Category: HEALTH

  • कोरोना अलर्ट: दिल्ली में बंद होंगे स्कूल, सिनेमा, ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें! CM की बैठक आज

    कोरोना अलर्ट: दिल्ली में बंद होंगे स्कूल, सिनेमा, ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें! CM की बैठक आज

    कोरोना अलर्ट: दिल्ली में बंद होंगे स्कूल, सिनेमा, ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें! CM की बैठक आज

    High Level Meeting In Delhi Amid Covid-19 Crisis: सीएम केजरीवाल हाई लेवल मीटिंग में दिल्ली में येलो अलर्ट लागू करने पर चर्चा कर सकते हैं. बीते दो दिन से दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 0.5 फीसदी से ज्यादा है.

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच और नए वैरिएंट Omicron के खतरे को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज (मंगलवार को) हाई लेवल समीक्षा बैठक करेंगे. दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में अहम बैठक होगी. इस मीटिंग में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू करने पर विचार हो सकता है.

    क्या है ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान?

    अगर दिल्ली में GRAP लागू होता है तो स्कूल, सिनेमा और जिम बंद हो सकते हैं. शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मॉल में दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी. दिल्ली सरकार ने देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के बाद, जुलाई 2021 में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को पास किया था. GRAP के तहत दिल्ली में कब लॉकडाउन लगेगा, कब क्या बंद रहेगा और कब क्या खुलेगा ये बताया था. GRAP के तहत 4 लेवल पर अलर्ट तैयार किए गए थे.

    दिल्ली में लागू हो सकता है येलो अलर्ट

    दिल्ली में बीते रविवार को कोरोना के मामले 290 और 0.55 फीसदी कोरोना की संक्रमण दर रही थी. वहीं सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 331 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत पहुंची गई. GRAP के अलर्ट के मुताबिक, अगर लगातार 2 दिन तक पॉजिटिविटी रेट 0.5 फीसदी दर्ज होता है तो दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत लेवल-1 यानी येलो अलर्ट लागू हो जाएगा. संक्रमण दर 1 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-2 यानी अंबर अलर्ट, 2 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-3 यानी ऑरेंज अलर्ट और 5 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-4 यानी रेड अलर्ट जारी किया जाएगा.

    जान लें कि लेवल-1 यानी येलो अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब लगातार दो दिनों तक पॉजिटिविटी रेट 0.5 प्रतिशत को पार करता है. एक सप्ताह में 1,500 नए मामले दर्ज होते हैं और 500 मरीजों को ऑक्सीजन बेड की जरूरत होती है.

    येलो अलर्ट लागू होने के बाद क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा?

    – दिल्ली में येलो अलर्ट लागू होने के बाद कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज जारी रहेंगी.

    – दिल्ली सरकार के ऑफिसों में ए ग्रेड ऑफिसर्स के 100 फीसदी स्टाफ को आनाहो गा, बाकी 50 फीसदी स्टाफ बुलाया जाएगा.

    – प्राइवेट ऑफिसों में 50 फीसदी स्टाफ आएगा. दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी.

    – ऑड-ईवन बेस पर मॉल सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुलेंगे.

    – हर जोन में 50 प्रतिशत वेंडर के साथ एक वीकली मार्केट ही चलेगी. रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे.

    – पब्लिक पार्क खुलेंगे. होटल खुलेंगे. बार्बर शॉप खुलेंगी.

    – सिनेमाघर, थिएटर, बैंक्वेट हॉल, जिम और एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे.

    – दिल्ली मेट्रो और बसों में सिटिंग कैपिसिटी के हिसाब से 50 फीसदी लोग सफर करेंगे लेकिन स्टैंडिंग की इजाजत नहीं होगी.

    – नाइट कर्फ्यू रात दस से सुबह 5 तक रहेगा.

    – स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे.

    – ऑटो, ई-रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी-कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा में दो सवारी, मैक्सी कैब में 5 सवारी, आरटीवी में 11 सवारी बैठेंगी.

  • आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक खत्म, विधान सभा चुनाव टालने को लेकर नहीं हुआ कोई फैसला

    आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक खत्म, विधान सभा चुनाव टालने को लेकर नहीं हुआ कोई फैसला

    आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक खत्म, विधान सभा चुनाव टालने को लेकर नहीं हुआ कोई फैसला

     

    चुनाव आयोग-स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधान सभा चुनाव को टालने को लेकर किसी भी प्रकार का कोई फैसला नहीं हुआ है. चुनाव आयोग का कहना है कि चुनावी राज्यों में स्थिति संतोषजनक है.

