Ayodhya में आज भव्य दीपोत्सव: 25 लाख दीयों से जगमग हुई प्रभु Shri Ram की नगरी, Saryu तट पर बना नया रिकॉर्ड

You are currently viewing Ayodhya में आज भव्य दीपोत्सव: 25 लाख दीयों से जगमग हुई प्रभु Shri Ram की नगरी, Saryu तट पर बना नया रिकॉर्ड

Grand festival of lights in Ayodhya today: Lord Shri Ram’s city illuminated with 25 lakh lamps, new record made on Saryu banks

Ayodhya में आज भव्य दीपोत्सव: 25 लाख दीयों से जगमग हुई प्रभु Shri Ram की नगरी, Saryu तट पर बना नया रिकॉर्ड

अयोध्याः अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार भगवान राम के आगमन पर दीपोत्सव मनाया गया। रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर दीयों को जलाया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में दीप जलाकर इस उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान सरयू नदी के दोनों किनारों पर लगभग 28 लाख दीप जलाए गए, जिससे एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।

बता दें कि दीपोत्सव के दौरान भगवान राम, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से आए और योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राम दरबार रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क पहुंचा, जहां योगी ने राम की आरती उतारी और राज तिलक किया।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठवें दीपोत्सव के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या एक नया इतिहास रच रहा है और यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक है। उन्होंने कहा, आज दुनिया अयोध्या आ रही है। वहीं, राम मंदिर का विरोध करने वालों पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि ये राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, अयोध्या वासियों को आगे आना होगा ताकि राम का संदेश कभी पथ से विचलित न हो।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामलला के विराजमान होने के बाद ये दीपोत्सव का पहला अवसर है। इससे पहले हम लोग बोलते थे और जो हमने कहा वो करके भी दिखाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भव्यता आज अयोध्या में है, वैसी ही भव्यता काशी और मथुरा में हो और देश की हर धार्मिक नगरी में उत्सव जैसा माहौल हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *