Category: CRIME

  • धमाके के साथ ही 9 बच्चों के शरीर के हुए टुकड़े,जानें पूरी खबर..

    धमाके के साथ ही 9 बच्चों के शरीर के हुए टुकड़े,जानें पूरी खबर..

     

    काबुल – पूर्व अफगानिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि गजनी प्रांत में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 9 बच्चों की माैत हो गई। यह घटना प्रदेश के गीरो जिले के जदरान इलाके में उस समय घटित हुई जब बच्चे इस इलाके में खेल रहे थे। इस दाैरान एक उपकरण में विस्फोट में हो गया। विस्फोट के साथ ही बारूदी सुरंग में धमाका हो गया। इस विस्फोट के बाद कई बच्चों के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए। विस्फोट में 9 बच्चों की माैत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

  • पंजाब में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद खतरनाक गैंगस्टर के साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाब में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद खतरनाक गैंगस्टर के साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    MBD NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर पुलिस कमिश्नरेट को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 लोगों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया।

    PunjabKesari

    उक्त जानकारी खुद डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट करके दी। पकड़े गए आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर और गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया के गिरोह के साथी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चारों आरोपी पंजाब में हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।  आरोपियों से 6 पिस्तौलें बरामद की गई हैं, जिनके साथ उक्त आरोपियों ने बड़ी वारदातों को अंजाम देना था।

  • भारतीय नाैसेना ने दुनिया को एक फिर से दिखाया साहस का जलवा, लुटेरों के चंगुल से छुड़वाया ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानी नागरिक

    भारतीय नाैसेना ने दुनिया को एक फिर से दिखाया साहस का जलवा, लुटेरों के चंगुल से छुड़वाया ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानी नागरिक

     

    नई दिल्‍ली – भारतीय नाैसेना ने एक बार फिर साहस का परिचय देते हुए न केवल ईरानी पोत को लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया, बल्कि चालक दल के 23 पाकिस्‍तानी सदस्‍यों को बचा लिया। यह पूरा आपरेशन कई घंटे चला। दरअसल ईरान की अल-कंबर 786 नाम की पोत अरब सागर में मछली पकड़ने गई थी। इसके चालक दलों में 23 पाकिस्‍तानी नागरिक थे, तभी अचानक से समुद्री लुटेरों ने हमला कर शिप को हाइजैक कर लिया। नौसेना द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आईएनएस सुमेधा ने एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में अभियान में मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल से जुड़ गया। 12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जहाज में करीब नौ समुद्री लुटेरे सवार थे। घटना के दौरान, ईरानी जहाज सोकोट्रा से 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में था। भारतीय नौसेना ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा के लिए राष्ट्रीयता की परवाह नहीं करते। हम समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत; 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई ED की रिमांड

    दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत; 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई ED की रिमांड

     

     

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में हैं. आज यानी गुरुवार को रिमांड पूरी हो रही है. हिरासत पूरी होने के बाद सीएम की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है. देखना होगा कि सीएम केजरीवाल को राहत मिलती है या ईडी की कस्टडी और बढ़ती है.

    CM Kejriwal Hearing Live: CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से झटका, 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई ED की रिमांड

    सीएम केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है. केजरीवाल कथित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में हैं. वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं. केजरीवाल को राहत मिलती है या ईडी की कस्टडी जारी रहती है, कोर्ट इसपर फैसला देगी. स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में मुख्यमंत्री की पेशी है. मामले में सभी की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कुछ देर में फैसला आएगा

    • सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कुछ देर में अदालत का आदेश आएगा.
    • ASG राजू ने कहा कि किसी सीएम को गिरफ्तार करने का अधिकार किसी आम आदमी से अलग नहीं है.
    • ED की ओर से पेश ASG SV राजू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने घूस लिया और इसका इस्तेमाल गोवा के चुनाव में किया. हमारे पास इस बात के दस्तावेज मौजूद हैं कि हवाला रूट के जरिए इन पैसों का इस्तेमाल गोवा के चुनाव में किया गया. राजू ने कहा कि जिन लोगों ने बाद में उनका नाम लिया, उन्होंने ऐसा करने के कारणों का खुलासा किया है. यह कागजों में है. राजू ने कहा कि हमारे पास गवाह हैं कि वे पैसे साउथ ग्रुप के हवाला से आए थे. एक शृंखला है. उन्होंने चुनिंदा तौर पर उस चेन के बारे में बात नहीं की है.
    • अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि मुझे गिरफ्तार किया गया है. न मेरे ऊपर कोई मुकदमा चला, न आरोप बताए. केजरीवाल ने कहा मैं ED के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहते हूं. जांच में अभी तक उन्होंने सहयोग किया है.
    • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राघव मंगुटा के इतने बयान हुए 7 में से 6 बयानों में जिक्र नहीं है, लेकिन 7वें बयान में जिक्र आता है. लेकिन पहले के 6 बयान में सामने नहीं आता. ED के दो मकसद थे. एक आम आदमी पार्टी को खत्म करना, आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी, चोर बताना और दूसरा उगाही करना. सीएम ने कहा कि शरद रेडी ने गिरफ्तारी के बाद 55 करोड़ रुपए दिए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई 100 करोड़ का घोटाला हुआ. मैं बताता हूं कि वो क्या घोटाला क्या है. घोटाला ED की जांच के बाद शुरू हुआ. अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि हम रिमांड का विरोध नहीं कर रहे हैं. ये जितना दिन चाहे हिरासत में रखें. बॉन्ड की भी जांच होनी चाहिए.
  • अमृतसर के हाथ लगी बड़ी कामयाबी; चार किलो हेरोइन और ड्रग मनी पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसर के हाथ लगी बड़ी कामयाबी; चार किलो हेरोइन और ड्रग मनी पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

