Author: Sumesh Sharma

  • किसान आंदोलन एक बार फिर से हुआ तेज ; विरोध प्रदर्शन से पहले हरियाणा में भारी सुरक्षा, यातायात में बड़े पैमाने पर बदलाव

    किसान आंदोलन एक बार फिर से हुआ तेज ; विरोध प्रदर्शन से पहले हरियाणा में भारी सुरक्षा, यातायात में बड़े पैमाने पर बदलाव

    चंडीगढ़ : 13 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के विरोध मार्च से पहले हरियाणा में प्रवेश बिंदुओं पर भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था और यातायात परिवर्तन ने सोमवार को यात्रियों की आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया। लगभग सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर पुलिस की तैनाती के बीच, यात्रियों ने अपनी आगे की यात्रा के लिए हरियाणा में प्रवेश करने के लिए गाँव के मार्गों को चुना।

    यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरियाणा में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

    बैरिकेड्स, बोल्डर, रेत से भरे टिप्पर और कंटीले तारों और लोहे की कीलें लगाकर पंजाब-हरियाणा सीमाओं को सील करने से भारी ट्रैफिक जाम के साथ वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है.

    पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 60 दिनों के लिए शहर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सिंघू, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    कई किसान संघों, जिनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से हैं, ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

    2021 में निरस्त किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन वापस लेने पर सहमति के बाद से यह किसानों द्वारा किया गया दूसरा सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है।

    एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, कृषि ऋण माफी और पुलिस मामलों को वापस लेने के अलावा, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए “न्याय” की भी मांग कर रहे हैं।

    हरियाणा के अंबाला, जिंद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में स्थानीय अधिकारियों ने पंजाब की सीमाओं पर लगभग सभी प्रवेश बिंदुओं को बड़ी कंक्रीट की दीवारें खड़ी करके सील कर दिया है।

    कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए 13 फरवरी को अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में रात 11.59 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

    सरकार ने यात्रियों को दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग न लेने की सलाह दी है।

  • श्रद्धा से लबालब भरे श्रद्धालुओं को लेकर जालंधर से अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन

    श्रद्धा से लबालब भरे श्रद्धालुओं को लेकर जालंधर से अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन

    श्रद्धा से लबालब भरे श्रद्धालुओं को लेकर जालंधर से अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन

    MBD WEB NEWS जालंधर : (सुमेश शर्मा) अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और इसी क्रम में पंजाब से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के 1300 से अधिक कार्यकर्ता और कार सेवक आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए।

    अमृतसर से चल कर जालंधर लुधियाना व चंडीगढ़ अंबाला होते हुए बुधवार की सुबह 7 बजे जालंधर से पूरी तरह भगवा रंग में और राम के जय घोष करते हुए पूरा स्टेशन गुंजायमान रहा। यहां से रामलला के दर्शनों के लिए श्रद्धालु जा रहे थे।

    अनेक श्रद्धालुओं के हाथ में वाद्य यंत्र थे और वे राम गीत गा रहे थे। आस्था स्पेशल ट्रेन को विशेष तौर पर सजाया गया था और स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग इन श्रद्धालुओं को विदाई देने पहुंचे थे।

     

    इस ट्रेन में 1300 से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या गए हैं।

    बताया गया है कि रेलवे मंत्रालय ने यह विशेष व्यवस्था 3 दिन के लिए की है।

    ये श्रद्धालु 8 फरवरी को सुबह छह बजे नवनिर्मित राम मंदिर में होने वाली मंगल आरती में शामिल होंगे और 9 फरवरी के दिन यह ट्रेन शाम को अमृतसर के लिए प्रस्थान कर जाएगी और सात फरवरी को वापिस लौटेगी।

  • गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, फर्जी पहचान पत्र के साथ ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

    नई दिल्ली : गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र के साथ एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया जब वह गृह मंत्रालय की ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था। आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है। आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था इसकी पुलिस जांच कर रही है।

    फिलहाल इसका कोई टेरर एंगल नहीं पता चला है। जानकारी के मुताबिक ये किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था। आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि गृह मंत्रालय का दफ्तर नार्थ ब्लाक में स्थिति है। यह इलाके में सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है।

    बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में दिल्ली पुलिस की विशेष नजर है। दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर बने धार्मिक स्थलों को हटाना हो या 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा या फिर ज्ञानवापी में पूजा की अनुमति मिलना, पुलिस नजर बनाकर रखी है कि कहीं इन जैसे मुद्दों को आधार बना कर लोगों को भड़काने में तो नहीं जुटा है।

  • ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार ‘ कैंपों को जांलधर जिले में मिला भारी जन समर्थन

    ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार ‘ कैंपों को जांलधर जिले में मिला भारी जन समर्थन

    ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार ‘ कैंपों को जांलधर जिले में मिला भारी जन समर्थन

    पहले दिन 6 उप मंडलों में लगे विशेष कैंपों का बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

    जिले में कुल 900 कैंप लगाने की योजना बनाई
    डिप्टी कमिश्न ने कडियाणा में कैंप का किया दौरा

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 6 फरवरी पंजाब सरकार द्वारा लोगों को नागरिक सेवाएं उनके घरों के दरवाजों पर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ अभियान के तहत आयोजित कैंपों को पहले दिन भारी जन समर्थन मिला। जिले में 32 स्थानों पर आयोजित कैंपों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कैंपों के दौरान दी गई सेवाओं का लाभ उठाया।

    जिले में 44 प्रकार की सेवाएं घरों के नजदीक उपलब्ध करवाने के लिए करीब 900 कैंप लगाने की योजना बनाई गई है।
    डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने जालंधर जिले के गांव कडियाणा में कैंप का दौरा कर लोगों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया और लोगों से बातचीत भी की।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जालंधर जिले के 6 सब-डिविजनों में कुल 32 स्थानों पर विशेष कैंप लगाए गए है। इनमें जालंधर-1 में 4, जालंधर-2 में 4, आदमपुर में 4, नकोदर में 5, शाहकोट में 6 और फिल्लौर में 8 कैंप लगाए गए।

    डिप्टी कमिश्नर ने कैंप के दौरान अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य आवेदक को मिले।

    उन्होंने यह भी कहा कि कैंपों के दौरान आवेदकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाकर उन्हें फार्म भरने में सहायता की जाए ताकि इन कैंपों के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को पंजाब सरकार की जन कल्याण योजनाओं का लाभ मिल सके।

    बता दे कि इन कैंपों द्वारा लोगों को जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

     

  • समुद्री सुरक्षा में होगा इजाफा : भारत को ‘MQ9-B 31 ड्रोन बेचेगा अमेरिका

    समुद्री सुरक्षा में होगा इजाफा : भारत को ‘MQ9-B 31 ड्रोन बेचेगा अमेरिका

    वॉशिंगटन : अमेरिका ने भारत को MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन बेचने की अनुमति दे दी है। इस रक्षा सौदे को लेकर अब अमेरिका ने बयान जारी किया है। अमेरिका ने कहा है कि करीब 4 अरब डॉलर की अनुमानित लागत से भारत को 31 ड्रोन बेचे जाएंगे, जिससे उनकी समुद्री सुरक्षा में इजाफा होगा।

    अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बताया कि हमारा मानना है कि यह बिक्री भारत को समुद्री सुरक्षा और समुद्री क्षेत्र में जागरूकता क्षमता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस रक्षा सौदे से भारत को इन विमानों का पूर्ण अधिकार मिलेगा और इस क्षेत्र में हम अपने भारतीय भागीदारों के साथ सहयोग को गहरा करना जारी रखेंगे।

    उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर भारत को 31 एमक्यू-9बी सशस्त्र ड्रोन की बिक्री को पिछले सप्ताह मंजूरी दी थी। इससे समुद्री मार्गों में मानवरहित निगरानी और टोही गश्त के जरिए वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने की भारत की क्षमता बढ़ेगी। इस ड्रोन सौदे की घोषणा जून 2023 में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई थी।

  • नौकरी दिलाने का वादा कर 300 उम्मीदवारों से 21 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

     नौकरी दिलाने का वादा कर 300 उम्मीदवारों से 21 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

     

    मुंबई : रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा कर 300 से अधिक लोगों से करीब 21 करोड़ रुपये ठगने वाले एक व्यक्ति को पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना के बाद, सतर्कता अधिकारियों ने निगरानी रखी और तीन महीने से अधिक समय से जारी फर्जीवाड़े का पता लगाया। पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने कहा कि सतर्कता टीम ने एक बाहरी व्यक्ति और रेल में नौकरी चाहने वाले दो ‘प्रॉक्सी उम्मीदवारों’ की मदद से संदिग्ध को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

    शेष राशि एकत्र करने के लिए मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर उसे बुलाने के जाल के हिस्से के रूप में, गूगलपे के माध्यम से आरोपी के खाते में आंशिक भुगतान के रूप में 20 हजार रुपया भी डाला गया था। शुक्रवार दोपहर दो बजे जब वह निर्दिष्ट स्थान पर एक काम के एवज में बाकी रकम लेने आया तो पकड़ा गया।डब्ल्यूआर सतर्कता जांच से पता चला है कि आरोपी ने कथित तौर पर प्रति उम्मीदवार 9-10 लाख रुपये एकत्र किए थे। वह कोलकाता स्थित सहयोगी की सहायता से जाली दस्तावेज बनाता था।

    ठाकुर ने कहा कि आरोपी के स्मार्टफोन में ब्लॉक किए गए 180 नंबर पाए गए, जो संभवत: पीड़ितों के थे, जिन्होंने रेलवे में नौकरी पाने के लिए उसे भारी रकम दी थी। जांच में ठगे गए पीड़ितों की लगभग 120 चैट का भी पता चला, इसमें वे अपने पैसे वापस मांग रहे थे, जो 5-8 लाख रुपये तक थे, जो उन्हें नौकरियों के लिए भुगतान किए गए थे। भर्ती किए गए कर्मचारियों के सभी फर्जी दस्तावेज, चैट और वीडियो बरामद कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। ठाकुर ने कहा, आरोपी को मुंबई सेंट्रल में सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

  • हरदा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 11 की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

    हरदा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 11 की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

     

     

    हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में कई विस्फोटों के साथ भीषण आग लग गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 11 लोगों की माैत की खबर है, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस घटना में दर्जनों मकानों मे दरारें आ गई हैं। सीएम डॉ. मोहन ने इस घटना को लेकर मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई है। घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें दिख रहा है कि सड़कों पर शव बिखरे पड़े हैं।

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मेरा घर करीब 200 मीटर दूर है, उसके भी टीन उड़ने लगे। हम घबराकर बाहर भागे। इसी दौरान फिर से ब्लास्ट हुआ। एक के बाद एक कई धमाके हुए। जानकारी के अनुसार मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को विस्फोटों के साथ आग लग गई। यह आग भीषण रूप ले चुकी है और उसने कई मकानों को भी प्रभावित किया है। आसमान पर आग और धुएं के गुबार नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई लोग हताहत हो सकते हैं।

    घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही घायल लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। साथ ही घटना के बारे में भारत सरकार को जानकारी दी है। सबसे पहली प्राथमिकता है कि घायलों को समुचित इलाज मिले।

  • जंडियाला गुरु में फिर हुई चोरी,चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना…

    जंडियाला गुरु में फिर हुई चोरी,चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना…

    जंडियाला गुरु में फिर हुई चोरी।

    मौके वारदात में इस्तमाल की हुए इको वैन मोहाली से चोरी हुई हैं वैन नंबर HR O3 V 7575

    जंडियाला गुरु (प्रदीप जैन रॉकी,)जंडियाला गुरु में आज एक बार फिर चोरी का सिलसिला शुरू हुआ श्री कृष्णा टेलीकॉम मोबाइल की शॉप पर आज चार लुटेरों ने की चोरी । मोबाइल शॉप को बनाया निशाना। चार चोरों ने दिया चोरी का अंजाम ।तीन बार चोरी करने आए लुटेरे। सुबह 7:15 बजे दिया चोरी को अंजाम ।सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
    मौके वारदात में इस्तमाल की हुए इको वैन मोहाली से चोरी हुई हैं।वैन नंबर HR O3 V 7575।सीसी कैमरे में फुटेज सामने आ रही है कि चोरों ने सबसे पहले 2:00 बजे के करीब चोरी करने आए और चोरों ने हथौड़ों के साथ शटर को तोड़ना शुरू किया । फिर 5:00 बजे वापस चले गए और 5:30 फिर वापस चोरी करने आए फिर 6:00 बजे वापस चले गए और 6:15 बजे फिर दोबारा तीसरी बार चोरी करने आए । और लगभग एक घंटा के बाद चोरी कर भागे। घटनास्थल के आसपास मथुरा प्रसाद दुकानदार पड़ोसी ने चोरी करते देखा तो उसने आवाज लगाई तो उसको धमकाया और वो अपनी जान बचाने के लिए चौंक की ओर भागा। चोरो ने जितना सामान ले जा सकते थे ले गए ।जिसमें लैपटॉप मोबाइल आदि सामान हाजिर था । एक लिफाफे में मोबाइल पैक करके रखे थे मगर सुबह शोर मचाने के कारण वहां से फरार हो गए। यहां यह बताना अति आवश्यक होगा ।यह घटनास्थल जंडियाला गुरु के भगवान वाल्मीकि चौक के बिल्कुल करीब जहां सुबह पुलिस नाका भी होता है बिल्कुल उसके करीब चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया। इस मौके पर जब एस एच ओ जंडियाला से बात की गई तो उन्होंने कहा जल्द ही आरोपियों का पता लग जाएगा। हमारी टीमें उनको ढूंढने में लगी हुई है।उन्होंने बताया कि मौके जो गाड़ी चोरी वारदात में शामिल की गई हैं वह गाड़ी मोहाली से चोरी की हुई थी ।जंडियाला गुरु के सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं ताकि पता लग सके की गाड़ी किसी और गई है और जल्दी ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

  • पेपर लीक करने वालों पर चला मोदी सरकार का डंडा; पेपर लीक करने पर होगी 10 साल की जेल और लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना, लोकसभा में बिल पेश

    पेपर लीक करने वालों पर चला मोदी सरकार का डंडा; पेपर लीक करने पर होगी 10 साल की जेल और लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना, लोकसभा में बिल पेश

     

    Public Examination Bill 2024: सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 लोकसभा में आज पेश कर दिया गया. पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपए जुर्माने का प्रवाधान किया गया है. वहीं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में 3 से 5 साल की सजा का प्रावधान किया गया है.

    पेपर लीक बिल आज, 5 फरवरी को लोकसभा में पेश किया गया. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया. बिल में पेपर लीक और दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है. पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं दूसरे कैंडिडेट के स्थान पर परीक्षा देने पर भी कड़ी सजा मिलेगी. आइए जानते हैं कि पेपर लीक और नकल के किन मामलों में कितनी सजा और जुर्माने का प्रावधान बिल में किया गया है.

    देश के विभिन्न राज्यों में आए दिन पेपर लीक और नकल की घटनाएं होती रहती हैं. कई राज्यों में इसके खिलाफ कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर इसके खिलाफ कोई कानून नहीं है. कई राज्यों में पेपर लीक की वजह से परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी और दोबारा एग्जाम कराने पड़े. केंद्र सरकार ने पेपर लीक पर आज लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 पेश कर दिया.

    पेपर लीक पर मिलेगी 10 साल की सजा

    पेपर लीक के मामले में अपराध साबित होने पर दोषी को 10 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में दोषी पाए जाने पर 3 से 5 साल की जेल होगी और 10 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा. वहीं अगर पेपर लीक और नकल के मामले में कोई भी संस्थान शामिल होता पाया गया, तो उससे परीक्षा का पूरा खर्च वसूला जाएगा और उसकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है.

    क्यों पड़ी इस बिल की जरूरत?

    राजस्थान, तेलंगाना, एमपी, गुजरात, झारखंड में पेपर लीक होने के कारण परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थी और इन परीक्षाओं का आयोजन फिर से किया गया था. वहीं दोबारा से परीक्षा कराने पर राज्य सरकार का पैसा खर्च होता है और कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. साथ ही सरकार और स्थानीय प्रशासन को छात्रों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता है.

    UPSC, NEET और JEE परीक्षा पर भी लागू होगा बिल

    यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, नीट- मेडिकल एवं इंजीनियरिंग समेत विभिन्न परीक्षाओं को इसके दायरे में लाया गया है. राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी पेपर लीक पर चिंता जताई गई थी. पेपर लीक होने या नकल की वजह से लाखों परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

    कौन करेगा मामले की जांच?

    पेपर लीक और नकल के मामलों की जांच पुलिस उपाधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे. सरकार के पास केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपने का अधिकार होगा. परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाने के लिए इस बिल को पेश किया गया है.

  • बड़ी वारदात; बंदूक की नोक पर सब्जी कारोबारी के परिवार को बंधक बना, लाखों की नकदी और गहने लूटकर बदमाश हुए फरार

     बड़ी वारदात; बंदूक की नोक पर सब्जी कारोबारी के परिवार को बंधक बना, लाखों की नकदी और गहने लूटकर बदमाश हुए फरार

     

    जालंधर : जालंधर में शीतल नगर से सटे न्यू रसीला नगर की गली नंबर-3 में सुबह हथियारबंद लुटेरों ने सब्जी विक्रेता के घर में घुसकर गन पॉइंट पर गहने और नकदी लूट कर फरार हो गए। सब्जी कारोबारी के घर पर हथियारबंद हमलावरों ने करीब 12 लाख की नकदी और 15 लाख के गहने लूट लिए।

    वारदात की सूचना मिलते थाना-1 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। सब्जी विक्रेता रंजन ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। तड़के सुबह नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए। लुटेरों ने आते ही पूरे परिवार को गन-पॉइंट पर बंधक बना लिया और करीब 12 लाख रुपए कैश और 15 लाख के गहने चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास एरिया में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए हैं। पुलिस का कहना है कि लुटेरे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।