Category: JALANDHAR

  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पहले निकाली विशाल कलश यात्रा,पूरा शहर हुआ कृष्णमय..

     

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पहले निकाली विशाल कलश यात्रा,पूरा शहर हुआ कृष्णमय..

    .

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक प्रकल्प मंथन जो कि गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु चलाया जा रहा है। उसके अंतर्गत जालंधर वासियों के सहयोग द्वारा 17 नवंबर से 23 नवंबर तक। साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौंक, गोपाल नगर, जालंधर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

    स्वामी सज्जनानंद ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कथा का समय शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। कथा का वाचन करने के लिए विश्व विख्यात भागवताचार्य साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी जालंधर शहर पधार रही हैं। इसी उपलक्ष्य में जालंधर शहर में भव्य विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कथा स्थल से मंगल कलश यात्रा शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस कथा स्थल पर पहुंची।

     

     

    विस्तृत जानकारी देते हुए स्वामी सज्जनानंद ने बताया कि असंख्य सौभाग्यशाली महिलाओं ने पीत वस्त्रों में अपने शीश पर कलश धारण कर विश्व की मंगल कामना के लिए शहर की परिक्रमा की। कलश यात्रा का शुभारंभ जालंधर कैंट के सीईओ ओम पाल सिंह एवं ब्रिगेडियर सुनील कुमार के परिवार द्वारा विधिवत् पूजन करवाकर हुआ।

    इसके पश्चात नारियल फोड़ कर यात्रा को रवाना किया गया। कलश यात्रा में भगवान श्री कृष्ण जी की बहुत सुंदर पालकी बनाई गई। गोप मंडली द्वारा यात्रा में कीर्तन एवं नृत्य किया गया। वेद पाठियों की सुंदर झांकी द्वारा वेदों का घर घर गुणगान हो, ऐसा संदेश दिया गया। कलश यात्रा दौरान शहर का नज़ारा ऐसा लग रहा था मानों जालंधर वृंदावन बन गया हो। कलश यात्रा का स्वागत करने के लिए स्थान स्थान पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं एवं शहर वासियों द्वारा फूलों की वर्षा की गई, लंगर, जल, प्रसाद आदि के स्टॉल्स लगाए गए। स्वामी जी ने बताया कलश यात्रा में तीनों देव ब्रह्मा, विष्णु व महेश के साथ-साथ 33 कोटि देवी देवता स्वयं कलश में विराजमान होते हैं। वहीं कलश को धारण करने वाले जहां से भी शहर का भ्रमण करते हैं वहीं की धरा स्वयं सिद्व होती जाती है। जो अपने सिर पर कलश धारण करता है उसकी आत्मा को ईश्वर पवित्र और निर्मल करते हुए अपनी शरण में ले लेते हैं। आगे जानकारी देते हुए स्वामी जी ने बताया कि श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की सारी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी है। सुंदर पंडाल संगत के लिए सज चुका है। श्री कृष्ण जी एवं गौ मैया का सुंदर दरबार सज चुका है। सारी संगत इस भव्य आयोजन में सादर आमंत्रित है। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा, दीपक बाली, राजेश विज, रमेश शर्मा, दविंदर रोनी पार्षद, महेश गुप्ता, कुमुद शर्मा, लक्की पंचवटी गौशाला, योगेश धीर अमित सहगल आदि मौजूद थे

  • ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ

    ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ

    ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ

    *ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਪਾਵਨ ਇਤਿਹਾਸਕ ਅਸਥਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ(ਪ: ਛੇਵੀਂ) ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਵਿਖੇ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜਾ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਸਵੇਰੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਸਮਾਪਤੀ ਉਪਰੰਤ ਭਾਈ ਤਰਸੇਲ ਸਿੰਘ ਜੀ CRPF ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਦੁਆਰਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ ਸਵੇਰੇ 10 ਤੋਂ ਦੁਪਹਿਰ ਵਜੇ ਤੱਕ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ ਸਜਾਏ ਗਏ |

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਕਰਮਵੀਰ ਸਿੰਘ ਪਟਿਆਲੇ ਵਾਲੇ, ਭਾਈ ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਾਰਸ, ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਭਾਈ ਅਭਿਤੇਜ ਸਿੰਘ, ਇਸਤਰੀ ਸਤਿਸੰਗ ਸਭਾ ਨੇ ਹਾਜਰੀ ਭਰੀ । ਰਾਤ ਨੂੰ ਸੱਤ ਤੋਂ 10 ਵਜੇ ਤੱਕ ਦੀਵਾਨ ਸਜਾਏ ਗਏ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਭਾਈ ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਾਰਸ ਨੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੀ।*

  • शराब पीने से रोकने पर भतीजे ने murder की  वारदात को दिया अंजाम,ताया पर कृपाण से हमला कर  उतारा मौत के घाट..