    नई दिल्ली: चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय (Election commission and health ministry) की आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर आज हुई अहम बैठक खत्म हो गई है. हालांकि, अभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को टालने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव को टालने को लेकर हुई इस बैठक में चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य सचिव से चुनावी राज्यों की कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट सहित वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी ली। बैठक में कहा गया है कि अभी पांच चुनावी राज्यों में कोरोना के टीके की पहली डोज की स्थिति संतोषजनक है और इन राज्यों में 100 में से 70 फीसद लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है। इस दौरान बताया गया कि यूपी में 83 प्रतिशत और पंजाब में 77 प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है. वहीं गोवा और उत्तराखंड में 100 प्रतिशत कोरोना की पहली डोज लग चुकी है. उधर मणिपुर में 70 प्रतिशत लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है. बैठक में कहा गया है कि 5 राज्यों में चुनावी रैली पर किसी तरह का फैसला चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद लिया जाएगा.

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पीएम मोदी और चुनाव आयोग से की थी अपील

    बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधान सभा चुनावों के लिए मौजूदा कोरोना के हालात पर चर्चा हुई. चुनाव आयोग स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण से कोविड स्थिति जायाजा लिया. इस दौरान कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए. बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से कोरोना के चलते बिगड़ते हालातों को देखकर विधानसभा चुनाव को फिलहाल टालने की अपील की थी. इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने उत्तर प्रदेश का दौरान कर हालात का जायजा लेने के बाद कोई ठोस निर्णय लेने की बात कही थी. आयोग ने चुनाव से पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब, गोवा और उत्तराखंड का भी दौरा किया है. गौरतलब है कि गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर विधान सभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त हो रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में विधान सभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा.

  • क्या फिर लौट रहा कोरोना का कहर: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर EC की स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक, हालात पर होगी चर्चा

    क्या फिर लौट रहा कोरोना का कहर: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर EC की स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक, हालात पर होगी चर्चा

    क्या फिर लौट रहा कोरोना का कहर: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर EC की स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक, हालात पर होगी चर्चा

     

     

    निर्वाचन आयोग अगले महीने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। आयोग चुनाव प्रचार, मतदान के दिनों और मतगणना की तारीखों के लिए अपने कोविड-19 प्रोटोकॉल में सुधार को लेकर भूषण से सुझाव भी मांग सकता है।

    नयी दिल्ली: अगले साल की शुरुआत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बीच इसके शीर्ष अधिकारी आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के साथ बातचीत करेंगे।सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि आयोग द्वारा भूषण से कोविड-19 की स्थिति और ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार के बारे में पूरी जानकारी लेने की संभावना है। गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा।

    निर्वाचन आयोग अगले महीने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। आयोग चुनाव प्रचार, मतदान के दिनों और मतगणना की तारीखों के लिए अपने कोविड-19 प्रोटोकॉल में सुधार को लेकर भूषण से सुझाव भी मांग सकता है।

    उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों के राज्य का दौरा करने का कार्यक्रम है। पिछले दिनों इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर यादव की पीठ ने बीते गुरुवार को सरकार और निर्वाचन आयोग से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को एक या दो महीने के लिए टालने और कोविड​-19 की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच सभी राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने का आग्रह किया था। हाईकोर्ट ने कहा था, “जान है तो जहान है।”

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने शुक्रवार को देहरादून में कहा, ‘‘मैं अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश का दौरा करूंगा। स्थिति की समीक्षा करने के बाद उचित फैसला किया जाएगा।’’ आयोग चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहले ही पंजाब, गोवा और उत्तराखंड का दौरा कर चुका है।

  • Omicron Alert :भारत में कोरोना की तीसरी लहर फरवरी की शुरुआत में पीक पर हो सकती है- स्टडी

    Omicron Alert :भारत में कोरोना की तीसरी लहर फरवरी की शुरुआत में पीक पर हो सकती है- स्टडी

    Omicron Alert :भारत में कोरोना की तीसरी लहर फरवरी की शुरुआत में पीक पर हो सकती है- स्टडी

     

    यह पूर्वानुमान इस धारणा पर आधारित है कि भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से प्रभावित अनेक देशों में मामलों में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति देखने को मिलेगी।

     

    नयी दिल्ली: भारत में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर अगले साल तीन फरवरी तक चरम पर हो सकती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह दावा किया। हालांकि, यह पूर्वानुमान इस धारणा पर आधारित है कि भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित अनेक देशों में मामलों में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति देखने को मिलेगी।

