Author: Sumesh Sharma

  • बदायूं : डबल मर्डर केस का दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बदायूं : डबल मर्डर केस का दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    बदायूं : यूपी के बदायूं में दो बच्चों के हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने पकड़ लिया है। जावेद घटना के बाद अपना मोबाइल बंद कर भाग निकला था। बरेली के सेटेलाईट बस स्टैंड पर उसने सरेंडर कर दिया। उसने एक वीडियो भी वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं डबल मर्डर का दूसरा आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। वह आरोपी साजिद का भाई है। उसके ऊपर जो 25,000 रूपए का इनाम रखा गया था, उसके दबाव में बरेली की बारादरी थाने की सेटेलाइट पुलिस चौकी में उसने आत्मसमर्पण किया। उसे यहां लाया जा रहा है। उससे हत्याकांड के कारणों का पता लगाया जायेगा।

    पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी हुई थीं। फिलहाल, बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। बदायूं पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है। जावेद को वायरल वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं सीधा दिल्ली भाग गया और मैं बरेली आया हूं, सरेंडर करने। बड़े भाई ने किया था, मैंने कुछ भी नहीं किया है। मेरा कोई हाथ नहीं है। भाई पुलिस के हवाले कर दो।” वायरल वीडियो में जावेद का पर्स निकालकर लोग उसका आधार कार्ड चेक कर रहे हैं।

    ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम मंडी समिति स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार के दो बेटों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

  • बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने इस राज्य में 50 प्रतिशत किराया घटाकर दी बड़ी राहत

     बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने इस राज्य में 50 प्रतिशत किराया घटाकर दी बड़ी राहत

     

     उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए बुधवार को कश्मीर घाटी में ट्रेन किराया कम करने का फैसला किया। अधिकारियों ने कहा, ‘रेलवे ने घाटी में यात्री ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी का साधारण किराया बहाल कर दिया है।’ उन्होंने बताया कि शुल्क 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो गए हैं। राहत से पहले सदुरा स्टेशन (अनंतनाग जिला) से श्रीनगर तक किराया 35 रुपए था। यह अब 15 रुपए पर आ गया है। अधिकारियों ने कहा, ‘यह राहत कश्मीर की पूरी घाटी में लागू है। इसके बाद ट्रेन से यात्र करना बेहद किफायती और सस्ता हो गया है।’ रेल सेवाएं वर्तमान में घाटी के उत्तर में बारामूला शहर से जम्मू संभाग के रामबन जिले के संगलदान तक बहाल हैं। अप्रैल के अंत तक, उधमपुर से बारामूला तक रेल सेवा चालू हो जाएगी, जिससे घाटी रेलवे सेवाओं के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगी।

  • चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए जालंधर सहित इन जिलों के SSP के किये तबादले, देखें लिस्ट

    चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए जालंधर सहित इन जिलों के SSP के किये तबादले, देखें लिस्ट

    चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए जालंधर सहित इन जिलों के SSP के किये तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर सहित इन जिलों के SSP की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    जालंधर : भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब के जालंधर देहात, पठानकोट, फाजिकला और मालेरकोटला के एसएसपी के तबादले के आदेश दिए हैं। चुनाव आयोग ने यह निर्देश लोकसभा चुनावों को लेकर दिए है। आदेशों के मुताबिक पंजाब के इन जिलों के अलावा, गुजरात के एसपी, ओडिशा के डीएम और एसपी और पश्चिम बंगाल के डीएम का तबादला किया है। देखें लिस्ट

  • कोर्ट में भाजपा के प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील गौरव के साथ हाथापाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन , नोटिस जारी कर मांगा जवाब

    कोर्ट में भाजपा के प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील गौरव के साथ हाथापाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन , नोटिस जारी कर मांगा जवाब

     

    नई दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया के साथ नोएडा कोर्ट में हुई झड़प का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। दरअसल, इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने खुद एक्शन लिया है। कल नोएडा कोर्ट में वरिष्ठ वकील से हाथापाई और बैंड छीनने के मामले में शीर्ष न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया है। SC ने नोटिस जारी कर इसे गंभीर मामला बताया है।

    दरअसल, बीते दिन ग्रेटर नोएडा स्थित सूजरपुर जिला न्यायालय में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों की नोकझोंक हो गई थी। बुधवार दिन में सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में एक मुकदमे की सुनवाई के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वकील गौरव भाटिया पहुंचे थे।

    बता दें कि कोर्ट के स्थानीय अधिवक्ता यहां कई मुद्दों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इसी बीच गौरव भाटिया अपने केस की सुनवाई के लिए जिद करने लगे। देखते ही देखते यह बातचीत कहासुनी में बदल गई और दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ नोकझोंक पर उतारू हो गए। यह मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है।

  • साइबर ठगों ने मायाजाल में फंसा डॉक्टर से की 2 करोड़ की ठगी 

    साइबर ठगों ने मायाजाल में फंसा डॉक्टर से की 2 करोड़ की ठगी

     

    लखनउ: लखनऊ के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से जालसाजों ने दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। इसके बाद डॉक्टर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

    डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा, ”मैं एक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म के विज्ञापन देखकर इसका सदस्य बना। उन्होंने मुझसे पैसे जमा करने को कहा और बाद में बार-बार अपनी वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया। अकाउंट फायदा दिखा रहा था। उन्होंने मुझसे और ज्यादा रुपये जमा करने के लिए कहा। जब यह रकम 2.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई तो मैंने रुपये निकाले के लिए कहा तो उन्होंने कमीशन के रूप में और रुपये जमा करने को कहा।”

    डॉक्टर ने आगे कहा, ”जब उन्होंने कमीशन पर ज्यादा जोर दिया तो मैंने उनसे मेरे लाभ में से कटौती करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर मैंने शिकायत दर्ज कराई।” डॉक्टर ने नई दिल्ली में दिल्ली साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं।

  • हथियारों से लैस लूटेरों से बेटी की जान बचाने के लिए भिड़ गई मां, जान बचाकर भागे लुटेरे

     

    तलवाडा : कहते है अपने बच्चे पर संकट देख मां ढाल बनकर सामने खड़ी हो जाती है धारदार हथियारों सहित लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों के साथ महिला भिड़ गई। बेशक तीनों लुटेरों ने महिला से सोने के जेवर नगदी लूट ली थी लेकिन जब उन्होंने महिला की 3 साल की बच्ची की गर्दन पर तलवार रख दी तो मां से यह सहन नहीं हुआ और वह लुटेरों से भिड़ गई। मां के साहस के आगे तीनों लुटेरों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। यह सारी वारदात दसूहा के कंडी इलाके में पड़ती कंडी कनाल नहर की है जहां लुटेरे पहले से घात लगाकर बैठे थे। यहां पर स्कूटी से महिला, उसकी बेटी और बच्ची की नानी जा रहे थे। इस संबंध में डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि उक्त मामले में शिकायत दर्ज हुई है।

    पीडि़ता के बयान दर्ज करके अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश हेतु टीमें भी गठित की जा चुकी हैं आरोपियों को जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा। लूट का शिकार गांव बडला निवासी ऋतंभरा कुमारी ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे के करीब वह अपनी 3 साल की बेटी और मां के साथ स्कूटी पर सवार होकर दसूहा शहर से गांव बडला वापस जा रही थी। कंडी कनाल नहर के नजदीक पड़ते तालाब के पास पहुंचीं तो सडक़ किनारे मोटरसाइकल पर तीन लोग खड़े थे। जैसे ही हम उनके नजदीक से गुजरने लगे तो उन्होंने रास्ता रोक लिया और बड़ी सी तलवार से स्कूटी पर हमला कर दिया। लुटेरों ने ऋतंभरा कुमारी की मां और उनके कानों में पहनी बालियां और सोने की अंगूठियां झपट लीं। इसके बाद उन तीनों लुटेरों ने पैसे की डिमांड की। जब ऋतंभरा ने कहा कि उनके पास सिर्फ 50 रुपए हैं तो उनमें से एक लुटेरे को गुस्सा आ गया और उस लुटेरे ने ऋतंभरा की तीन साल की बेटी की गर्दन पर तलवार रखकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब लुटेरों ने छोटी बच्ची को मारने की धमकी दी तो मां को गुस्सा आ गया और वे लुटेरों से भिड़ गई। इतने में लुटेरे घबरा गए। इसी दौरान वारदात वाली जगह से गांव का एक अन्य व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल पर गुजर रहा था जहां लुटेरों ने उस पर भी तलवार से हमला किया। ऋतंभरा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया इस कारण तीनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

  • Bihar Teacher Recruitment Exam Canceled? बिहारमे तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने उठाया ये बड़ा कदम

    Bihar Teacher Recruitment Exam Canceled? बिहारमे तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने उठाया ये बड़ा कदम

     

    पटना  बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। बीपीएससी की ओर से इसके लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। 15 मार्च को ली गई दो शिफ्टों की परीक्षा रद्द की गई है। दरअसल आर्थिक अपराध इकाई ने खुलासा किया था कि परीक्षा प्रश्न पत्र 13 मार्च और 14 मार्च को ही लीक हो गया था। परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

    आर्थिक अपराध इकाई द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान एवम् विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पेपरलीक मामले में बीपीएससी ने ईओयू से मानक साक्ष्य की मांग की गयी थी। इसके बाद ईओयू ने पत्राचार के माध्यम से सूचना दिया गया कि अनुसंधान के क्रम में किसी भी प्रकार की सूचना व मुहरबंद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी कार्यालय या इकाई के साथ नियमानुसार साझा नहीं किया जा सकता है।