    शराब पीने से रोकने पर भतीजे ने murder की  वारदात को दिया अंजाम,ताया पर कृपाण से हमला कर  उतारा मौत के घाट..

     

    नूरपुरबेदी  : नूरपुरबेदी थाने के अंतर्गत पड़ते गांव कीमा बास खड्ड राजगिरि में शराब पीने से रोकने पर गुस्से में भतीजे ने ताया पर कृपाण से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने फरार हुए 3 आरोपियों में शामिल मृतक के भतीजे, भाभी तथा उसकी भतीजी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रमुख नूरपुरबेदी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि हरजीत कौर पत्नी स्वर्गीय शादी लाल निवासी कुलग्रां, थाना नंगल ने पुलिस को दी गई। शिकायत में बताया कि वह 8 नवम्बर को अपने मायके गांव कीमा बास में ताया भगत राम के पोते व पोती की शादी में शामिल होने आई थी। 9 नवम्बर को घटना वाले दिन भगत राम के पोते के गांव थलूह जिला रूपनगर में 9 नवम्बर को हुए विवाह समागम से होकर वापस मायके गांव कीमा बास में पहुंची थी।

    रात करीब 11 बजे जब वह अपने पिता रोशन लाल (65) पुत्र सिबू राम व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ घर पर मौजूद थी तो उसके चाचा का लड़का लखविंदर सिंह उर्प ​​लक्की पुत्र स्व. सोहन सिंह निवासी गांव कीमा बास उसके घर के बाहर आया तथा जोर-जोर से चिल्लाने व गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान वह अपने हाथ में कृपाण लिए हुए था। उसके साथ उसकी माता नछत्तर कौर व उसकी बहन अमरजीत कौर भी थी, जिन्होंने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह घर से बाहर निकलकर गली में देखने आए तो गली में घर के बाहर खड़े लखविंदर सिंह ने उसके पिता पर अपने हाथ में ली हुई कृपाण से हमला कर दिया, जोकि शिकायतकर्ता के पिता के दाहिने हाथ पर गुट पर लगने से लहुलूहान हो गए।

  • Big News: Goraya के पास Train में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, लुधियाना से Jalandhar आ रही थी गाड़ी

    You are currently viewing Big News: Goraya के पास Train में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, लुधियाना से Jalandhar आ रही थी गाड़ी

    Train caught fire near Goraya, passengers narrowly escaped, the train was coming from Ludhiana to Jalandhar.

    Big News: Goraya के पास Train में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, लुधियाना से Jalandhar आ रही थी गाड़ी

    गोरायाः इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत लुधियाना से जालंधर आ रही एक ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई। जिस कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी-माली नुकसान नहीं हुआ। जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर फायर सिलडेंरों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की खबर मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जयपुर अजमेर ट्रेन नंबर 19611 अप लुधियाना से जालंधर जा रही थी तभी S4 कोच की ब्रेक जाम होने के कारण कोच के नीचे आग लग गई, जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर मौली संदीप कुमार ने एसपीएल 81 को दी। जिसके बाद प्वाइंट्समैन दीपक रॉय ने रेड सिग्नल दिखाने के लिए कहा और सिग्नल दिखाने के बाद जब ट्रेन गेट पर रोकी तो कोच में फायर सिलेंडर की मदद से ट्रेन नीचे लगी आग को बुझाया गया।

    वहीं सूत्रों के अनुसा यह भी पता चला कि ट्रेन के एस-4 डिब्बे की आग पर करीब चार सिलेंडरों की मदद से काबू पाया गया है। बताया जा रहा है कि काफी देर तक ट्रेन यहां रुकने के बाद आगे जाने के लिए रवाना हुई।

  • कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ़ सख्त कदम उठाया

    कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ़ सख्त कदम उठाया

     

    *कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ़ सख्त कदम उठाया*

    *60 स्कूलों और कॉलेजों में 19 सूचनात्मक साइबर अपराध शिविर आयोजित किए गए, मुख्य सवालों के जवाब दिए गए*

    *764 शिकायतों का समाधान किया गया, 10 मामले दर्ज किए गए*

     

    MBD NEWS : (सुमेश शर्मा) पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा आई.पी.एस के नेतृत्व में, कमिश्नरेट पुलिस ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे के खिलाफ़ कड़ा रुख अपना रही है, ड्रग्स, स्ट्रीट क्राइम और ईव टीजिंग जैसे मुद्दों को संबोधित करने वाले सफल अभियानों के बाद।

    * 60 स्कूलों, कॉलेजों और 35 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों की भागीदारी के साथ कुल 19 सूचनात्मक साइबर अपराध शिविर आयोजित किए गए, जिसमें उन्हें विभिन्न साइबर अपराध विधियों के बारे में शिक्षित किया गया।

    * एक समर्पित साइबर अपराध पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया है। 2024 में, 883 साइबर अपराध शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 764 का समाधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराध से संबंधित 10 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं और जांच जारी है।

    * कमिश्नरेट पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आपको कोई कॉल आती है जिसमें दावा किया जाता है कि ट्राई आपका फोन काट देगा या अगर कोई आपसे संपर्क करता है और दावा करता है कि पुलिस, सीबीआई, ईडी या आईटी विभाग आपके फोन को काट रहा है, तो ऑफ़लाइन चैनलों के माध्यम से उनके दावों को सत्यापित करना सुनिश्चित करें।

    * अगर कोई कॉल करता है और कहता है कि आप “डिजिटल गिरफ्तारी” के तहत हैं, तो जवाब न दें। इसके अलावा, वीडियो मोड पर किसी भी कॉल का जवाब देने से बचें और कभी भी अपरिचित लिंक पर क्लिक न करें। यह एक घोटाला हो सकता है।

    *1930 पर साइबर अपराध पुलिस से संपर्क करें या https://cybercrime.gov.in/ पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। सुरक्षा उपाय के रूप में, कमिश्नरेट पुलिस सभी से आग्रह करती है कि वे फोन पर या संदेशों के माध्यम से कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।*

  • सवार को बचाने के टक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी Bus, 6 यात्री गंभीर रूप से Injured

    सवार को बचाने के टक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी Bus, 6 यात्री गंभीर रूप से Injured

    Bus overturns while trying to save bike rider, 6 passengers seriously injured
    Bike

    सवार को बचाने के टक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी Bus, 6 यात्री गंभीर रूप से Injured

    नवांशहरः नवांशहर के अन्तर्गत आते चंडीगढ़ रोड स्थित नाई मजारा गांव के पास शनिवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक बस अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि इस हादसे में बस सवार आधा दर्जन के करीब सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से हुई गायल सवारियों को बस से बाहर निकाल तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि यह बस जयपुर से जम्मू जा रही थी इस दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लिंक सड़क से नेशनल हाईवे पर आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर का संतुलन खो गया और बस नेशनल हाईवे पर ही पलट गई। बता दें कि इस बस में करीब 25 लोग सवार थे जिसमें से ज्यादातर सवारियों को मामूली चोटे आई, जबकि 5-6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

    वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से हुई घायल सवारियों को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस हादसे दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा। घटना की जानकारी मिलते ही डला चौकी के इंचार्ज विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और इस सड़क हादसे की जांच में जुट गए हैं।

  • दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

    A massive fire broke out on the third floor of the shop, all the goods were burnt to ashes

    दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

    •  जालंधरः महानगर के अधीन आते पांज पीर चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक दुकान की तीसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते इसने विकराल रूप घारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में जानी नुकसान से बचाव रहा, लेकिन दुकान के लिए रखा गया गार्मेंट्स का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए दुकान के मालिक वरुण ने बताया कि वह बाजार में मनिहारी का काम करते हैं और मेरी बेटी दुकान पर सबसे पहले पहुंची थी। उसने देखा कि दुकान के अंदर धुआं हो रहा है जब उनकी बेटी ने ऊपर जाकर देखा तो आग लगी हुई थी। जिसके बाद उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दुकान मालिक ने बताया कि बताया कि इस घटना में उनका दुकान में रखा सारा साामन जलकर पूरी तरह से राख हो गया है।