    गत 21 दिसंबर को मेडआरएक्सआईवी पर डाले गये अध्ययन की अभी समीक्षा नहीं की गयी है। इसमें तीसरी लहर का पूर्वानुमान लगाने के लिए गौसियन मिक्चर मॉडल का इस्तेमाल किया गया। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और रूस जैसे देशों से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल किया, जो पहले ही महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इन देशों में मामलों के दैनिक आंकड़ों का इस्तेमाल कर भारत में तीसरी लहर के असर और समय-सीमा का अनुमान व्यक्त किया। अध्ययन में भारत में पहली और दूसरी लहर के आंकड़ों का भी इस्तेमाल किया गया है।

    शोधकर्ताओं ने लिखा, ‘‘मामले 15 दिसंबर के करीब बढ़ने शुरू हुए और तीसरी लहर का चरम तीन फरवरी, बृहस्पतिवार को होगा।’’ भारत में शुक्रवार को 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 122 मामलों का पता चला, जो अब तक एक दिन में इस स्वरूप के सर्वाधिक मामले हैं। देश में ओमिक्रॉन के अब तक 358 मामले सामने आये हैं।

  • अलर्ट: कितना खतरनाक है ओमिक्रॉन? सरकार ने दिया जवाब, साथ ही कहा- दुनिया में आई चौथी लहर

    अलर्ट: कितना खतरनाक है ओमिक्रॉन? सरकार ने दिया जवाब, साथ ही कहा- दुनिया में आई चौथी लहर

    अलर्ट: कितना खतरनाक है ओमिक्रॉन? सरकार ने दिया जवाब, साथ ही कहा- दुनिया में आई चौथी लहर

     

    भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से गंभीर बीमारी नहीं होती और भारत में मिले सभी मामलों में से लगभग एक तिहाई हल्के लक्षण वाले थे।

    नयी दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया कोरोना वायरस की चौथी लहर का सामना कर रही है और ऐसे में हमें अपनी सतर्कता, खासकर साल के अंत में होने वाले उत्सवों के दौरान, बनाए रखने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार ने रेखांकित किया कि जरूरी नहीं है कि ओमिक्रॉन से होने वाले संक्रमण से गंभीर रोग हो। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत में अभी तक मुख्य स्वरूप डेल्टा ही बना हुआ है। उन्होंने कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार और जल्दी टीकाकरण पर भी जोर दिया।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट से गंभीर बीमारी नहीं होती’

    भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से गंभीर बीमारी नहीं होती और भारत में मिले सभी मामलों में से लगभग एक तिहाई हल्के लक्षण वाले थे और बाकी मरीजों में कोई लक्षण नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्तियों के लिए उपचार समान रहता है। यह डेल्टा, अल्फा या बीटा स्वरूप के इलाज से अलग नहीं होता है।’ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आगाह करते हुए कहा कि विश्व कोविड-19 मामलों के चौथे उभार का सामना कर रहा है और संक्रमण की पुष्टि की समग्र दर 6.1 प्रतिशत है।

    ‘4 हफ्तों से दैनिक मामलों की संख्या 10,000 से नीचे’
    विभिन्न महाद्वीपों में कोविड की प्रवृत्ति के बारे में भूषण ने कहा कि यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका में 26 नवंबर से सप्ताह-दर-सप्ताह संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही थी लेकिन एशिया में अब भी मामलों में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में, पिछले 4 हफ्तों से दैनिक मामलों की संख्या 10,000 से नीचे रही है। हालांकि ये संख्या कम है, लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए। भूषण ने कहा कि भले ही देश के कुल मामलों में गिरावट आ रही है लेकिन केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मिजोरम में अब भी अधिक संख्या में संक्रमण की सूचना है। केरल और मिजोरम में कोविड-19 की संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है जो चिंता का कारण है।

  • Maharashtra Omicron Alert: ओमिक्रॉन के 20 नए मामले मिलने से हड़कंप, अब तक 110 मरीज कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित

    Maharashtra Omicron Alert: ओमिक्रॉन के 20 नए मामले मिलने से हड़कंप, अब तक 110 मरीज कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित

    Maharashtra Omicron Alert: ओमिक्रॉन के 20 नए मामले मिलने से हड़कंप, अब तक 110 मरीज कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित

     

     

    महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Maharashtra Omicron) के 20 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. अब तक 110 मरीज नए वेरिएंट की चपेट में आ चुके हैं.

     

    महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 20 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है