BJP ने किया घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह चुने गए अध्यक्ष, जानें और कौन कौन हैं इस कमेटी के सदस्य

BJP ने किया घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह चुने गए अध्यक्ष, जानें और कौन कौन हैं इस कमेटी के सदस्य

 

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान कर दिया है। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी के अध्यक्ष हैं जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी, पीयूष गोयल सह संयोजक बनाए गए। कमेटी में चार राज्यों के CM भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय कमेटी का हिस्सा हैं। 27 सदस्यों में राजस्थान से वसुंधराराजे, उत्तर प्रदेश से स्मृति इरानी, केशव प्रसाद मौर्य, तारिक मंसूर और राधामोहन दास अग्रवाल, बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी, कर्नाटक से रजीव चंद्रशेखर, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, हरियाणा से ओपी धनखड़, दिल्ली से मनजिंदर सिंह सिरसा और केरल से अनिल अंटोनी को सदस्य बनाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *