BJP Manifesto:  14 अप्रैल को जारी हो सकता है ‘संकल्प पत्र’ जानें क्या क्या हो सकता है घोषणा पत्र में ..

BJP Manifesto:  14 अप्रैल को जारी हो सकता है ‘संकल्प पत्र’ जानें क्या क्या हो सकता है घोषणा पत्र में ..

 

बीजेपी 14 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है. पार्टी ने इसे ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है. इसे तैयार करने के लिए पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कुल 27 सदस्यीय समिति गठित की थी. कुल मिलाकर भाजपा को घोषणा पत्र के लिए जनता से लगभग 5 लाख सुझाव आए हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दमखम लगा रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी लगातार रैलियों और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होना है लेकिन अभी तक बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है. माना जा रहा है कि बीजेपी अपना ‘संकल्प पत्र’ 14 अप्रैल को जारी कर सकती है.

पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं. 14 अप्रैल का दिन इसलिए विशेष माना जा रहा है कि क्योंकि इस दिन अंबेडकर जयंती भी है, साथ ही नवरात्रि के पावन दिन भी चल रहे हैं. ऐसे में इस तारीख का ही चयन करना पार्टी की कोई मंशा हो सकती है.

BJP ने बनाई थी समिति

घोषणा पत्र तैयार करने के लिए बीजेपी ने एक समिति भी बनाई थी. पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कुल 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित की थी. समिति की कई बैठकें हो चुकी हैं. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र के लिए, जिसे पार्टी संकल्प पत्र कह रही है, उसके लिए लोगों से सुझाव भी मांगे थे. डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वीडियो के माध्यम से पार्टी को अपने सुझाव भेजे हैं. न सिर्फ इतना, बल्कि 40 हजार से ज्यादा सुझाव नमो एप के जरिए आए हैं. कुल मिलाकर भाजपा को घोषणा पत्र के लिए जनता से लगभग 5 लाख सुझाव आए हैं.

संकल्प पत्र में क्या-क्या?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 के अपने संकल्प पत्र में विकास, विकसित भारत, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और विशेष तौर पर किसानों को लेकर बड़े ऐलान कर सकती है. माना जा रहा है कि इस बार के मेनिफेस्टो का थीम ‘मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047’ होगी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *