BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा,कहा नशें का कारोबार चर्म पर पहुंचा,कॉन्फ्रेंस के दौरान सुशील रिंकू भी रहे मौजूद

 BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा,कहा नशें का कारोबार चर्म पर पहुंचा,कॉन्फ्रेंस के दौरान सुशील रिंकू भी रहे मौजूद

 

 

MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर में वातावरण के साथ साथ राजनीतिक गर्मी भी काफी तेजी से बढ़ रही है जालंधर में बीजेपी पंजाब प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने आज मीडिया वालों से बातचीत करते समय आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला किया । पंजाब प्रेस क्लब में पहुंचे जाखड़ ने कहा- राज्य में आप सरकार बनने के बाद हजारों करोड़ का नुकसान हो गया है। जगह जगह पर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर भी जाखड़ ने जमकर भड़ास निकाला।

जाखड़ ने कहा- जो लोग आजकल प्रदर्शन कर रहे हैं वो किसान नहीं, बल्कि राजनीतिक पार्टियों से संबंध रखने वाले लोग हैं। इनकी राजनीति के चक्कर में कारोबारी परेशान हो रहे हैं। बीजेपी पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा- हम सभ्य समाज के लोग हैं। पहले भी ऐसे कई मंत्रियों पर इलजाम लगे हैं। मगर सीएम मान की जिम्मेदारी है कि इस पर कार्रवाई करना। बीजेपी के पंजाब प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने कहा-

पीएम मोदी के सामने मैंने पंजाब की नसल और पंजाब की फसल बचाने के लिए मुद्दे रखे हैं। पंजाब आम को लोगों ने 92 सीटें दी, मगर पूरे राज्यों में नशा आगे से ज्यादा बिक रहा है। राज्य में लोगों का आम आदमी पार्टी ने काफी निराश किया है। जाखड़ बोले- मेरा सवाल किसी मंत्री पर नहीं, बल्कि मेरा सवाल सीएम भगवंत मान पर है। क्योंकि हर मुद्दे पर वह चुप्पी साधे हुए हैं।

जालंधर की स्पोर्ट्स और लैदर इंडस्ट्री आम आदमी पार्टी की सरकार ने बर्बाद कर दी। जाखड़ ने कहा- राज्य में पूरी तरह से लॉ एंड आर्डर बर्बाद हो चुका है। सीएम मान दावा करते थे कि एक नंबर पर कॉल कर और घर पर आकर आपका काम करके जाएंगे। मगर भगवंत मान द्वारा किए गए सभी दावे झूठे निकले। आम द्वारा बोले के सभी झूठों को पूरा राज्य गवाह है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *