Big News:भीड़ ने किया Police चौकी पर हमला, चौकी इंचार्ज और Constable को पीटा, Incharge का सिर फटा

You are currently viewing Big News:भीड़ ने किया Police चौकी पर हमला, चौकी इंचार्ज और Constable को पीटा, Incharge का सिर फटा

Big News: Mob attacked police post, beat up post incharge and constable, incharge’s head broken

Big News:भीड़ ने किया Police चौकी पर हमला, चौकी इंचार्ज और Constable को पीटा, Incharge का सिर फटा

 

  • लुधियानाः लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर-3 के अंतर्गत आती पुलिस चौकी धर्मपुरा में शनिवार रात साढ़े 12 बजे के करीब कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में कॉन्स्टेबल लक्की शर्मा की वर्दी फट गई और चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह का माथा फट गया। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस चौकी का दरवाजा भी तोड़ दिया और मुंशी हरीश शर्मा से हाथापाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, चौकी धर्मपुरा की पुलिस फोर्स की तरफ से शिंगार सिनेमा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी और रात को पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक्टिवा सवार एक बाप-बेटे को रोककर कागजात चैक करवाने को कहा तो उन्होंने पुलिस से बहस करनी शुरु कर दी। जिसके बाद पुलिस दोनों बाप-बेटों को चौकी के अंदर लेकर पूछताछ करनी चाही तो बेटा चौकी से बाहर भाग गया। कुछ देर बाद वह कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आया, जिन्होंने चौकी के बाहर हंगामा किया।

धर्मपुरा पुलिस चौकी के बाहर पिता-पुत्र को चौकी में ले जाती पुलिस।

इस संबंधी चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया है कि शुक्रवार को उनके इलाके न्यू हरगोबिंद नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा सवार से स्नेचिंग की थी। इस वारदात के बाद उन्होंने बदमाशों की बाइक बरामद कर ली थी, लेकिन स्नेचर नहीं पकड़े गए थे। जसविंदर सिंह ने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिए उन्होंने नाका लगाया था। एक्टिवा पर आरोपी सरबजीत सिंह और उसका बेटा हरसिदक तेज रफ्तार में आ रहे थे। उन्हें जब एक्टिवा रोक कर पूछताछ करनी चाही तो उन लोगों ने खुद को पत्रकार बताया और पिता-पुत्र ने उनसे बदतमीजी की।

इसे लेकर डिवीजन नं.3 के SHO Amritpal का कहना है कि मुलाजिमों और बाप-बेटे दोनों की तरफ से अपनी-अपनी शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *