध है.

    किस दिन आ रहा है बजट?

    1 फरवरी को देश का बजट (Budget) पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) इस बार छठी बार देश का बजट पेश करेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद का बजट सत्र इस बार 31 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगा. वहीं, यह सत्र 9 फरवरी तक चलेगा.

  • जानवरों को जहर देकर मारते थे फिर उनका मीट बड़े-बड़े होटलों और रेस्टोरेंटों से बेचने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

    जानवरों को जहर देकर मारते थे फिर उनका मीट बड़े-बड़े होटलों और रेस्टोरेंटों से बेचने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

     

    मेरठ – अगर आप भी होटलों और ढाबों पर मीट खाने के शाैकीन हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। खबर यह है कि यूपी पुलिस ने दो ऐसे लोगों को पकड़ा है जोकि पहले जानवरों को जहर देकर मारते थे फिर उनका मीट होटलाें और रेस्टोरेंटों में बेचते थे। आरोपियों के नाम सुमित निवासी मेरठ और शाकिब निवासी अमरोहा बताए हैं।

    आरोपी अधिकतर ताैर पर उन होटलों व रेस्टोरेंटों पर मीट बेचते थे जोकि हाईवे पर स्थित हैं। कुल 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अब आप ही अनुमान लगाइए जिस जानवर के शरीर में जहर होगा उसका मीट जो ग्राहक खाते होंगे उनके शरीर को कितना नुकसान हो रहा होगा। नंगली किठौर निवासी मुनकाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गांव में उसके घेर में गुरुवार दोपहर दो युवक हैंडपंप पर हाथ धो रहे थे। वे बच्चों को देख चंपत हो गए। इसके करीब आधा घंटा बाद उनकी भैंस मर गई। मुनकाद ने मुर्दा मवेशी ठेकेदार भूषण निवासी भटीपुरा किठौर, सुमित निवासी कैली खरखौदा, करन, राहुल और शेखर निवासी हापुड़ पर भैंस को विष देकर मारने का आरोप लगाया। परिजनों ने मुर्दा मवेशी ठेकेदार को सूचना दी। शाम को सुमित गाड़ी लेकर भैंस उठाने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। सुमित ने मृत भैंस लदी गाड़ी भटीपुरा के जंगल में छोड़ दी। करीब 40 मिनट बाद चालक पुनः पहुंचा और गाड़ी लेकर नंगलामल, मुंडाली के रास्ते खरखौदा फिर लालपुर होते हुए हापुड़ पहुंचा। ग्रामीण उसके पीछे लगे रहे। ग्रामीणों ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस अवैध कमेले में पहुंची तो वहां आधा दर्जन बाइक, दो अवैध मांस लदी पिकअप लगभग डेढ दर्जन लोग कटान में लगे थे जो पुलिस को देख फरार हो गए थे।

  • भारत के बढ़ते कदम ; PM मोदी आज करेंगे समंदर पर बने ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन,2 घण्टे का सफर अब मात्र 20 मिनट में होगा तय, जानें ब्रिज की खास बातें

     

     

    मुंबई : पीएम मोदी आज मुंबई में समंदर पर बने भारत के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। इस 22 किलोमीटर लंबे पुल से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में महज 20 मिनट लगेंगे। इसके उद्घाटन के बाद लोगों का दो घंटे का सफर मात्र 20 मिनट में तय होगा। इस पुल का पूरा नाम अटल बिहारी वाजपेई शिवडी न्हावाशेवा अटल सेतु (एमटीएचएल) है।

    Pm Modi Atal Setu Inauguration India Longest Sea Bridge News Updates In  Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Atal Setu:पीएम मोदी आज देश के सबसे  लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन,

    दरअसल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इसका नाम अटल सेतु रखा गया है। ये देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज होगा, जिसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर होगी। ये 6 लेन वाला रोड ब्रिज है। इस पुल का 16.5 किलोमीटर हिस्सा मुंबई के समुद्र के ऊपर और 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन के ऊपर बना है। पिछले गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में एमटीएचएल की टोल की दरों को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक यह पुल सिर्फ कार चालकों के लिए होगा।

    Atal Setu: देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, नवी  मुंबई से जुड़ेगा ये पुल

    ब्रिज की खास बातें
    -अटल सेतु मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक सूत्र में जोड़ने वाला है।
    -सिक्स लेन वाले इस ब्रिज पर हर रोज 70 हजार से अधिक गाड़ियों का ट्रैफिक चल सकता है।
    -पुल पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे फर्राटा रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी जिससे घंटों का सफर मिनटों में तय होगा।
    -वहीं, मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर को इस ब्रिज पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
    -करीब 22 किलोमीटर लंबे पुल से दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में महज 15-20 मिनट लगेगा।
    -इससे करीब डेढ़ से दो घंटे से ज्यादा का वक्त बचेगा।
    -इतना ही नहीं एक आकलन के मुताबिक हर गाड़ी से करीब 300 रुपये का ईंधन बचेगा।
    -इस पुल को बनाने में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है।
    -सिक्स लेन के अलावा इसमें दोनों तरफ एक-एक एग्जिट लाइन का भी इंतजाम किया गया है।
    -साथ ही यह पुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले 190 सीसीटीवी कैमरे से लैस है।

     

    इसे बनाने पर कितना आया खर्च?
    मुंबई की रफ्तार को और गति देने वाले इस पुल की लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर करीब 5.5 किमी है। माना जा रहा है कि इस पुल के बन जाने से मुंबई और नवी मुंबई के बाद अब तीसरी मुंबई बनाने की राह आसान हो जाएगी। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल तो है ही ये दुनिया का 12वां सबसे लंबा समंदर पर बना पुल भी है जो 17 हजार 840 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है। अटल सेतु ना सिर्फ दो बड़े शहरों को करीब लाएगा बल्कि अपनी बेहतरीन बनावट, समुद्री सुंदरता और विदेशी फ्लेमिंगो के कारण मुंबइकरों के सफर को रोमांचित और खूबसूरत भी बनाएगा।

    पीएम मोदी भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का करेंगे उद्घाटन, pm-modi -to-visit-maharashtra-inaugurate-indias-longest-sea-bridge-atal-setu

    वहीं पीएम मोदी आज नासिक में पीएम मोदी 27वें यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही पीएम का रोड शो भी होगा जिसके बाद वह नासिक के प्रसिद्ध कालाराम मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके अलावा नवी मुंबई के एक सार्वजिनिक कार्यक्रम में पीएम मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को विकास की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

  • महबूबा मुफ्ती के काफिले की कार सड़क हादसे में हुए दुर्घटनाग्रस्त

     महबूबा मुफ्ती के काफिले की कार सड़क हादसे में हुए दुर्घटनाग्रस्त

     

    श्रीनगर -पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती गुरुवार को उस समय बाल-बाल बच गईं जब उनका वाहन राज्य के अनंतनाग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुश्री मुफ्ती अनंतनाग में अग्निपीड़ितों से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान संगम बिजबेहरा के समीप उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के घायल होने की रिपोर्टें नहीं है। पीडीपी प्रमुख एवं उनके सुरक्षा अधिकारी सकुशल हैं।

    सुश्री मुफ्ती की पुत्री इल्तिजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा , “ खुदा की रहमत से वह और उनके सुरक्षा अधिकारी बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बच गए।”सड़क हादसे के बाद सुश्री मुफ्ती ने अनंतनाग में अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात की। गौरतलब है कि अनंतनाग में खानबल के बोट कॉलोनी इलाके में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से 10 से अधिक मकानें जलकर राख हो गयी।

  • 22 जनवरी को अयोध्या में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, UP के DGP ने बताया प्लान

    22 जनवरी को अयोध्या में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, UP के DGP ने बताया प्लान

    22 जनवरी को अयोध्या में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, UP के DGP ने बताया प्लान

     

    Pran Pratishtha: यूपी के डीजीपी के मुताबिक, अयोध्या नगरी में 10 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. शहर में जो भी टेक्निकल इक्विपमेंट्स लगाए जा रहे हैं, वो काफी मॉडर्न हैं और तमाम सुविधाओं से लैस होंगे.

    अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे तैयारियों में भी तेजी देखी जा रही है. तैयारियां सिर्फ मंदिर को चमकाने ही नहीं बल्कि चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने की भी हो रही है.

    उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सुरक्षा को लेकर पूरा प्लान बताया है. उनके मुताबिक पुलिस की गाड़ियां नियमित समय पर पेट्रोलिंग करेंगी. साथ ही सीसीटीवी कवरेज भी हो रहा है. प्राण प्रतिष्ठा के दिन और बाद में दर्शनार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

    यूपी के डीजीपी के मुताबिक, अयोध्या नगरी में 10 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. शहर में जो भी टेक्निकल इक्विपमेंट्स लगाए जा रहे हैं, वो काफी मॉडर्न हैं और तमाम सुविधाओं से लैस होंगे. ड्रोन के जरिए सरयू नदी की सुरक्षा ड्रोन से होगी. सभी एजेंसियों के आपसी कॉर्डिनेशन से कार्यक्रम चल रहा है. वहां की चीजों का निरीक्षण लगातार जारी है.

    उन्होंने आगे कहा, 17 या 18 जनवरी से भारी वाहनों को अयोध्या से डायवर्ट किया जाएगा, जिसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी समय-समय पर जारी की जाएगी. यह जानकारी सोशल मीडिया, आधिकारिक वेबसाइट और प्रिंट मीडिया पर उपलब्ध कराई जाएगी. आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी. सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल जीआरपीएफ की तैनाती होगी.

    सिर्फ आमंत्रित लोग ही आ सकेंगे अयोध्या

    वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि 20-22 जनवरी तक केवल आमंत्रित सदस्य ही अयोध्या जा सकेंगे. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पूरी अयोध्या की अभेद सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे. मिश्रा की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया कि 20 से 22 जनवरी के मध्य अयोध्या में उन्हीं लोगों के आने की व्यवस्था हो, जिनको ट्रस्ट ने आमंत्रित किया है. सड़क और रेल मार्ग पर जरूरी इंतजाम किए जाएं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए शहर की 10,715 जगहों पर कैमरों की मदद से हर व्यक्ति की शिनाख्त करने की व्यवस्था को भी लागू करने को कहा गया है. अयोध्या में मादक पदार्थों का सेवन न हो, इस पर भी विशेष नजर रखने के आदे दिए गए हैं. शहर में मौजूद हर बाहरी शख्स का भी वेरीफिकेशन कराया जाएगा.

  • Delhi-NCR से कश्मीर और पाकिस्तान तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र

    Delhi-NCR से कश्मीर और पाकिस्तान तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र

     

    दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. झटके काफी देर तक महसूस किए गए.

    रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई तीव्रता

    दिल्ली-NCR से कश्मीर और पाकिस्तान तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र

    दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके

    दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. झटके काफी देर तक महसूस किए गए. भूकंप उत्तर भारत के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है. भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद रहा है. उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे हैं.

  • प्रभु श्रीराम का निमंत्रण मिलने के बाद कांग्रेस ने समारोह का किया बायकॉट, जनता कांग्रेस का बॉयकॉट करेगी: अनुराग ठाकुर

     प्रभु श्रीराम का निमंत्रण मिलने के बाद कांग्रेस ने समारोह का किया बायकॉट, जनता कांग्रेस का बॉयकॉट करेगी: अनुराग ठाकुर

     

    मुंबई: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज अपने मुंबई प्रवास के दौरान कांग्रेस द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बॉयकॉट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

    अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा कभी नहीं बदल सकता। यह वही कांग्रेस है जिसने एफिडेविट देकर श्री राम को काल्पनिक बताया था। यह वही कांग्रेस है जिसने वादा किया था कि हम उसी जगह पर पुनः बाबरी मस्जिद तामीर करेंगे। यह वही कांग्रेस है जिसने रामलला का मंदिर ना बने इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी की थी। यह वही कांग्रेस है जो रामसेतु से लेकर श्री राम से जुड़े प्रत्येक बात का विरोध करती आई है। कांग्रेस आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बॉयकॉट कर रही है, कल देश कांग्रेस का बॉयकॉट करेगा”। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “कांग्रेस ने सदैव अपने सहयोगियों के माध्यम से सनातन धर्म को कुचलने और खत्म करने की बात की है। इसी कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद की झूठी थ्योरी (theory ) फैलाई।

  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का रिजल्ट जारी, जानें किस शहर को सबसे ज्यादा स्वच्छ होनें का मिला खिताब..

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का रिजल्ट जारी, जानें किस शहर को सबसे ज्यादा स्वच्छ होनें का मिला खिताब..

    रिजल्ट के मुताबिक एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सातवीं बार इंदौर पहले स्थान पर रहा

    सूरत को भी इंदौर के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे, आंध्र प्रदेश का विशाखापट्‌टनम चौथे और मध्य प्रदेश का भोपाल पांचवें नंबर पर रहा।

    बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड चंडीगढ़ को दिया गया

     

    नई दिल्ली –आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का रिजल्ट केंद्र सरकार ने जारी किया। रिजल्ट के मुताबिक एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सातवीं बार इंदौर पहले स्थान पर रहा। सूरत को भी इंदौर के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे, आंध्र प्रदेश का विशाखापट्‌टनम चौथे और मध्य प्रदेश का भोपाल पांचवें नंबर पर रहा। यूपी की बात करें तो स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नोएडा शहर ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में नोएडा को चुना गया है। इसके चलते नोएडा को फाइव स्टार रैंकिंग भी मिली है। बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड चंडीगढ़ को दिया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों का ऐलान होने के बाद नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने हाथों से यह पुरस्कार दिया है। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया है। बताया गया है कि राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले 13 शहरों में से 2 यूपी के ही है। नोएडा, गाजियाबाद. अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ समेत कुछ अन्य शहरों को राज्य पुरस्कार मिला है।