     

    अमृतसर  : पंजाब के अमृतसर में पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्कर गुरप्रीत उर्फ गोपा द्वारा समर्थित एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है, जिसमें चार किलोग्राम हेरोइन और तीन लाख रुपये की नशीली दवाएं बरामद करने के बाद उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश और कुलजीत सिंह उर्फ गोरा दोनों निवासी सराय अमानत खान, तरनतारन के रूप में हुई है।

    पुलिस आयुक्त गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एडीसीपी जोन-1 डॉ दर्पण अहलूवालिया आईपीएस और एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह पीपीएस के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन गेट हकीमा की पुलिस टीमों ने दोनों कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी सीधे तौर पर पाकिस्तान में तस्करों के संपर्क में थे और तरनतारन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन ड्रॉपिंग के माध्यम से नियमित रूप से नशीली दवाओं की खेप प्राप्त कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी कुख्यात ड्रग तस्कर गुरप्रीत उर्फ गोपा के करीबी रिश्तेदार हैं, जो 2019 में अटारी, अमृतसर ग्रामीण में अंतर्राष्ट्रीय चेक पोस्ट पर बरामद 532 किलोग्राम हेरोइन की कुख्यात ड्रग खेप सहित कई ड्रग मामलों में वांछित था। जिसे सराय अमानत खां का रणजीत सिंह उर्फ चीता संभालता था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा की जा रही है, जिसने 532 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सह-आरोपी के रूप में गोपा के पिता जसबीर सिंह (जमानत पर) और भाई हरप्रीत उर्फ हैप्पी (फरार) को भी शामिल किया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि गिरफ्तार तस्करों के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है, साथ ही उन्होंने कहा कि चल रहे अभियानों और जांच के दौरान और अधिक बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मॉड्यूल में शामिल सीमा पार और भारतीय सहयोगियों दोनों की भी जांच करेगी।

  • जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले 20 साल से भगोड़े पैरोल जम्पर को गिरफ्तार किया  आरोपी पैरोल पर छूटने के बाद 2005 से गिरफ्तारी से बच रहा था

    जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले 20 साल से भगोड़े पैरोल जम्पर को गिरफ्तार किया आरोपी पैरोल पर छूटने के बाद 2005 से गिरफ्तारी से बच रहा था

    जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले 20 साल से भगोड़े पैरोल जम्पर को गिरफ्तार किया

    आरोपी पैरोल पर छूटने के बाद 2005 से गिरफ्तारी से बच रहा था

    जालंधर, 26 मार्च: पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले दो दशकों से फरार एक पैरोल जंपर को गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की है।

    विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भूपिंदर लाल पुत्र राम लाल निवासी गांव लखनपाल थाना सदर जालंधर के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत मामला 36/01 दर्ज किया गया था। उसे कैद की सज़ा हुई है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि अपनी सजा काटने के दौरान, उन्हें पैरोल की छुट्टी दी गई थी और चार सप्ताह की अवधि के बाद 4 अगस्त 2005 को उन्हें जेल लौटना था। लेकिन उन्होंने कहा कि भूपिंदर लाल वापस लौटने में विफल रहे, जिसके चलते पंजाब गुड कंडक्ट परिजनर टैंपरेरी रिलीफ एक्ट के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की गई।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भूपिंदर लाल करीब दो दशक से भगोड़ा था। हालांकि, उन्होंने कहा कि थाना सदर जालंधर की एक पुलिस पार्टी ने भूपिंदर लाल का परिश्रमपूर्वक पीछा किया और अंततः 25 मार्च, 2024 को गांव लंगोट चक दवार खां थाना सदर कठुआ, जम्मू से उसे गिरफ्तार कर लिया।  स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस उनकी 20 साल की अनुपस्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी ले रही है।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि थाना सदर जालंधर में 8(2) पंजाब गुड कंडक्ट परिजनर टैंपरेरी रिलीफ एक्ट के तहत एफआईआर नंबर136, दिनांक 02-09-2021 दर्ज की गई है।  उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ जालंधर और कपूरथला के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में अलग-अलग धाराओं के तहत पांच एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में आत्मघाती आतंकी हमला, 6 चीनी नागरिकों की माैत