    वहीं, फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की पांज पीर चौक में स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास आग लगी है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है।

  • नगर कीर्तन के मद्देनजर नगर निगम सीमा के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में 12 नवंबर को आधे दिन की छुट्टी

    नगर कीर्तन के मद्देनजर नगर निगम सीमा के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में 12 नवंबर को आधे दिन की छुट्टी

     

    नगर कीर्तन के मद्देनजर नगर निगम सीमा के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में 12 नवंबर को आधे दिन की छुट्टी

    MBD NEWS:(सुमेश शर्मा) जालंधर, 8 नवंबर: श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में 12 नवंबर को जालंधर शहर में सजाए जाने वाले नगर कीर्तन के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जालंधर नगर निगम की सीमा में 12 नवंबर 2024 को दोपहर में सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

  • प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन के लिए 9 स्थान निर्धारित

    प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन के लिए 9 स्थान निर्धारित

     

    प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन के लिए 9 स्थान निर्धारित

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 8 नवंबर:जिला प्रशासन ने विभिन्न संगठनों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जिले में 9 स्थान निर्धारित किए हैं।
    अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट मेजर डा.अमित महाजन ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पुड्डा ग्राउंड तहसील कॉम्प्लेक्स के सामने, देश भगत मेमोरियल हॉल, बर्ल्टन पार्क, दशहरा ग्राउंड जालंधर कैंट, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड करतारपुर, दाना मंडी भोगपुर, कपूरथला रोड नकोदर के पश्चिम की ओर, दाना गांव सैफावाला (फिल्लौर ) नगर पंचायत कॉम्प्लेक्स शाहकोट स्थान निर्धारित किए गए है।
    आदेश में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन से पहले पुलिस कमिश्नर या सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट ( जो भी लागू हो) से पूर्व अनुमति लेनी होगी। इसी तरह प्रदर्शन के दौरान चाकू, लाठी आदि किसी भी तरह का हथियार ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
    आयोजक को प्रत्येक उपयुक्त जंक्शन पर प्रदर्शन के साथ मार्शल और शांतिपूर्ण मार्च सुनिश्चित करने के लिए लिखित निर्देश देना होगा। प्रदर्शन के दौरान अपने अवैध कार्यों के कारण होने वाले जीवन या संपत्ति के किसी भी नुकसान के लिए आयोजक/प्रदर्शक जिम्मेदार होंगे।
    ये आदेश 7 नवंबर, 2024 को जारी होने के बाद अगले दो महीने तक लागू रहेंगे।

  • डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर-होशियारपुर हाईवे के डिवाइडर पर फूल- पौधे लगाने वाले नागरिकों की गाड़ी रोक कर प्रशंसा की

    डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर-होशियारपुर हाईवे के डिवाइडर पर फूल- पौधे लगाने वाले नागरिकों की गाड़ी रोक कर प्रशंसा की

    डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर-होशियारपुर हाईवे के डिवाइडर पर फूल- पौधे लगाने वाले नागरिकों की गाड़ी रोक कर प्रशंसा की

    अन्य लोगों को भी पर्यावरण संभाल और सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए आगे आने का न्योता

    MBD NEWS: जालंधर, 8 नवंबर:डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने गुरुवार को आदमपुर से वापस आते समय, गांव चूहड़वाली के पास जालंधर-होशियारपुर हाईवे डिवाइडर पर दो लोगों को फूल लगाते देख कर अपनी गाड़ी रोक उनके प्रयासों की सराहना की। यह दो व्यक्ति सतिंदर पाल सिंह और सुखविंदर पाल सिंह जो डिवाइडर पर फूल-पौधे लगा रहे थे उनसे डिप्टी कमिश्नर ने मुलाकात की और उनके समर्पण की सराहना की।
    इस दौरान डा.अग्रवाल ने अन्य लोगों को भी पर्यावरण संभाल एवं सड़कों के सौन्दर्यीकरण के लिए आगे आने को कहा । उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए ।उन्होंने कहा कि ये दोनों नागरिक इस बात की मिसाल है कि हम अपने परिवेश को कैसे स्वच्छ और हरा-भरा बना सकते हैं।
    इस मौके पर सुनील फोगट आई.ए.एस.(यूटी) भी उपस्थित थे।