  • बैंक में कस्टमर से बातचीत करते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक,हुई मौत

    बैंक में कस्टमर से बातचीत करते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक,हुई मौत

     

    जालंधर – मृत्यु एक शाश्वत सत्य है लेकिन कई बार मृत्यु ऐसी परिस्थितियों में आती है कि सब हैरान रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही अचरज भरा वाक्या जालंधर में घटित हुआ है। यहां एक बैंक मैनेजर की ड्यूटी के दाैरान माैत हो गई। बुधवार को बीएमसी चौक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की बुधवार को हार्टअटैक से मौत हो गई है।

    मृतक की पहचान अमृतसर निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मैनेजर अशोक कुमार रूटीन की तरह सुबह बैंक पहुंचे थे। वहां पर वह कस्टमर के साथ बातचीत कर रहे थे कि अचानक साइलेंट अटैक से उनकी मौत हो गई। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। सब लोग अशोक की मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

  • एनसीसी एडीजी मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने एनसीसी कैडेटों में उज्जवल भविष्य की प्रेरणा जगाई

    एनसीसी एडीजी मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने एनसीसी कैडेटों में उज्जवल भविष्य की प्रेरणा जगाई

    एनसीसी एडीजी मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने एनसीसी कैडेटों में उज्जवल भविष्य की प्रेरणा जगाई

    MBD WEB NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) एनसीसी अपर महानिदेशक मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने जीजीडीएसडी कालेज,चंडीगढ़ में 527 एनसीसी कैडेटों की एक सभा को संबोधित किया और जीवन के हर पहलू में नेतृत्व, टीम वर्क और दृढ़ता के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने शानदार सैन्य करियर के व्याख्यानों को साझा किया। मेजर जनरल मोखा ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेटों के अनुशासन,नेतृत्व और टीम वर्क के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य के नेताओं को तैयार करने में ऐसे प्लेटफार्मों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जसप्रीत सिंह ने मेजर जनरल मोखा को सम्मानित किया।  कर्नल जोशी ने कैडेटों के लिए सशस्त्र बलों में विविध करियर के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए एक प्रेरक व्याख्यान दिया।यह इंटरैक्टिव सत्र एनसीसी कैडेटों के लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव साबित हुआ।

  • केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से  मूसेवाला के नवजन्में भाई की IVF रिपोर्ट मांगी , माता चरण कौर के ट्रीटमेंट की भी मांगी जानकारी

    केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से  मूसेवाला के नवजन्में भाई की IVF रिपोर्ट मांगी , माता चरण कौर के ट्रीटमेंट की भी मांगी जानकारी

     

    केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी मूसेवाला के भाई की IVF रिपोर्ट

     

    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर के IVF के जरिए हुए बच्चे की रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 58 साल की उम्र में माता चरण कौर के गर्भवती होने व ट्रीटमेंट की जानकारी पंजाब सरकार को देनी होगी।

    बता दें कि आर्टिफिशियल रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (Regulation) एक्ट 2021, धारा 21 G निर्धारित आयु सीमा (21 से 50 साल तक) की समीक्षा की आवश्यकता है: केरल एचसी बेंच ने केंद्र सरकार/बोर्डों को निर्णय लेने का निर्देश दिया।

    मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पंजाब सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पोस्ट के जरिए बलकौर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही पंजाब सरकार उन्हें परेशान कर रही है। आपको बता दें कि दिवंगत गायक के निधन के दो साल बाद उनकी मां चरण कौर ने 17 मार्च को दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

    मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बलकौर सिंह ने कहा कि प्रशासन बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट्स पेश करने को लेकर बार-बार परेशान कर रहा है। इसके साथ ही CM मान उन्हें जेल भेजकर जांच करा सकते हैं। बलकौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से निवेदन करना चाहते हैं कि वह उन पर रहम करे। उनके बेटे का ट्रीटमेंट पूरा होने दिया जाए। मैं यहीं का रहने वाला हूं, कहीं भागने वाला नहीं हूं। आप जहां भी बुलाओगे मैं पेश हो जाऊंगा।

     

    बलकौर सिंह ने कहा कि मैं यूटर्न लेने वालों में से नहीं हूं, जान दे सकता हूं लेकिन यूटर्न नहीं लेता। मैंने कानून नहीं तोड़ा। अगर मैंने किसी कानून का उल्लंघन किया है तो मुझे जेल में डाल दो। मैं पूर्व सैनिक हूं और हर जगह देश के कानून का सम्मान करता हूं। मैंने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। यदि तुम्हें मेरी बात पर विश्वास नहीं है तो मेरे विरुद्ध मामला दर्ज कर दे। मुझे जेल में डाल दो और फिर मामले की जांच कर ले। वह अपने विश्वास के साथ कह रहे हैं कि ट्रीटमेंट पूरा होने पर वह सभी लीगल डॉक्यूमेंट पेश करेंगे।