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में आत्मघाती आतंकी हमला, 6 चीनी नागरिकों की माैत

     

    इस्लामाबाद  – पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खैबर पख्तूनवा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार चीनी नागरिकों के काफिले में घुसा दी।

    पाकिस्तान के मीडिया हाउस जियो न्यूज के मुताबिक हमला मंगलवार को उस वक्त हुआ जब चीन के इंजीनियरों की गाड़ी बेशम शहर से गुजर रही थी। इसी दौरान विस्फोटकों से भरे आतंकियों के वाहन ने इंजीनियरों की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ और चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। हमले में मारे गए चीनी इंजीनियर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से दासू जा रहे थे, जहां उनके ठहरने के लिए कैंप बना था। इससे पहले भी बीते साल कई हमले पाकिस्तान में हुए थे, जिनमें चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया था। खासतौर पर पाकिस्तान और चीन के संयुक्त प्रोजेक्ट चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का विरोध होता रहा है, जिसके चलते ये हमले हुए हैं।

  • ‘मेरे बच्चों को क्यों मारा गया’…हत्या का मकसद पता नहीं चलने से आहत पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

    ‘मेरे बच्चों को क्यों मारा गया’…हत्या का मकसद पता नहीं चलने से आहत पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

     

    बदायूं : बदायूं में मृतक नाबालिग बच्चों के पिता विनोद कुमार ने रविवार को आत्मदाह की कोशिश की। 19 मार्च को नाई (हज्जाम) साजिद ने विनोद कुमार के दो नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आत्महत्या की कोशिश कर रहे विनोद कुमार को पुलिस ने समय रहते बचा लिया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद कुमार ने कहा कि वह परेशान हैं क्योंकि पुलिस उनके बेटों की हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा, ”मुझे आरोपी के एनकाउंटर या दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी से कोई मतलब नहीं है। मैं बस यह जानना चाहता हूं कि मेरे बच्चों को क्यों मारा गया।”

    पुलिस विनोद कुमार को समझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी साजिद को मंगलवार को घटना के दो घंटे के भीतर एनकाउंटर में मार गिराया था। जबकि साजिद के भाई जावेद को पुलिस ने गुरुवार को बरेली से गिरफ्तार किया। वह बदायूं दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी है।

    साजिद ने हाल ही में इलाके में नाई की दुकान खोली थी। उसने कथित तौर पर तीन भाइयों आयुष (12), हनी (8) और पीयूष (10) पर चाकू से हमला किया। हमले में आयुष और अहान की मौत हो गई, जबकि पीयूष को गंभीर घावों के साथ अस्पताल ले जाया गया।

  • भूमी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप, फंदे से लटके मिले तीनों के शव

    भूमी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप, फंदे से लटके मिले तीनों के शव

     

    अमरावती : आंध्र प्रदेश के वाईएसआर (कडप्पा) जिले में स्थानीय राजस्व अधिकारियों द्वारा उनके भूमि रिकॉर्ड के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली।

    47 वर्षीय सुब्बा राव, जो कि एक बुनकर हैं, उनकी पत्नी और बेटी ने अपना जीवन समाप्त कर लिया। वे आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलाव के बाद अपनी तीन एकड़ जमीन बेचने में असमर्थ थे। यह चौंकाने वाली घटना शनिवार को वोंटिमिट्टा मंडल के कोठा माधवरम में घटी।

    पद्मावती (41) और उनकी बेटी विनय (17) को उनके घर पर लटका हुआ पाया गया। सुब्बा राव ने उसी गांव में ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। परिवार अपनी तीन एकड़ ज़मीन नहीं बेच पाने से परेशान था। आधिकारिक रिकॉर्ड में स्वामित्व बदल दिया गया था।

    सुब्बा राव ने लिखा कि राजस्व अधिकारियों ने उन्हें धोखा दिया और उनके पास अपना जीवन समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन

    Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन

     

    दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से फौरी राहत की मांग की थी. कोर्ट ने फिलहाल दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था

     

    Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन

    दिल्ली के कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. देर शाम सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम ने उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ED कार्यालय में ही उनका मेडिकल कराया जाएगा. इसके लिए RML से डॉक्टरों की टीम हेडक्वार्टर जा रही है.

    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है, इसमें कहा गया है कि सीएम केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे. हम अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे. वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी भी दाखिल कर दी गई है. उधर ED मुख्यालय में केजरीवाल का मेडिकल कराए जाने की तैयारी है.